खिलाड़ी न होकर भी मैच खेल रहे थे डिविलियर्स, स्टोइनिस के विकेट पर विराट के साथ ऐसे मनाया जश्न, वीडियो

IPL 2025 Final Virat Kohli and AB de Villiers: आईपीएल 2025 फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता. आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 43 रन बनाए, जबकि किंग्स की ओर से शशांक सिंह की नाबाद 61 रन की पारी बेकार चली गई. इस ऐतिहासिक जीत के दौरान स्टोइनिस के विकेट पर विराट और एबी डिविलियर्स का साथ में जश्न मनाना भी कई लम्हों में से एक रहा.

IPL 2025 Final Virat Kohli and AB de Villiers: आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 18 साल के लंबे इंतज़ार को खत्म करते हुए पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत ली.मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 190/9 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें विराट कोहली ने 43 रन की सर्वाधिक पारी खेली. पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह (3/40) और काइल जैमीसन (3/48) ने बेहतरीन गेंदबाजी की, जबकि युजवेंद्र चहल ने भी 4 ओवर में 1/37 के आंकड़े दर्ज किए. जवाब में पंजाब किंग्स 20 ओवर में 184/7 ही बना सकी. इंग्लिस ने 39 रन बनाए और शशांक सिंह 61 रन पर नाबाद रहे, लेकिन जीत से चूक गए. इस ऐतिहासिक जीत के दौरान एक भावुक पल तब देखने को मिला जब विराट कोहली और एबी डिविलियर्स, स्टोइनिस का विकेट गिरने के बाद एक साथ जश्न मनाते नजर आए यह नजारा आरसीबी फैंस को भावुक कर गया.

पंजाब की बल्लेबाजी और मैच की दूसरी पारी का 17वां ओवर भुवनेश्वर कुमार लेकर आए. आखिरी 3 ओवर में 36 रन की जरूरत थी और बैटिंग क्रीज पर  नेहाल वढेरा थे. वे पहली गेंद पर बीट हुए और दूसरी गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर आए. उन्होंने आते ही पहली ही गेंद पर छक्का लगाया और मैच का रुख बदल गया. लेकिन अगली ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार की ऑफ स्टंप के बाहर फुल गेंद पर स्टोइनिस ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन किनारा लगकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन पर गई जहां यश दयाल ने कैच लपक लिया. आउट होने के बाद निराश स्टोइनिस ने बल्ला जमीन पर पटका, जबकि आरसीबी खेमे में जश्न और कोहली के चेहरे पर शांत संतोष दिखा.

इसी मौके पर जब जीत करीब थी, तो एबी डिविलियर्स बिल्कुल मैदान पर आ गए और बाउंड्री लाइन के करीब खड़े हो गए. जैसे ही विकेट गिरा विराट कोहली ने डिव��लियर्स की ओर इशारा किया और दोनों ने जीत नजदीक देखकर जश्न मनाया. देखिए वीडियो-

आरसीबी के लिए क्रुणाल पंड्या ने मैच विनिंग स्पेल फेंका और 4 ओवर में 17 रन देकर 2 अहम विकेट लेकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने. इससे पहले तीन बार फाइनल हारने वाली आरसीबी ने आखिरकार खिताबी सूखे को खत्म कर इतिहास रच दिया. दूसरी ओर, पंजाब के लिए यह दूसरा और 2014 के बाद पहला फाइनल था, जो एक बार फिर उनके लिए दिल तोड़ने वाला साबित हुआ. जीत के बाद विराट कोहली की आंखों में खुशी के आंसू थे. 18 साल से लगातार एक ही टीम के लिए अपना सर्वस्व लगाने के बाद आखिरकार ट्रॉफी को चूमने का मौका मिला. 

‘पांड्या भवन’ में आई 9वीं IPL ट्रॉफी, क्रुणाल ने रचा इतिहास, ऐसी उपलब्धि वाले बने एकमात्र खिलाड़ी

चैंपियन हैं शशांक! RCB के हलक से खींच ही लिया था मैच, अंतिम 12 गेंद में जरूरी थे 42 रन और पंजाब केवल 6 रन से हारा

IPL 2025 में बने रिकॉर्ड टूट गया 18 सालों का रिकॉर्ड, लगे सबसे ज्यादा चौके-छक्के और एक मैच में 200+ रन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >