‘हमारे पास 8 बल्लेबाज थे, लेकिन…’ पैट कमिंस ने बताया कैसे फिसला मैच? क्या रही एसआरएच की हार की वजह

IPL 2025 LSG vs SRH: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को पांच विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की, जिसमें निकोलस पूरन और मिशेल मार्श के तेज अर्धशतक और शार्दुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी अहम रही. एसआरएच ने 190 रन बनाए, जिसे एलएसजी ने 23 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. मैच के बाद एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने एलएसजी के गेंदबाजों के सुनियोजित प्रदर्शन की सराहना की. Pat Cummins Comment post LSG vs SRH match.

IPL 2025 LSG vs SRH: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने गुरुवार को उप्पल स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को पांच विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. निकोलस पूरन और मिशेल मार्श के तेज अर्धशतकों के अलावा शार्दुल ठाकुर की घातक गेंदबाजी ने एलएसजी की जीत में अहम भूमिका निभाई. पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 190 रन बनाए, जिसे एलएसजी ने 23 गेंदें शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया. पहले मैच में धुआंधार बल्लेबाजी करने वाले हैदराबाद को इस मैच में लखनऊ ने रोक दिया. मैच के बाद एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को स्वीकार करते हुए एलएसजी के गेंदबाजों को उनके सुनियोजित प्रदर्शन के लिए श्रेय दिया. Lucknow Super Giants vs SunRisers Hyderabad.  

पैट कमिंस ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “पिछले दिन विकेट अलग था, लेकिन हमें तेजी से रन बनाने थे. हालांकि, उन्होंने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की. फिर भी यह बहुत अच्छा विकेट था, यह दुनिया का सबसे अच्छा विकेट था, यह थोड़ा सा पकड़ रहा था, लेकिन यह एक अच्छा विकेट था.” हैदराबाद के बल्लेबाज शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की कातिलाना गेंदबाजी के आगे दब से गए. ठाकुर ने शुरुआत में ही दो विकेट लेकर उन्हें बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. पहले अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और फिर इशान किशन (Ishan Kishan) को दो लगातार गेंदों पर आउट कर ठाकुर ने आईपीएल में अपनी शानदार वापसी की है. Pat Cummins Comment post LSG vs SRH match.  

एसआरएच के बल्लेबाजी प्रदर्शन पर चर्चा करते हुए कमिंस ने कहा कि पारी को संभालने के लिए एक खिलाड़ी की जरूरत थी, जैसा कि पिछले मैच में इशान किशन ने किया था. उन्होंने कहा, “हर बार जब यह एक नया खेल होता है, तो वे वास्तव में अच्छी गेंदबाजी करते हैं, यह बहुत अच्छी तरह से योजनाबद्ध था. 190 तक पहुंचना एक बहुत अच्छा प्रयास था. आपको हमेशा पारी के दौरान एक व्यक्ति की बल्लेबाजी की जरूरत होती है, जैसे कि इशान किशन ने दूसरे दिन किया था, लेकिन उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, हमें वापसी करने का मौका नहीं मिला.”

भले ही उनकी टीम के पास एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम था, लेकिन कमिंस ने माना कि एसआरएच निर्णायक क्षणों का फायदा उठाने में असफल रहा. उन्होंने कहा, “हमारे पास आठ बल्लेबाज थे, यह वहां जाकर प्रभाव डालने के बारे में है. आप देखते हैं कि आप क्या बेहतर कर सकते थे, जो अंतर पैदा कर सकता था. यह एक लंबी प्रतियोगिता है, हमें बहुत जल्दी मौका मिलेगा, इसलिए हमें आगे बढ़ने की जरूरत है.”

मैच के दौरान एलएसजी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. शार्दुल ठाकुर ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए एसआरएच को 15/2 पर रोक दिया. हालांकि, ट्रैविस हेड (28 गेंदों में 47 रन, पांच चौके और एक छक्का) और नीतिश कुमार रेड्डी (28 गेंदों में 32 रन, दो चौके) की 61 रनों की साझेदारी ने टीम को संभालने का प्रयास किया. हेनरिक क्लासेन (17 गेंदों में 26 रन, दो चौके और एक छक्का), अनिकेत वर्मा (13 गेंदों में 36 रन, पांच छक्के) और कप्तान पैट कमिंस (चार गेंदों में 18 रन, तीन छक्के) के तेजतर्रार प्रहारों की बदौलत एसआरएच ने 20 ओवर में 190/9 का स्कोर खड़ा किया.

रन-चेज़ में एलएसजी को शुरुआती झटका तब लगा जब एडेन मार्करम जल्दी आउट हो गए, लेकिन निकोलस पूरन (26 गेंदों में 70 रन, छह चौके और छह छक्के) और मिशेल मार्श (31 गेंदों में 52 रन, सात चौके और दो छक्के) के बीच 116 रनों की साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह से बदल दिया. अंत में अब्दुल समद (आठ गेंदों में 22* रन, दो चौके और दो छक्के) की शानदार पारी ने एलएसजी को 16.1 ओवर में पांच विकेट से जीत दिलाई. एसआरएच की ओर से पैट कमिंस (2/29) सबसे सफल गेंदबाज रहे.

इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शार्दुल ठाकुर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. इस जीत के साथ एलएसजी ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया, जबकि एसआरएच अब अपने आगामी मैचों में वापसी करने की कोशिश करेगा.

‘हारने के बाद…’ एसआरएच से कैसे जीता एलएसजी, ऋषभ ने खोला राज; इन तीन खिलाड़ियों को दिया क्रेडिट

नीलामी में जिस खिलाड़ी को किसी ने नहीं पूछा, उसने हैदराबाद की निकाल दी हवा

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे रोहित शर्मा? सामने आई सबसे बड़ी वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >