इस खिलाड़ी की परफॉर्मेंस से हैरान हैं शेन वाटसन, कहा- वो IPL के लिए ही पैदा हुआ है

IPL 2025: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजाएंट्स को अपना नया सितारा मिल गया है. दिल्ली के 25 वर्षीय दिग्वेश राठी ने दो मैचों में 7.62 की इकॉनमी से छह विकेट लेकर सबको चौंका दिया है. स्पिनर राठी के दमदार प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट और कोच शेन वॉटसन बेहद प्रभावित हैं. जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव की तरह राठी भी आईपीएल से अपनी पहचान बना रहे हैं. Shane Watson on Digvesh Rathi.

IPL 2025: आईपीएल में हर साल कोई न कोई खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से छा जाता है. कभी गुमनाम रहे जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव जैसे आज के सितारे वैश्विक क्रिकेट पटल पर छा रहे हैं, तो उसके पीछे आईपीएल जैसी संस्था ही है. अपने 18वें सीजन में भी आईपीएल ने अब तक सभी टीमों में एक सितार खोज लिया है. इसी तरह का सितारा लखनऊ सुपरजाएंट्स में भी आ गया है. दो मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले दिग्वेश राठी ने कहर-सा ढा दिया है. राठी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए तुरुप का इक्का साबित हो रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले इस 25 वर्षीय गेंदबाज ने अभी तक 7.62 की इकॉनमी रेट से छह विकेट लिए हैं. उनके इस प्रदर्शन से वाटसन भी काफी प्रसन्न दिख रहे हैं. 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑल राउंडर शेन वाटसन (Shane Watson) का मानना ​​है कि ऑफ-ब्रेक और कैरम बॉल जैसी विविधताओं के साथ लगातार सही लेंथ पर गेंदबाजी करने की स्पिनर दिग्वेश राठी की क्षमता उन्हें एक खतरनाक गेंदबाज बनाती है. लखनऊ की मुंबई इंडियंस के खिलाफ 12 रन से जीत के बाद वॉटसन ने जियो हॉटस्टार से कहा, ‘‘ऐसा लग रहा था कि जैसे वह आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ही पैदा हुआ है. वह किसी तरह के दबाव में नहीं था और खुलकर प्रदर्शन कर रहा था. उसने अपना आत्मविश्वास दिखाया और शानदार प्रदर्शन किया.’’ Shane Watson Comment on Digvesh Rathi.

राठी ने मुंबई के खिलाफ चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया और उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. उन्होंने कैरम बॉल से नमन धीर को आउट करके लखनऊ को मैच में वापसी दिलाई. उन्होंने 17वां ओवर भी फेंका, लेकिन हिम्मत की बात रही कि उन्होंने यह स्पेल हार्दिक पांड्या के खिलाफ डाला, बावजूद इसके हार्दिक उस ओवर में कुछ बड़ा स्कोर नहीं कर पाए. 

वॉटसन ने कहा, ‘‘ दिग्वेश की विशेषता यह है कि वह अपने खेल को सरल बनाए रखते हैं. वह अपनी विविधतापूर्ण गेंदबाजी जैसे कि कैरम बॉल और ऑफ ब्रेक का उपयोग करते हैं. उनका अपनी लेंथ पर बहुत अच्छा नियंत्रण है जिससे वह खतरनाक गेंदबाज बन जाता है. जब आपका अपनी लेंथ पर नियंत्रण रहता है तो बल्लेबाजों के लिए आगे बढ़कर खेलना या बैक फुट पर जाना मुश्किल हो जाता है.’’

वहीं इस मैच की बात करें तो दिग्वेश के अलावा शार्दुल ठाकुर ने भी शानदार गेंदबाजी की. उनके 19वें ओवर ने एलएसजी की जीत पर मुहर लगा दी. 12 गेंद पर 29 रनों की जरूरत थी और ठाकुर ने केवल 7 रन देकर सारा जोर मुंबई के ऊपर डाल दिया. लखनऊ सुपर जाएंट्स के 203 रन के जवाब में मुंबई 191 रन ही बना सकी. इसके साथ ही 4 मैचों में 2 जीत के बाद एलएसजी ने पॉइंट्स टेबल में मुंबई से ऊपर छठवां स्थान हथिया लिया है.  

भाषा के इनपुट के साथ.

न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार छठवां वनडे मैच हारा पाकिस्तान, टी20 सीरीज के बाद वनडे में क्लीन स्वीप

जो विलियम्सन या टेलर नहीं कर सके, वो कारनामा डेरिल मिचेल ने कर दिखाया, तोड़ दिया 34 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड

इमाम उल हक के साथ बड़ा हादसा, हेलमेट में घुसी गेंद और सीधा चेहरे पर लगी, मैदान से सीधा अस्पताल रवाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >