IPL 2025 की धोखाधड़ी और घोटालेबाज टीम, कप्तान- ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर और इशान किशन जैसे खिलाड़ी बने हिस्सा

IPL 2025 Frauds and Scammers Team: आईसलैंड क्रिकेट ने आईपीएल 2025 के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की एक टीम बनाई, जिसका नाम रखा ‘फ्रॉड्स और स्कैमर्स टीम’. इस टीम में 12 खिलाड़ी शामिल किए गए, जिसमें सबसे ज्यादा 5 खिलाड़ी सीएसके से हैं. ऋषभ पंत को टीम का कप्तान और विकेटकीपर बनाया गया, जबकि वेंकटेश अय्यर और इशान किशन जैसे महंगे खिलाड़ी भी टीम में हैं.

IPL 2025 Frauds and Scammers Team Rishabh Pant Captain: आईसलैंड क्रिकेट के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने सोमवार को आईपीएल 2025 को लेकर एक अजीबोगरीब पोस्ट साझा कर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी. उन्होंने इस सीजन के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के आधार पर एक प्लेइंग इलेवन और एक इम्पैक्ट प्लेयर चुना और इस टीम को नाम दिया ‘आईपीएल 2025 फ्रॉड्स और स्कैमर्स टीम’. इस 12 सदस्यीय टीम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पांच, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के दो और दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं. खास बात यह रही कि आईपीएल इतिहास की तीन सबसे महंगी खरीदों में से दो महंगे खिलाड़ियों को भी शामिल किया. जिसमें वेंकटेश अय्यर और ऋषभ पंत भी शामिल हैं. पंत को टीम का कप्तान और विकेटकीपर बनाया गया.

ऋषभ पंत और वेंकटेश अय्यर दोनों के खराब प्रदर्शन के कारण, उन्हें आईसलैंड क्रिकेट के सोशल मीडिया हैंडल द्वारा बनाई गई ‘आईपीएल 2025 फ्रॉड्स और स्कैमर्स टीम’ में शामिल किया गया है. आईसलैंड क्रिकेट का एक्स हैंडल अपने बेबाक और तंज कसने वाले पोस्ट के लिए जाना जाता है. इस IPL 2025 frauds and scammers team में पंत को टीम का कप्तान और विकेटकीपर बनाया गया है. आईसलैंड क्रिकेट ने पोस्ट में लिखा, “रेकजाविक में बारिश वाले दिन, पेश है हमारी आईपीएल 2025 फ्रॉड्स और स्कैमर्स टीम: 

ओपनर- राहुल त्रिपाठी, रचिन रविंद्र
टॉप ऑर्डर- ईशान किशन , ऋषभ पंत (c & wk)
मिडिल ऑर्डर- वेंकटेश अय्यर, ग्लेन मैक्सवेल, लियाम लिविंगस्टोन
फिनिशर- दीपक हुड्डा
गेंदबाज- आर अश्विन (स्पिनर), मथीशा पथिराना, मोहम्मद शमी
इम्पैक्ट प्लेयर नहीं- मुकेश कुमार

आईपीएल 2025 के इस सीजन में कई बड़े नाम उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं. उनमें से दो प्रमुख खिलाड़ी हैं ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer). पिछली नीलामी में ये दोनों सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल थे, जिससे फैंस की उम्मीदें भी आसमान छू रही थीं. लखनऊ सुपर जाएंट्स ने विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को रिकॉर्ड ₹27 करोड़ में खरीद कर आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी डिफेंडिंग चैंपियन होने के बावजूद श्रेयस अय्यर या फिल सॉल्ट जैसे खिलाड़ियों की जगह वेंकटेश अय्यर पर दांव लगाया और उन्हें ₹23.75 करोड़ में दोबारा साइन किया.

पंत और अय्यर का प्रदर्शन रहा बेहद निराशाजनक

हालांकि इन दोनों में से कोई भी अपने भारी-भरकम दाम के साथ न्याय नहीं कर सका. ऋषभ पंत इस सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी कर रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 11 मैचों में मात्र 128 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी कम और औसत सिर्फ 13 रहा है. वहीं केकेआर के उपकप्तान वेंकटेश अय्यर ने भी अब तक 11 मैचों में सिर्फ 142 रन बनाए हैं, जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है, और उनका स्ट्राइक रेट 139.22 है. दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों की टीमें भी प्लेऑफ की दौड़ में संघर्ष कर रही हैं. दोनों टीमों के 11 मैचों में 5-5 जीत हैं, लेकिन एक मैच बारिश की भेंट चढ़ने के कारण केकेआर पॉइंट्स टेबल में एक पायदान ऊपर छठे स्थान पर है.

वेस्टइंडीज टीम ने किया खेल, इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किए दो धाकड़ धुरंधर

आराम करें, निकोलस पूरन को दें जिम्मेदारी, एरोन फिंच ने ऋषभ पंत को क्यों दी ऐसी सलाह

धोनी के लिए बदले नियम, क्रिकेट को हो रहा नुकसान, सुनील गावस्कर ने IPL के इस नियम को ठहराया जिम्मेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >