इस दिग्गज गेंदबाज की तरह बनना चाहते हैं दिग्वेश राठी, धमाकेदार परफार्मेंस के बाद बताया अपना आइडल

IPL 2025: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया. इस जीत के हीरो बने युवा स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी, जिन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट लिया. हाई-स्कोरिंग मुकाबले में उनकी किफायती गेंदबाजी ने मैच का रुख पलटा और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. मैच के बाद राठी ने बताया कि वो सुनील नरेन को देखकर प्रेरित होते हैं और उन्हीं की तरह बनना चाहते हैं.

IPL 2025: आईपीएल 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस (LSG vs MI) को 12 रन से हराया. इस जीत में टीम के युवा स्पिनर दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा. हाई-स्कोरिंग मैच में जहां दोनों ओर से चौकों-छक्कों की बरसात हो रही थी, वहीं राठी ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 21 रन खर्च कर एक महत्वपूर्ण विकेट चटकाया और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब अपने नाम किया. मैच के बाद उन्होंने अपने आइडल का नाम भी बताया, जिसकी तरह वे बनना चाहते हैं. Lucknow Super Giants vs Mumbai Indans.

मुंबई की ओर से जब नमन धीर तूफानी अंदाज में खेल रहे थे, तब राठी ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर मुकाबले की दिशा बदल दी. धीर उस वक्त 24 गेंदों पर 46 रन बना चुके थे और मैच को मुंबई की ओर झुका रहे थे. लेकिन राठी की सटीक गेंदबाजी ने लखनऊ को वापसी दिलाई. मैच के बाद राठी ने कहा, “मैं वास्तव में इसका आनंद ले रहा हूं. मुझे बल्लेबाजों को आउट करना पसंद है. मैंने सुनील नरेन को गेंदबाजी करते देखा और उसी समय से मैंने गेंदबाजी करना शुरू कर दिया. मैं अपनी मानसिकता को और अधिक आक्रामक बनाना चाहता हूं, नरेन की तरह बनना चाहता हूं, कि कैसे वह दबाव की स्थिति में भी शांत रहता है.” Digvesh Rathi credits Sunil Narine as inspiration after match-winning spell.

दिग्वेश राठी ने इस मैच में काफी किफायदती बॉलिंग की. एक समय पर जब लखनऊ के बल्लेबाज हावी हो रहे थे, राठी ने नमन धीर का विकेट लेकर एमआई को बैकफुट पर धकेल दिया. नमन को आउट करने के बाद उन्होंने फिर अपना वही विवादित नोटबुक सेलीब्रेशन किया. हालांकि इस विकेट ने माहौल ही बदल दिया. राठी ने बताया कि नमन को आउट करने से पहले उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत से रणनीति पर बात की थी, जो कारगर साबित हुई. दिग्वेश ने कहा, “उस ओवर से पहले, मैंने आपसे (पंत) बात की थी, हम मिड-विकेट चाहते थे. लेकिन हमारे पास एक नहीं था, वह वहां से खेलना चाहता था और वह कदम वास्तव में हमारे लिए काम आया.”

मैच के बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और दिग्वेश ने बातचीत की, जिसमें सोशल मीडिया पर लोगों को काफी आनंद आया. दिग्वेश संभवतः अंग्रेजी में सहज नहीं थे, इसलिए पंत ने उनकी बातों को ट्रांसलेट किया. देखें वीडियो-

IPL 2025 LSG vs MI: वहीं मैच में राठी के अलावा लखनऊ के लिए शार्दुल ठाकुर, आवेश खान और आकाश दीप ने भी एक-एक विकेट चटकाया. इससे पहले, मिशेल मार्श (60) और एडेन मार्करम (53) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत लखनऊ ने 203 रन बनाए थे. जवाब में सूर्यकुमार यादव (67) और हार्दिक पांड्या (28) ने अच्छी कोशिश की, लेकिन मुंबई की टीम 191 रन तक ही पहुंच सकी. दिग्वेश राठी की नियंत्रण भरी गेंदबाजी और सूझबूझ ने लखनऊ को टूर्नामेंट की अहम जीत दिलाई और उन्हें आने वाले मैचों का स्टार साबित किया.

सजा के बाद भी नहीं सुधरे राठी, फिर वही विवादित सेलीब्रेशन, क्या फिर लगेगा जुर्माना?

क्यों आखिरी समय में रिटायर आउट हुए तिलक वर्मा? मचे बवाल पर हार्दिक पांड्या ने बताया कारण

LSG vs MI मैच का टर्निंग प्वाइंट, जीत में क्रेडिट किसका? ऋषभ पंत ने खुद किया बयां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >