‘हारने के बाद…’ एसआरएच से कैसे जीता एलएसजी, ऋषभ ने खोला राज; इन तीन खिलाड़ियों को दिया क्रेडिट

IPL 2025 LSG vs SRH: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को उनके घर में पांच विकेट से करारी शिकस्त दी. शार्दुल ठाकुर की शानदार गेंदबाजी और निकोलस पूरन की तूफानी पारी ने लखनऊ की जीत सुनिश्चित की. कप्तान ऋषभ पंत ने इसे राहत भरी जीत बताते हुए संतुलित दृष्टिकोण बनाए रखने की बात कही.  Rishabh Pant comment after beating SRH.

IPL 2025 LSG vs SRH: हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच आईपीएल का सातवां मैच खेला गया. रनों के पहाड़ बनाने वाली एसआरएच इस मैच में लखनऊ के सामने बेदम नजर आई. गुरुवार को नवाबों की टीम ने उनके गढ़ में ही पांच विकेट से करारी मात दी. शार्दुल ठाकुर की धारदार गेंदबाजी के बाद निकोलस पूरन के तूफान ने हैदराबाद को कोई मौका नहीं दिया. लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) पर पांच विकेट की जीत को राहत भरा करार करते हुए कहा कि वे जीत से बहुत अधिक उत्साहित और हार से बहुत ज्यादा निराश नहीं होना चाहते. Lucknow Super Giants vs SunRisers Hyderabad.

पंत ने मैच के बाद कहा, ‘‘निश्चित रूप से यह जीत बड़ी राहत है. लेकिन एक टीम के रूप में हम प्रक्रिया के बारे में बात करते हैं. हम जीत के बाद बहुत ज्यादा उत्साहित और हारने के बाद बहुत ज्यादा निराश नहीं होना चाहते. एक बार में हम सिर्फ एक मैच के बारे में सोचते हैं. एक टीम के रूप में, हम अनियंत्रित पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकते हैं; मेरे कोच ने नियंत्रण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा और मैंने वही किया. प्रिंस यादव (Prince Yadav) ने जिस तरह से गेंदबाजी की, उसे देखकर अच्छा लगा और ठाकुर (Shardul Thakur) ने भी वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया.” Rishabh Pant comment after beating SRH.

वहीं इस मैच में आवेश खान (Avesh Khan) की वापसी हुई. उनके फिट होकर अंतिम एकादश में शामिल होने से ऋषभ खुश थे. उन्होंने कहा, ‘‘ आवेश की वापसी देखकर अच्छा लगा, शार्दुल ने अच्छी गेंदबाजी की. पूरन (Nicholas Puran) की धमाकेदार बल्लेबाजी पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम उन्हें बस स्वतंत्रता से खेलने देना चाहते हैं. मुझे भी आजादी से खेलना पसंद है. लेकिन हमने उनसे बस इतना कहा है कि वह खुद को अभिव्यक्त करें और वह हमारे लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं.’’

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को पांच विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की. पहले गेंदबाजी करते हुए एलएसजी के शार्दुल ठाकुर ने 34 रन देकर चार विकेट चटकाए, जिससे एसआरएच नौ विकेट पर 190 रन ही बना सकी. जवाब में निकोलस पूरन ने महज 18 गेंदों में इस सत्र का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा और मिचेल मार्श (52) के साथ मिलकर 116 रन की साझेदारी की. एलएसजी ने 16.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसमें अब्दुल समद (22*) और डेविड मिलर (13*) ने जीत में अहम भूमिका निभाई.

एसआरएच की ओर से ट्रेविस हेड (47) और अनिकेत वर्मा (36) ने आक्रामक पारियां खेलीं, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. हेड को जीवनदान मिले, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके. अनिकेत वर्मा ने 13 गेंदों में पांच छक्के जड़े, जबकि कप्तान पैट कमिंस ने चार गेंदों में 18 रन बनाए. एलएसजी के लिए आवेश खान, रवि बिश्नोई, दिग्वेश राठी और प्रिंस यादव ने भी एक-एक विकेट लिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलएसजी को पूरन और मार्श की तेजतर्रार पारियों ने मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. पूरन ने छह चौके और छह छक्के जड़कर 70 रन बनाए, लेकिन पैट कमिंस की गेंद पर रिव्यू के बाद आउट हो गए. मार्श ने भी अर्धशतक पूरा किया, लेकिन जल्द ही आउट हो गए. इसके बाद समद और मिलर ने टीम को शानदार जीत दिलाई और एलएसजी ने 193/5 बनाकर 16.1 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया.

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे रोहित शर्मा? सामने आई सबसे बड़ी वजह

काव्या मारन के प्यार में पागल हैं ये क्रिकेटर, स्टेडियम में चेहरा देखकर जड़ देते हैं चौके-छक्के!

IPL 2025: इस ‘हीरे’ को छोड़कर पछता रही होंगी नीता अंबानी, अब बल्ले से उगल रहा आग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >