हरभजन सिंह का बयान कोहली फैंस को चुभ गया, धोनी से तुलना करते हुए ऐसा क्या बोल गए भज्जी

Harbhajan Singh Comment on Fans MS Dhoni Virat Kohli: क्रिकेट में अब मैदान की कहासुनी कमेंट्री बॉक्स तक पहुंच गई है. हरभजन सिंह के बयान से विराट कोहली के फैंस नाराज हो गए, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया. उन्होंने एमएस धोनी की तारीफ की, जबकि हाल ही में विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है, जिसके बाद उनका मैच देखने के लिए लोग मैदान में सफेद जर्सी पहनकर पहुंचे थे, जिससे तुलना की चर्चा तेज हो गई.

Harbhajan Singh Comment on Fans MS Dhoni Virat Kohli: क्रिकेट के मैदान पर होने वाली कहासुनी, छिटपुट छींटाकशी और स्लेजिंग तो आम बात है. अब वह कमेंट्री बॉक्स में भी आ गई है. IPL 2025 में पिछले दिनों नवजोत सिंह सिद्धू और अंबाती रायडू के बीच हल्की फुल्की बयानबाजी चली थी. अब हरभजन सिंह ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे विराट कोहली के फैंस में रोष भर गया है. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन लोगों ने ऐसा माना कि यह कोहली के लिए ही था. हरभजन सिंह ने इस दौरान धोनी का भी जिक्र किया, जिसकी वजह तुलना भी की जाने लगी.

हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करने के दौरान कहा, “अगर किसी खिलाड़ी के पास असली फैंस हैं, तो वो सिर्फ धोनी हैं. बाकी तो सब पेड हैं.” उन्होंने आगे कहा, “कितना बचा हुआ है, और जब तक दम है, खेलो भाई. मेरी टीम होती तो शायद मैं कुछ और फैसला लेता. सीधी सी बात है कि फैन तो चाहेंगे ही क्योंकि उनके असली फैन हैं. मुझे लगता है कि सबसे ज्यादा अगर असली फैन किसी के हैं तो वो इन्हीं के हैं. बाकी तो आजकल सोशल मीडिया पर बने-बनाए फैन हैं, जिनमें आधे तो पेड होते हैं. इनके जो फैन हैं, वो सच में फैन हैं. बाकी के जो नंबर आप इधर-उधर देखते हो, उनको छोड़िए, उस पर कभी और चर्चा करेंगे.”

हरभजन ने आगे यह भी कहा कि एमएस धोनी इस बार ठीक-ठाक खेले हैं. इस चर्चा के दौरान पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा भी मौजूद थे. उन्होंने हरभजन से मजाकिया लहजे में कहा, ” इतना सच नहीं बोलना चाहिए था.” भारत में क्रिकेट फैन वॉर कोई नई बात नहीं है. अक्सर एक खिलाड़ी के फैन दूसरे खिलाड़ी के फैन ग्रुप से भिड़ जाते हैं. भारत में क्रिकेटर्स को भगवान की तरह पूजा जाता है और उनके फैन आर्मी का जुनून भी किसी से कम नहीं होता. हरभजन का यह बयान कोहली फैंस को चुभ गया.

यह बात सच है कि एमएस धोनी ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनके करोड़ों भारतीय फैंस हैं, खासकर चेन्नई के लोगों के लिए एक भावना हैं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के समर्थक उन्हें स्नेहपूर्वक ‘थाला’ कहकर पुकारते हैं. धोनी की फैन फॉलोइंग भी बेहद विशाल है. जब भी वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरते हैं, तो पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी के जयकारों से गूंज उठता है. स्टैंड्स में पीली जर्सियों की लहरें एक अद्भुत नजारा पेश करती हैं. भीड़ का शोर अक्सर इस कदर बढ़ जाता है कि लोग बस एक झलक पाने के लिए पागल हो जाते हैं.

लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एक बयान की इस टिप्पणी के बाद कुछ फैंस ने यह सवाल उठाया कि क्या यह बयान विराट कोहली के फैंस के लिए कटाक्ष था! हाल ही में विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी, जिसके बाद उनके फैंस बड़ी संख्या में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे थे. बारिश के चलते RCB vs KKR मैच भले ही रद्द हो गया, लेकिन कोहली के फैंस टेस्ट व्हाइट ड्रेस पहनकर उनके क्रिकेट करियर को ट्रिब्यूट देने पहुंचे थे और कई लोगों ने उनसे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का फैसला वापस लेने की अपील भी की.

बारिश के कारण मैच भले ही रद्द हो गया, लेकिन बेंगलुरु को एक अंक मिल गया, जिसकी बदौलत वे पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गए. हालांकि उन्होंने अभी तक प्लेऑफ में जगह नहीं बनाई है. बेंगलुरु को शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए अपने शेष दो मैचों में से एक और जीत की आवश्यकता होगी, जबकि छठे स्थान पर काबिज कोलकाता टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है. वहीं धोनी की सीएसके का इस सीजन बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा. उनकी टीम आईपीएल 2025 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी. 

इतिहास रचने की दहलीज पर केएल राहुल, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से बस इतने रन दूर

भारत को वर्ल्ड कप, अब USA को दिलाई सबसे बड़ी जीत, सहवाग का रिकॉर्ड बराबर कर अमेरिका में चमके इंडियंस

नागिन-सी बलखाई गेंद, पत्ते की तरह उड़ीं गिल्लियां, 42 की उम्र में जेम्स एंडरसन का जलवा, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >