सजा के बाद भी नहीं सुधरे राठी, फिर वही विवादित सेलीब्रेशन, क्या फिर लगेगा जुर्माना?

IPL 2025, Digvesh Rathi Celebration: लखनऊ के दिग्वेश राठी ने नमन धीर को आउट कर फिर से विवादित ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ किया. पहले भी इसी हरकत पर उन्हें जुर्माना और डिमेरिट पॉइंट मिल चुका है. इस बार भी उन्होंने कोई नरमी नहीं दिखाई और वही जश्न दोहराया. सोशल मीडिया पर यह पल वायरल हो गया.

IPL 2025, Digvesh Rathi Celebration: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर दिग्वेश राठी एक बार फिर शुक्रवार को सुर्खियों में आ गए. सिर्फ अपनी गेंदबाजी को लेकर नहीं, बल्कि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ नमन धीर को आउट करने के बाद उनके विवादित सेलिब्रेशन को लेकर भी. हालांकि इस बार उन्होंने कंधा टकराने वाली गलती नहीं की. पिछले मैच में इसी तरह के नोटबुक सेलीब्रेशन पर उन्हें पहले ही मैच फीस का 25% जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट मिल चुका था. हालांकि उस सजा के बावजूद राठी ने इस बार कोई नरमी नहीं दिखाई और वही सेलिब्रेशन दोहराया. यह पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अब बहस छिड़ गई है कि क्या उन्हें एक और अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. LSG vs MI match Highlights.

मुंबई की 204 रन की रनचेज के दौरान नौवें ओवर में राठी ने धमाकेदार फॉर्म में चल रहे नमन धीर को क्लीन बोल्ड कर दिया. धीर ने 24 गेंदों में 46 रन बनाकर लखनऊ पर दबाव बना दिया था. लेकिन विकेट लेने के बाद राठी ने जो जश्न मनाया, वह चर्चा का विषय बन गया. उन्होंने फिर वही आक्रामक अंदाज में ‘पेपर सेलिब्रेशन’ किया, जो उन्होंने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी किया था. 

मुंबई इंडियंस ने इस मैच में शुरुआती विकेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की थी. सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुंबई का स्कोर 8.1 ओवर में ही 83 रन तक पहुंचा दिया था. जीत की ओर अग्रसर एमआई के बल्लेबाज धीर का ध्यान भंग हुआ और वे आउट हो गए. शायद यही वजह थी कि राठी ने फिर वही सेलीब्रेशन किया. 

IPL नियम के तहत क्या जुर्माना लगता है?

आईपीएल ने पहले इसे आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 उल्लंघन माना था, जिसमें “ऐसी भाषा, हरकत या इशारा करना जो किसी आक्रामक प्रतिक्रिया को उकसा सकता है” शामिल है. राठी ने पहले इस सजा को स्वीकार कर लिया था, लेकिन शुक्रवार की घटना से लगता है कि वह अपने इस आक्रामक अंदाज से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. अब जबकि दो मैचों में दो बार यह घटना दोहराई गई है, लीग और मैच रेफरी को कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं, क्योंकि बार-बार नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त सजा भी दी जा सकती है.

राठी बने प्लेयर ऑफ द मैच

राठी ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेथ ओवर्स में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों पर लगाम कस दी और रन बनाने के मौके नहीं दिए. दिग्वेश ने अपने चार ओवर के स्पेल में महज 21 रन देकर भले ही एक विकेट झटका, लेकिन उनकी सधी हुई गेंदबाजी ने लखनऊ को आखिरी ओवरों में बढ़त दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ दे मैच का खिताब भी दिया गया. 

IPL 2025 LSG vs MI: वहीं मैच की बात करें तो लखनऊ ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श और एडम मार्कम की तेज शुरुआत और अंत में डेविड मिलर और आयुष बडोनी की तेज तर्रार पारी की बदौलत 203 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने शुरुआत में जल्द विकेट गंवा दिए, लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने तेजी से रन बनाना शुरू किया. लेकिन 17वें ओवर में सूर्या के आउट होने के बाद लखनऊ के गेंदबाजों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया और मुंबई आखिरी दो ओवर में जरूरी 29 रन नहीं बना सका और 191/5 रन पर ही उसकी पारी समाप्त हो गई.  

क्यों आखिरी समय में रिटायर आउट हुए तिलक वर्मा? मचे बवाल पर हार्दिक पांड्या ने बताया कारण

मुंबई की हार की जिम्मेदारी किसकी? हार्दिक पांड्या ने बताया- क्यों हारी एमआई

LSG vs MI मैच का टर्निंग प्वाइंट, जीत में क्रेडिट किसका? ऋषभ पंत ने खुद किया बयां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >