वो गेंदबाज जो बल्लेबाजों को सपने में डराता है, सचिन से तुलना करते हुए मनोज तिवारी ने बताया नाम

IPL 2025 Manoj Tiwary on Jasprit Bumrah: आईपीएल 2025 अब अपने अंतिम चरण में है. इस सीजन कई गेंदबाजों का जलवा रहा है. लेकिन मनोज तिवारी के अनुसार केवल एक गेंदबाज है, जो बल्लेबाजों को सपने में भी डराता है.

IPL 2025 Manoj Tiwary on Jasprit Bumrah: एक समय था, जब सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी की खौफ था. उनकी बैटिंग को देखकर एक बार दिग्गज गेंदबाज शेन वॉर्न ने कहा था कि वे उन्हें सपने में डराते हैं. शरजाह में सचिन ने वॉर्न की गेंदबाजी में रनों का अंबार लगा दिया था. अब एक गेंदबाज के बारे में यह टिप्पणी आई है कि वह बल्लेबाजों को सपने में डराते हैं. आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस पर 20 रन की अहम जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई. मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात की टीम जब बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी, तब बुमराह ने एक शानदार यॉर्कर से वॉशिंगटन सुंदर का विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया. मनोज तिवारी ने बुमराह को ही बल्लेबाजों को डराने वाला गेंदबाज बताया है. 

इस मैच में जब गुजरात टाइटंस 13.3 ओवर में 151/2 के स्कोर पर मजबूत स्थिति में थी और 229 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. साईं सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर एक शानदारी साझेदारी करते हुए जीत की ओर बढ़ रहे थे. इसी समय हार्दिक पांड्या ने बुमराह को गेंद थमाई और सारा मैच बदल गया. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने इस विकेट को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया. उन्होंने ईएसपीएन क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, “बुमराह ने वही किया जो वह हमेशा करते हैं. अगर उन्होंने सुंदर को आउट नहीं किया होता तो वह मैच को और टाइट बना सकते थे. जैसे एक समय पर शेन वॉर्न को सचिन तेंदुलकर के सपने आते थे, आज के जमाने में हर बल्लेबाज को बुमराह के सपने आते हैं.” बुमराह ने 14वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर का विकेट लेकर 84 रन की साझेदारी तोड़ी. सुंदर उस समय 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे और मैच का रुख पलट सकते थे, लेकिन बुमराह की यॉर्कर पर बोल्ड हो गए.

एमआई की सफलता का मंत्र हैं बुमराह

इस मैच में मुंबई के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने चार ओवर में मात्र 27 रन देकर एक महत्वपूर्ण विकेट चटकाया. उनका यह स्पेल बेहद निर्णायक साबित हुआ. मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि बुमराह की टीम में वापसी ने एमआई के अभियान को नई जान दी है. 31 वर्षीय बुमराह ने इस सीजन में अब तक 11 मैचों में 18 विकेट चटकाए हैं और उनका इकॉनमी रेट 6.36 का रहा है. तिवारी ने आगे कहा, “एमआई की सफलता का मंत्र बुमराह रहे हैं. उनकी वापसी के बाद से टीम का प्रदर्शन सुधरा है. जब बुमराह गेंदबाजी कर रहे होते हैं, तो कप्तान का आधा काम वैसे ही आसान हो जाता है क्योंकि वह कभी महंगे नहीं साबित होते.” 

एक जीत और फाइनल में पहुंच जाएगी मुंबई

इस सीजन में बुमराह ने अब तक 11 मैचों में 18 विकेट झटके हैं और उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 6.36 रहा है. एलिमिनेटर में जीत के बाद क्वालीफायर-2 में अब मुंबई इंडियंस का सामना 1 जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स से होगा और इस मुकाबले में भी बुमराह पर निगाहें टिकी रहेंगी. इस मैच की विजेता टीम 3 जून को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी.

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी तय, एक हफ्ते बाद सगाई और इस दिन लेंगे साथ फेरे

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 24 पदकों के साथ भारत दूसरे स्थान पर; इन खिलाड़ियों का रहा जलवा

MI vs PBKS में बारिश का साया! अगर रद्द हुआ क्वालिफायर-2, तो कौन पहुंचेगा फाइनल में?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >