ये क्या है! फ्री हिट पर हवाबाजी कर बैठा बल्लेबाज, उखड़ पड़ीं काव्या मारन, देखें रिएक्शन Video

IPL 2025 CSK vs SRH, Kavya Maran Reaction: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखीं. आईपीएल के 43वें मुकाबले में एसआरएच ने 154 रन का लक्ष्य 18.4 ओवर में हासिल किया। सीएसके की यह हार उन्हें लगभग टूर्नामेंट से बाहर कर गई. इस मैच के दौरान एक बार फिर एसआरएच की मालकिन काव्या मारन की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

IPL 2025 CSK vs SRH, Kavya Maran Reaction: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा. इस हार के साथ ही सीएसके लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, जबकि एसआरएच अभी भी रेस में बनी हुई है. चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए. जवाब में सनराइजर्स ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. मैदान पर एसआरएच के गेंदबाजों का प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ रहा, लेकिन मैच के दौरान सह-मालिक काव्या मारन की प्रतिक्रियाओं ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लिया. खासकर 16वें ओवर में उनकी भावनात्मक प्रतिक्रिया वायरल हो गई.

यह पल तब आया जब सीएसके के नूर अहमद ने नो बॉल फेंकी, जिससे 15 रन पर खेल रहे कमिंदु मेंडिस को फ्री हिट मिली. लेकिन मेंडिस इस मौके का फायदा नहीं उठा सके और वाइड जाती गेंद पर जोर से स्विंग करने के बावजूद चूक गए. नतीजा गेंद डॉट बॉल रह गई और इस गेंद पर कोई रन नहीं मिला. इसका श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को जाता है, जिन्होंने ऑफ स्टंप से बाहर खड़े होकर नूर को उस एरिया में गेंदबाजी करने का इशारा किया. हालांकि इस दौरान काव्या मारन की उस पल की प्रतिक्रिया हैरानी और निराशा का मिक्स रूप थी. उनका रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. कमिंदु के मिस हिट करने पर कमेंटेटर भी काव्या मारन की तरह हैरान दिखे और उन्होंने ने भी कहा कि हां बिल्कुल सही प्रतिक्रिया. (Kavya Maran Reaction on Kamindu Mendis Free Hit Miss) देखें वीडियो-

हालांकि कमिंदु भले ही फ्री हिट चूक गए, लेकिन वे एसआरएच को मैच जिताकर ही वापस लौटे. इस जीत में ईशान किशन (44), कमिंदु मेंडिस (नाबाद 32) और नितीश रेड्डी (नाबाद 19) की अहम पारियों का बड़ा योगदान रहा. इससे पहले हैदराबाद के गेंदबाजों ने कहर बरपा दिया. पहली ही गेंद पर शमी ने विकेट लेकर शुरुआत की, तो हर्षल पटेल ने 4 विकेट लेकर रिकॉर्ड बॉलिंग के साथ सीएसके की बॉलिंग लाइन अप तहस नहस कर दी. उन्हें शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया. 

यह चेपॉक स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहली जीत थी. इस जीत के साथ SRH ने पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ते हुए सातवां स्थान हासिल किया. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को नौ मैचों में सिर्फ दो जीत मिली हैं और वह टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है.

पहलगाम हमले पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, बाले पाकिस्तान के खिलाफ 100 प्रतिशत ये एक्शन जरूरी

पहली गेंद का बादशाह, मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, IPL में इस रिकॉर्ड वाले बने एकमात्र गेंदबाज

जडेजा फंसे तो धोनी ने उठाया हथौड़ा, बैट को पीट-पीटकर कर दिया पतला, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >