सुनील नरेन के बल्ले से गिरीं बेल्स, अपील भी हुई लेकिन नियम आड़े आ गया, जानें क्या कहती है रूल बुक

Sunil Narine Hit Wicket: आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला केकेआर और आरसीबी के बीच खेला गया. इस मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी की, इसी मैच के दौरान सुनील नरेन के बल्ले ने कंट्रोवर्सी खड़ी कर दी, जब बेल्स गिरने के बाद भी उन्हें आउट नहीं दिया गया. IPL 2025 KKR vs RCB.

Sunil Narine Hit Wicket: शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने थे. इस मैच में आरसीबी ने केकेआर को 7 विकेट से मात देकर धमाकेदार शुरुआत की. टॉस हारकर कप्तान अजिंक्य रहाणे की कोलकाता टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब क्विंटन डिकॉक पहले ही ओवर में चलते बने. इसी मैच के दौरान केकेआर के सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन का एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला, जब वे स्टंप से टकरा गए लेकिन आउट नहीं दिए गए. IPL 2025 KKR vs RCB.

यह घटना केकेआर की पारी के आठवें ओवर में घटी, जब आरसीबी के तेज गेंदबाज रसिख सलाम ने वाइड गेंद फेंकी. ओवर की चौथी गेंद पर सलाम ने राउंड द विकेट गेंदबाजी की और ऑफ स्टंप के बाहर एक वाइड गेंद डाली. नरेन ने शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके बल्ले से नहीं लगी. अंपायर ने इसे वाइड करार दिया, लेकिन इसी बीच नरेन का पैर स्टंप से टकरा गया, जिससे एक बेल गिर गई. इस पर टिम डेविड और कप्तान रजत पाटीदार ने अपील भी की. आमतौर पर ऐसी स्थिति में बल्लेबाज हिट-विकेट आउट हो जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ.

इसका कारण क्रिकेट के नियमों में छिपा है. दरअसल मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के नियम 35.1.1 के अनुसार, यदि बल्लेबाज गेंद के खेल में रहने के दौरान स्टंप गिरा देता है, तो उसे हिट-विकेट करार दिया जाता है. लेकिन चूंकि अंपायर ने गेंद को पहले ही वाइड घोषित कर दिया था, इसका मतलब था कि वह गेंद खेल में नहीं थी. इसी वजह से हिट-विकेट का नियम लागू नहीं हुआ और नरेन आउट होने से बच गए.

हालांकि, नरेन ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके. 10वें ओवर में रसिख सलाम ने ही उन्हें 44 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया. इससे पहले उन्होंने कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 103 रनों की अहम साझेदारी की थी. केकेआर ने पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 174 रन बनाए, जिसके जवाब में आरसीबी ने 16.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 177 रन बनाकर मैच जीत लिया. 

क्या सऊदी अरब में शुरू होगी टी20 लीग? IPL अध्यक्ष के बयान ने मचाई हलचल, कहा- BCCI का लक्ष्य…

हैदराबाद-राजस्थान की होगी भिड़ंत, जानें किस टीम का पलड़ा भारी? देखें संभावित प्लेइंग-11

विराट कोहली का जवाब नहीं, एक-दो नहीं पूरे पांच रिकॉर्ड बनाकर मचाया तहलका, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >