बैन झेलकर पवेलियन में थे दिग्वेश राठी, फिर भी आया ‘नोटबुक सेलीब्रेशन’, बटलर को आउट कर बॉलर ने किया इशारा, Video

IPL 2025 GT vs LSG Akash Singh Dedicates Notebook Celebration to Digvesh Rathi: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर दिग्वेश राठी सबसे ज्यादा फाइन भरने वाले खिलाड़ी बने हैं; वे तीन बार जुर्माना भुगत चुके हैं और एक मैच का बैन भी झेल चुके हैं. लीग के 64वें मैच में राठी तो नहीं खेले, लेकिन उनका ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ जरूर देखने को मिला. तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने जोस बटलर को बोल्ड करने के बाद वही सेलिब्रेशन उनके नाम डेडिकेट करते हुए किया.

IPL 2025 GT vs LSG Akash Singh Dedicates Notebook Celebration to Digvesh Rathi: आईपीएल 2025 में किसी एक खिलाड़ी ने अगर सबसे ज्यादा फाइन झेला है, तो वो हैं लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्पिनर दिग्वेश राठी. वे एक ही सीजन में तीन बार फाइन भर चुके हैं. इतना ही नहीं अपनी सेलीब्रेश की आदत के कारण उन पर एक मैच का बैन भी लग गया. लीग के 64वें मैच में उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने का मौका, तो नहीं मिला, लेकिन उनका सेलीब्रेशन जरूर आया. हालांकि यह सेलीब्रेशन उनके लिए डेडीकेट किया गया. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज आकाश महाराज सिंह ने गुरुवार, 22 मई को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ जोस बटलर की गिल्लियां बिखेरकर सनसनी मचा दी. 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब आकाश ने बटलर को बोल्ड किया, तो उन्होंने अपनी टीम के साथी खिलाड़ी दिग्वेश सिंह राठी से प्रेरित होकर ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ किया. 

आकाश सिंह गुरुवार को LSG की ओर से ‘इम्पैक्ट सब’ के रूप में मैदान में उतरे और उन्होंने ऋषभ पंत की अगुआई वाली टीम के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की. उन्होंने 3.1 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट लिया. यह घटना गुजरात की पारी के 10वें ओवर में घटी. ओवर की तीसरी गेंद पर आकाश ने शानदार स्लोअर बॉल डाली, जिससे बटलर पूरी तरह चकमा खा गए और उनकी स्टंप उड़ गई. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में बटलर ने 18 गेंदों में 33 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे. 

गौरतलब है कि इस सीजन में दिग्वेश राठी अपने ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ के चलते लगातार सुर्खियों में रहे हैं. पिछले मैच में लखनऊ और हैदराबाद के बीच अभिषेक शर्मा के साथ हुई तीखी नोकझोंक के बाद राठी को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में अब आकाश सिंह ने यही जश्न दोहराया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इससे पहले, मैच की पहली पारी में ऑस���ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिशेल मार्श ने 64 गेंदों में 117 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि निकोलस पूरन 27 गेंदों में 56 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की. शुभमन गिल ने लखनऊ को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. मार्श ने अपनी पारी में 10 चौके और 8 छक्के लगाए, जबकि पूरन ने 4 चौके और 5 छक्के जड़े. इस धमाकेदार बल्लेबाजी प्रदर्शन की बदौलत मार्श और पूरन दोनों ने इस सीजन में एलएसजी के लिए 500 रन पूरे कर लिए हैं. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में गुजरात 202 रन ही बना सकी. 

इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को टेंशन, एक ही दिन में 3 अंग्रेजों ने जड़ा शतक, जिम्बाब्वे के खिलाफ आया रनों का तूफान

जो रूट ने रचा इतिहास, टूट गया सचिन कैलिस और द्रविड़ का रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में हासिल किया ये कीर्तिमान

हो गया ऐलान, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा इस तारीख को होगी, कप्तान की रेस में ये आगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >