‘ये मैदान-ये धरती’; खास सेलीब्रेशन का आइडिया कहां से आया? केएल राहुल ने खुद बताया, Video

IPL 2025 KL Rahul Celebration: आईपीएल 2025 में आरसीबी के खिलाफ केएल राहुल ने 53 गेंदों में नाबाद 93 रन की तूफानी पारी खेली. जीत के बाद आमतौर पर शांत रहने वाले राहुल बेहद जोशीले अंदाज में दिखे और चिन्नास्वामी स्टेडियम को ‘अपना मैदान’ बताया. उनका यह जश्न फिल्म ‘कांतारा’ से प्रेरित था, जिसमें धरती से जुड़ाव को दर्शाया गया है. राहुल ने कहा, “यह मैदान, यह धरती, जहां मैं बड़ा हुआ, मेरी है.”

IPL 2025 KL Rahul Celebration: भारत के लिए इस साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अहम पारियां खेलने के बाद राहुल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने गुरुवार को आईपीएल 2025 में आरसीबी के खिलाफ मैच में सिर्फ 53 गेंदों में नाबाद 93 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें सात चौके और छह छक्के शामिल थे. जीत के बाद आमतौर पर शांत और संयमित रहने वाले राहुल बेहद जोशीले अंदाज में दिखे. उन्होंने मैदान पर छाती पीटी, जमीन की ओर और अपनी जर्सी की ओर इशारा किया, मानो कह रहे हों कि यह (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम) उनका है. उन्हें बैट से मैदान को थपथपाते भी देखा गया. दिल्ली कैपिटल्स (DC) के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ जीत के बाद किए गए अपने वायरल सेलिब्रेशन और इसके पीछे की फिल्म को लेकर खुलकर बात की है.

दिल्ली कैपिटल्स के द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में राहुल ने कहा, “यह मेरे लिए एक खास जगह है. यह सेलिब्रेशन मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक ‘कांतारा’ से प्रेरित था. यह एक छोटा सा संकेत था कि यह मैदान, यह धरती, यह जगह जहाँ मैं बड़ा हुआ, मेरी है.” ‘कांतारा’ 2022 की एक सुपरहिट कन्नड़ फिल्म है जिसमें ऋषभ शेट्टी, सप्तमी गौड़ा और अच्युत कुमार मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में एक पात्र को अपनी तलवार जमीन में गाड़ते हुए दिखाया गया है. डीसी ने इस वीडियो में केएल राहुल के वक्तव्यों के साथ मूवी का सीन भी दिखाया है. 

कर्नाटक के खिलाड़ी होने के नाते केएल राहुल ने अधिकतर घरेलू क्रिकेट एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला है और 2013 व 2016 में आरसीबी के लिए दो आईपीएल सीजन भी खेले हैं. टी20 में चिन्नास्वामी स्टेडियम पर राहुल ने 20 मैचों में 41.84 की औसत और 145 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 544 रन बनाए हैं, जिसमें 17 पारियों में तीन अर्धशतक और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 93* शामिल है. आईपीएल में यहां खेले 18 मैचों में उन्होंने 43.18 की औसत और लगभग 144 के स्ट्राइक रेट से 475 रन बनाए हैं.

यहां खेले गए दो वनडे में राहुल ने 60.50 की औसत से 121 रन बनाए हैं, जिसमें 2023 विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ 62 गेंदों में 102 रन की पारी भी शामिल है — जो विश्व कप में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज़ शतक है. तीन टेस्ट मैचों और पांच पारियों में उन्होंने यहां 41.40 की औसत से 207 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 90 है.

वहीं आरसीबी के खिलाफ इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव (2/17) और विप्राज निगम (2/18) की स्पिन जोड़ी की बदौलत मेज़बान टीम को 20 ओवर में 163/7 पर रोक दिया. आरसीबी के लिए फिल सॉल्ट (17 गेंदों में 37 रन, चार चौके और तीन छक्के) और टिम डेविड (20 गेंदों में नाबाद 37 रन, दो चौके और चार छक्के) ने अच्छी पारियां खेलीं, जबकि सॉल्ट और विराट कोहली (14 गेंदों में 22 रन, एक चौका और दो छक्के) के बीच 61 रन की साझेदारी हुई.

इसके बाद दिल्ली की टीम 58/4 पर संघर्ष कर रही थी, लेकिन राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 111 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई. राहुल ने 53 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए, जिसमें सात चौके और छह छक्के शामिल थे, वहीं स्टब्स ने 23 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था.

दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज कर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है, जबकि आरसीबी पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ चौथे स्थान पर है. केएल राहुल को इस मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. उन्होंने अब तक तीन मैचों में 92 की औसत और लगभग 170 के स्ट्राइक रेट के साथ 185 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 93* शामिल है.

IPL से अरबों की कमाई, लेकिन चवन्नी भी इनकम टैक्स नहीं देता BCCI, कारण जानकर चौंक जाएंगे

पिच.पिच..पिच…, अब हार के बाद भड़के दिनेश कार्तिक, नाराजगी जताते हुए कहा- हमें जो चाहिए था वो…

IPL vs PSL: कहां बरसेगा ज्यादा पैसा, विजेता टीम होगी मालामाल, देखें पूरे अंतर का हिसाब किताब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >