‘यही वजह है कि…’, यश दयाल की ‘हीरोगिरी’ पर फिदा हुए दिनेश कार्तिक, तारीफ में गढ़े कसीदे

IPL 2025 CSK vs RCB Dinesh Karthik Lauds Yash Dayal: आईपीएल 2025 में RCB ने CSK को 2 रन से हराया और यश दयाल बने जीत के हीरो. आखिरी ओवर में यश ने धोनी का विकेट लिया और संयम भरी गेंदबाजी करके मैच पलट दिया. मैच के बाद RCB के मेंटर दिनेश कार्तिक ने यश की मेहनत और प्लानिंग की जमकर तारीफ की.

IPL 2025 CSK vs RCB Dinesh Karthik Lauds Yash Dayal: आईपीएल 2025 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराया. इस मुकाबले में बल्लेबाजों के अलावा एक और हीरो रहे, वो थे यश दयाल.उन्होंने आखिरी ओवर में मैच को बचाया जब चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी और क्रीज पर थे रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी. यश दयाल ने पहले तीन गेंदों में सिर्फ दो रन दिए और धोनी का अहम विकेट झटका. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मेंटर और बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल की जमकर तारीफ की.

मैच के आखिरी ओवर में धोनी के आउट होने के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए आए और पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया, जो नो-बॉल भी थी. इसके बाद मुकाबले में फिर रोमांच लौट आया और समीकरण आ गया तीन गेंदों में छह रन चाहिए. हालांकि यश दयाल ने अपना संयम बनाए रखा और आखिरी तीन गेंदों में सिर्फ चार रन देकर RCB को 2 रन से जीत दिला दी. इस मैच में यश ने अपने चार ओवर के स्पेल में 41 रन देकर एक विकेट लिया और उनका इकॉनमी रेट 10.20 रहा.

पर्दे के पीछे मेहनत करते हैं यश- कार्तिक

मैच के बाद दिनेश कार्तिक ने यश दयाल के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, “आखिरी ओवर में बचे हुए रन को रोकने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास करने होंगे, यश तो यश ही हैं, उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की, वह बेहतरीन थी. यह एक अच्छा टीम प्रयास था. कभी-कभी इस तरह के खेल मूड को बेहतर बनाते हैं और आज जो हुआ उससे हम खुश हैं.” कार्तिक ने आगे कहा, “बहुत अच्छा शब्द इस्तेमाल किया आपने- वर्क एथिक. वह भारत के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खड़े होते हैं. युवा खिलाड़ियों में जो सबसे खास बात होती है, वह यह कि वे पर्दे के पीछे कितनी मेहनत करते हैं. यश बहुत मेहनती हैं, हर मीटिंग में पेपर लेकर आते हैं और उसमें अपने प्लान्स नोट करते हैं. कभी-कभी उनके एक्जीक्यूशन में उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन मेहनत में कभी कमी नहीं होती.”

उनके पास स्किल है, इसीलिए रिटेन किया है

उन्होंने आगे कहा, “यश के पास हमेशा एक योजना होती है, उनके पास खास स्किल है और यही वजह है कि हमने उन्हें रिटेन किया. मुझे लगता है कि कलाई के स्पिनर इस डर से गेंदबाजी नहीं कर पाते कि उन्हें मारा जाएगा, लेकिन भले ही सुयश के नाम के आगे विकेट नहीं हैं, उनकी मेहनत की वजह से क्रुणाल पांड्या को विकेट मिले हैं.”

अगर इस रोमांचक मुकाबले को समेटें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की, जिसमें विराट कोहली (62), जैकब बेथेल (55) और अंत में रोमारियो शेफर्ड की आतिशबाजी (14 गेंद पर 53 रन) की बदौलत 213 रन बना दिए. जिसके जवाब में चेन्नई 20 ओवर में 211 रन ही बना सकी. आयुष म्हात्रे (94) और रवींद्र जडेजा (77) की फिफ्टी बेकार चली गई, क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अंतिम गेंद पर 2 रन से चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया.  इस जीत के साथ RCB ने आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई. उन्होंने इस सीजन के 11 में से 8 मुकाबले जीत लिए हैं. वहीं दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स नौवीं हार के साथ तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है.

इन्हें भी पढ़ें:-

फिर धोनी के सामने से जीत छीन ले गए यश दयाल, ऐसा था CSK vs RCB मैच के आखिरी ओवर का रोमांच

‘मैं लंबे समय से…’, रिकॉर्ड पारी के बाद बोले रोमारियो शेफर्ड, लंबे-लंबे छक्के लगाने का खोला राज

‘जब मैं बल्लेबाजी करने गया…’, CSK की 2 रन से हार के बाद बोले धोनी, इन कारणों को ठहराया जिम्मेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >