‘हेलो’ बोला फैन, मिचेल स्टार्क ने कहा ‘भाग जाओ’, सोशल मीडिया पर ‘बिहारी’ बन गए निशाना, देखें क्या है मामला

IPL 2025 Mitchell Starc Irritated by Fan Social Media Trolls Bihar: दिल्ली कैपिटल्स के लिए स्टार्क की वापसी अब मुश्किल मानी जा रही है, जिससे फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका लगा है. इसी बीच आईपीएल 2025 की वापसी से पहले मिचेल स्टार्क का एयरपोर्ट पर एक फैन से नाराजगी का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में स्टार्क फैन को बार-बार “गो अवे” कहते हुए दूर हटने का इशारा करते नजर आते हैं, जिसके बाद लोगों ने बिहार को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया.

IPL 2025 Mitchell Starc Irritated by Fan Social Media Trolls Bihar: आईपीएल 2025 की दोबारा शुरुआत 17 मई से होने वाली है. 10 दिन के स्थगन के बाद लीग आरसीबी और केकेआर के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैच से शुरू होगा. हालांकि भारत पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के बाद लीग को रोकने से फ्रेंचाइजियों को अपने खिलाड़ियों को वापस जुटाना एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है. सभी टीमों को इससे बड़ा झटका लगा है. दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी मिचेल स्टार्क की वापसी मुश्किल लग रही है. इसी बीच स्टार्क का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वे अपनी किट ट्रॉली पर लादते नजर आ रहे हैं. तभी एक फैन उन्हें रिकॉर्ड करने लगता है. लेकिन स्टार्क इससे नाराज दिखाई देते हैं और बार-बार  “गो अवे” (जाओ यहां से) कहते हुए फैन को दूर जाने का इशारा करते हैं.

स्टार्क अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के बाकी सीजन में नहीं लौटेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) प्रबंधन को अपना यह निर्णय सूचित कर दिया है. टूर्नामेंट के स्थगन के बाद से उनकी उपलब्धता को लेकर असमंजस बना हुआ था, लेकिन अब DC उनकी अनुपस्थिति में आगे की रणनीति बना रही है. हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बिहार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी शुरू हो गई. लोगों ने बिना जांचे परखे, व्यक्ति के उच्चारण के तरीके को निशाना बनाकर बिहार के लोगों पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी. 

वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया कि कितने गंवार हैं, दिल्ली के लोग. तो वीडियो को पोस्ट करने वाले यूजर ने ही लिखा, कि बिहार का है वो दिल्ली में रेंट पर रहता, तो ‘कितने गंवार है बिहार के लोग.’

एक यूजर ने कहा कि आवाज से ही बिहारी लग रहा है.

हालांकि कमेंट सेक्शन में ही लोगों ने इस तरह की टिप्पणियों का विरोध भी किया. एक यूजर ने कहा कि मिचेल स्टार्क का व्यवहार काफी अहंकारी था. एक यूजर ने कहा कि वाह! स्टार्क ने दूसरे आदमी को इंसान भी नहीं समझा! स्टार्क का व्यवहार बिलकुल घिनौना है. यह आम भारतीय तरीका है कि लोग व्लॉगर को ट्रोल करें और स्टार्क के पैर चाटें!

अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली टीम ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास सत्र से दोबारा तैयारी शुरू की. दिल्ली प्लेऑफ की राह पर है, फिलहाल वह 11 मैचों में से 6 जीत के साथ पांचवें स्थान पर है. अगर मिचेल स्टार्क नहीं आते हैं, तो उसके लिए काफी बड़ा झटका होगा. वहीं दिल्ली की टीम में जैक फ्रेजर मैकगर्क भी बाहर हो चुके हैं, उनकी जगह बांग्लादेश के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को शामिल किया गया है. विदेशी खिलाड़ियों में केवल श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा ही शामिल हुए. हालांकि फाफ डु प्लेसिस और ट्रिस्टन स्टब्स जल्द ही टीम से जुड़ जाएंगे, इससे दिल्ली को राहत मिलेगी.  

टीम के मेंटोर केविन पीटरसन भी ब्रेक के दौरान स्वदेश लौट गए थे. अब वह 16 मई को फिर से टीम से जुड़ेंगे. दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला 18 मई को अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ है. वहीं गुजरात टाइटंस को भी अपने अभियान से पहले झटका लगा है. फिलहाल वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, लेकिन अब तक उसके लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले जोस बटलर की वापसी भी नहीं हो रही है. बटलर ने लीग में अब तक 500 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया था. अब उनकी अनुपस्थिति में कुसल मेंडिस को बतौर रिप्लेसमेंट साइन किया है.

‘विराट कोहली के साथ ट्रेनिंग की है’, अनाया बागड़ ने बताया कुछ बड़ा आने वाला है

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्टोक्स करेंगे वापसी? हैम्स्ट्रिंग चोट पर खुद दिया बड़ा अपडेट

विराट ने टेस्ट संन्यास क्यों लिया? ‘हैरान’ रवि शास्त्री ने बताया; उसने कॉल किया और…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >