सूर्यकुमार यादव का धांसू छक्का; बॉल गर्ल का सिर बचा कंधा चोटिल, लेकिन उफ्फ तक नहीं…Video

IPL 2025 LSG vs MI: एलएसजी ने मुंबई को 12 रन से हराया, 203 रन के जवाब में मुंबई 191 पर सिमटी. शार्दुल ठाकुर ने 19वें ओवर में सिर्फ 7 रन देकर मैच पलटा. सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ पारी ने बनाए रखा रोमांच. हालांकि उनकी इसी पारी के दौरान एक छक्का दर्शक लड़की को लगा, पर वो बिल्कुल बेफिक्र दिखी.

IPL 2025 LSG vs MI: शुक्रवार 5 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में बाजी एकबार फिर ऋषभ पंत की एलएसजी के हाथ लगी. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 203 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई 191 रन ही बना सकी. 12 रन से मिली इस जीत में लखनऊ के लिए हीरो तमाम खिलाड़ी रहे, लेकिन सबसे बेहतरीन क्षण शार्दुल ठाकुर का ओवर रहा. उन्होंने अपने 19वें ओवर में केवल 7 रन देकर सारा माहौल पलट दिया. लेकिन जब तक मैदान पर सूर्यकुमार यादव रहे, उनकी बल्लेबाजी ने लखनऊ की सांसें थामे रखीं. अपनी बल्लेबाजी के दौरान सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) ने कई दर्शनीय शॉट खेले, लेकिन उनका एकमात्र छक्का एक लड़की को लग गया, लेकिन ताज्जुब की बात ये रही कि लड़की को तो जैसे इससे फर्क ही नहीं पड़ा. 

यह घटना मुंबई इंडियंस की पारी के पांचवें ओवर में हुई, जब सूर्यकुमार यादव का सामना आवेश खान से हो रहा था. पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर आवेश ने ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद फेंकी, जिसे सूर्यकुमार यादव ने डीप स्क्वायर की दिशा में घसीटते हुए छक्के के लिए भेज दिया. इस दौरान सूर्यकुमार तुरंत ही क्रीज पर आए थे और 2 रन बनाकर खेल रहे थे. यह उनकी पारी का एकमात्र छक्का भी था. Ball Girl hit by Suryakumar Yadav Six.  

हालांकि यह शॉट पूरी तरह से क्लीन हिट नहीं था, लेकिन बल्ले और गेंद का इतना अच्छा संपर्क हुआ कि गेंद बाउंड्री के पार जाकर गिरी. दुर्भाग्यवश, यह शॉट एक बॉल गर्ल को जा लगा, जो गेंद को पकड़ने की कोशिश कर रही थी. वह गेंद को साफ़-साफ़ नहीं देख पाई और उसके हाथ गेंद के आसपास भी नहीं थे. गेंद सीधे उसके कंधे पर लगी और फिर उछलकर दूर जा गिरी. इसके बावजूद, उस बॉल गर्ल ने जबरदस्त हिम्मत और संयम दिखाते हुए गेंद को उठाया और एलएसजी खिलाड़ी को वापस सौंप दिया.

सूर्यकुमार जबतक मैदान पर रहे उन्होंने चौके छक्के का धमाका बनाए रखा. अपनी 43 गेंद की पारी में उन्होंने 63 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल था. लेकिन उनका विकेट (152 रन पर) गिरने के बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी संभाली, लेकिन दोनों ही मुंबई को जीत नहीं दिला सके. मुंबई की पारी में आखिरी 12 गेंद पर 29 रन की जरूरत थी, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 19वें ओवर में केवल 7 रन दिए. हालांकि इसी ओवर के दौरान मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट कर दिया. वह आईपीएल इतिहास में इस तरह आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज बने. 

हालांकि लखनऊ के खिलाफ मुंबई का पलड़ा अब और नीचे गिर गया है. वे अब तक खेले गए 7 मैचों में 6 बार हार चुके हैं. इस जीत के साथ लखनऊ प्वाइंट्स टेबल में 6 वें स्थान पर पहुंच गया है तो मुंबई इंडियंस 4 मैचों में 3 हार के साथ सातवें नंबर पर लुढ़का हुआ है. 

तिलक को रिटायर्ड आउट करने का फैसला किसका? हेड कोच की आई सफाई, बताया- उससे रन…

प्रार्थना रंग लाई! खिलाड़ियों के साथ संजीव गोएनका भी लगे थे, इस खिलाड़ी के आउट होने पर किया कुछ ऐसा

आखिरी ओवर नहीं, लॉर्ड शार्दुल का ये ओवर रहा टर्निंग प्वाइंट, ताकते रह गए हार्दिक और तिलक वर्मा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >