केएल राहुल ने बनाया IPL का महारिकॉर्ड, विराट और वार्नर को पीछे कर मचाया तहलका

IPL 2025 KL Rahul Record: केएल राहुल ने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 57 रन की पारी खेली. इसकी बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से जीत हासिल हुई. उनकी यह पारी रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हो गई है. उन्होंने सबसे तेज 5,000 रन बनाकर डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को इस मामले में पीछे छोड़ दिया.

IPL 2025 KL Rahul Record: केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी की महारत को एक बार फिर साबित करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 5000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया. राहुल ने यह उपलब्धि मंगलवार को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में अपनी पुरानी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की आठ विकेट की जीत के दौरान हासिल की. उन्होंने 57 रन की नाबाद पारी खेली और 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को बेहद आसानी से जीत दिलाई.

केएल राहुल ने यह कारनामा सिर्फ 130 पारियों में पूरा किया, जबकि डेविड वॉर्नर ने 135 और विराट कोहली ने 157 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था. वे आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले आठवें खिलाड़ी बने हैं. उनसे पहले विराट कोहली (8,326), रोहित शर्मा (6,786), शिखर धवन (6,769), डेविड वॉर्नर (6,565), सुरेश रैना (5,528), एमएस धोनी (5,377) और एबी डिविलियर्स (5,162) इस सूची में शामिल हैं. राहुल ने अब तक 139 मैचों में 46.35 की शानदार औसत से 5,006 रन बनाए हैं, जिसमें 40 अर्धशतक और 4 शतक शामिल हैं.

IPL में सबसे तेज 5,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

केएल राहुल – 139 पारियां

डेविड वॉर्नर – 135 पारियां

विराट कोहली – 157 पारियां

एबी डिविलियर्स – 161 पारियां

शिखर धवन – 168 पारियां

राहुल की DC vs LSG मैच में पारी

वहीं इस मैच की बात करें तो जब दिल्ली की टीम 3.4 ओवर में 36/1 के स्कोर पर थी, राहुल ने क्रीज पर आकर पारी को स्थिरता दी. उन्होंने आवेश खान की गेंद पर शानदार चौका लगाकर अपनी पारी की शुरुआत की. इसके बाद अभिषेक पोरेल के साथ मिलकर 69 रन की साझेदारी की. 11वें ओवर में राहुल ने मिड-विकेट के ऊपर से 86 मीटर लंबा छक्का लगाकर अपनी ताकत दिखाई. अगले ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने क्रीज से बाहर निकलकर गेंद को बॉलर के सिर के ऊपर से सीमा रेखा पार पहुंचाया. 18वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने एक रन लेकर अपना 40वां अर्धशतक पूरा किया और मैच खत्म होने से ठीक पहले मिड-विकेट के ऊपर से एक और छक्का जड़ते हुए दिल्ली को 8 विकेट से जीत दिला दी.

DC vs LSG मैच का हाल

इससे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. कप्तान ऋषभ पंत का फैसला सही साबित हुआ, जब एडम मारर्कम ने तेज शुरुआत देते हुए 10 ओवर में ही 87 रन जड़ दिए. लेकिन इसके बाद दिल्ली के गेंदबाजों विशेषकर मुकेश कुमार (33 रन देकर 4 विकेट) ने शानदार वापसी करवाई और लखनऊ 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सका. इसके जवाब में दिल्ली की ओर से अभिषेक पोरेल (51 रन), केएल राहुल और अंत में कप्तान अक्षर पटेल (34 रन) की पारियों की बदौलत 17.5 ओवर में ही 161 रन बनाकर मैच जीत लिया. 

LSG मालिक पर निशाना! धुआंधार पारी के बाद केएल राहुल का पोस्ट, आंधी की तरह वायरल हुआ कमेंट

मुस्कुराते आए संजीव गोएनका, केएल राहुल ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, रिएक्शन हुआ वायरल, देखें Video

खुद की बैटिंग ऑर्डर, मयंक यादव प्लेइंग इलेवन में क्यों नहीं, LSG की हार कैसे? ऋषभ पंत ने दिया जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >