केएल राहुल ने धमाकेदार पारी से रचा इतिहास, रहाणे और दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ हासिल की ये खास उपलब्धि

IPL 2025 DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल आईपीएल के टॉप 10 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं. उन्होंने अजिंक्य रहाणे और दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की. राहुल ने आरसीबी के खिलाफ 53 गेंदों पर नाबाद 93 रन की धमाकेदार पारी खेली. उनकी इस पारी में सात चौके और तीन छक्के शामिल थे. अब केएल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दसवें नंबर पर हैं. KL Rahul Record in IPL

IPL 2025 DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स (DC) के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शीर्ष 10 सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में जगह बना ली है. उन्होंने यह उपलब्धि गुरुवार को हासिल की, जब उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मौजूदा कप्तान अजिंक्य रहाणे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ दिया. राहुल ने यह मुकाम शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले के दौरान हासिल किया. इस मैच में 164 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 58/4 पर संघर्ष कर रही थी, लेकिन राहुल ने 175.47 की स्ट्राइक रेट से 53 गेंदों में नाबाद 93 रन की तेजतर्रार और 360-डिग्री शैली की पारी खेली, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल थे. KL Rahul Record in IPL.

आईपीएल में 2013 में डेब्यू करने के बाद से राहुल ने अब तक 135 मैचों और 126 पारियों में 46.36 की औसत और 135.67 की स्ट्राइक रेट से 4,868 रन बनाए हैं. उन्होंने चार शतक और 39 अर्धशतक जड़े हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 132* रहा है. वह अब तक लीग के इतिहास में 10वें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ सीजन 2020 रहा, जब उन्होंने पंजाब किंग्स (PBKS) की ओर से खेलते हुए 14 मैचों में 670 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी. उस सीजन में उनका औसत 55.83 और स्ट्राइक रेट 129.34 था.

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज

  1. विराट कोहली (RCB) – 8190 रन
  2. शिखर धवन (DC/PBKS/SRH/MI/DCH) – 6769 रन
  3. रोहित शर्मा (MI/DCH) – 6666 रन
  4. डेविड वॉर्नर (SRH/DC) – 6565 रन
  5. सुरेश रैना (CSK/GL) – 5528 रन
  6. एमएस धोनी (CSK/RPS) – 5346 रन
  7. एबी डिविलियर्स (RCB/DC) – 5162 रन
  8. क्रिस गेल (RCB/PBKS/KXIP/KKR) – 4965 रन
  9. रॉबिन उथप्पा (CSK/KKR/MI/RCB/RR/PWI) – 4952 रन
  10. केएल राहुल (LSG/PBKS/SRH/RCB/DC) – 4868 रन

रन चेज के मास्टर राहुल

आईपीएल में सफल रन-चेज में भी राहुल का रिकॉर्ड बेहद खास है. उन्होंने अब तक 25 सफल चेज में 71.05 की औसत और 148.58 की स्ट्राइक रेट से 1,208 रन बनाए हैं, जिसमें 15 अर्धशतक और एक सर्वोच्च स्कोर 98* शामिल है. कम से कम 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में केवल डेविड मिलर (1037 रन, औसत 103.70) का औसत राहुल से बेहतर है.

DC vs RCB मैच का हाल

वहीं इस मुकाबले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव (2/17) और विप्रज निगम (2/18) की स्पिन जोड़ी की मदद से आरसीबी को 20 ओवर में 163/7 के स्कोर तक सीमित कर दिया. आरसीबी की ओर से फिल सॉल्ट ने 17 गेंदों में 37 और टिम डेविड ने 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए. विराट कोहली (14 गेंदों में 22) और सॉल्ट के बीच 61 रन की साझेदारी हुई.

इसके जवाब में दिल्ली की शुरुआत खराब रही और टीम 58/4 के स्कोर पर पहुंच गई, लेकिन राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने मोर्चा संभालते हुए पांचवें विकेट के लिए नाबाद 111 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार जीत दिलाई. राहुल ने 53 गेंदों में 93* रन बनाए, जिसमें सात चौके और छह छक्के शामिल थे, जबकि स्टब्स ने 23 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए. इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए केएल राहुल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

एमएस धोनी के नाम एक साथ दर्ज हुए दो रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

रजत पाटीदार पर भड़के विराट कोहली, गुस्से में कोच से शिकायत, बाउंड्री लाइन दिखाई नाराजगी, Video

DC की लगातार चौथी जीत, फिर भी प्वाइंट्स टेबल में पीछे, RCB की पोजीशन बरकरार, MI, CSK का हाल बेहाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >