पूरे IPL 2025 में गेंद फेंकी मात्र 18 और कमाई 10 करोड़ के पार, DC ने गजब की मेहरबानी

IPL 2025 Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 की शानदार शुरुआत के बाद लय खो दी, लेकिन पंजाब पर आखिरी जीत के साथ सम्मानजनक विदाई ली. सीजन में टीम की सबसे बड़ी नाकामी तेज गेंदबाजी रही, खासकर टी नटराजन पर 10 करोड़ से ज्यादा खर्च कर भी सिर्फ 2 मैच खिलाना टीम के लिए घाटे का सौदा साबित हुआ.

IPL 2025 Delhi Capitals: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत जितनी धमाकेदार थी, अंत उतना ही निराशाजनक रहा. अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम ने अपने पहले चार मैच जीतकर जबरदस्त आगाज़ किया था, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, प्रदर्शन में गिरावट आती गई. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आखिरी आईपीएल 2025 मैच में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर सम्मानजनक विदाई ली. इस मुकाबले में समीर रिजवी ने 25 गेंदों पर नाबाद 58 रन की तूफानी पारी खेली और 207 रनों का लक्ष्य 19.3 ओवर में पूरा कर टीम को जीत दिलाई. इस सीजन में दिल्ली की सबसे बड़ी चिंता का विषय रही टीम की तेज गेंदबाजी, खासतौर पर भारत के टी नटराजन पर लगाया गया भारी-भरकम दांव. नटराजन ने इस सीजन में केवल 2 मैच खेले और टीम ने उन पर 10 करोड़ से भी ज्यादा रुपये खर्च किए.

टी नटराजन ( T Natarajan) को दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन में 10 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च कर खरीदा था. माना जा रहा था कि वह मिचेल स्टार्क के साथ मिलकर पेस अटैक की धुरी होंगे. लेकिन नटराजन ने पूरे सीजन में सिर्फ 18 गेंदें (3 ओवर) ही फेंकी और वो भी केवल एक ही मैच में. 18 मई को आईपीएल के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने 49 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं ले सके. इस मुकाबले में दिल्ली को 10 विकेट से करारी हार मिली, जिसमें शुभमन गिल ने अर्द्धशतक और साई सुदर्शन ने नाबाद शतक जड़े.

दिल्ली का IPL 2025 सफर कैसा रहा

स्टार्क ने जहां कुछ मैचों में असरदार प्रदर्शन किया, वहीं लीग के बीच में आईपीएल स्थगन और फिर उनका ऑस्ट्रेलिया लौट जाना टीम के लिए बड़ा झटका बना. दूसरी ओर, नटराजन का पूरे टूर्नामेंट से लगभग नदारद रहना दिल्ली के प्लान में बड़ा ब्रेक साबित हुआ. दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन 14 मैचों में से 7 जीते, 6 हारे और 1 बेनतीजा रहा. टीम ने 15 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवां स्थान हासिल किया और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई. 

दिल्ली का IPL 2025 सफर समाप्त, कप्तान डुप्लेसी ने सीजन पर रखी बात, ऐसा रहा सभी 14 मैचों का हाल

वहीं इस सीजन प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली चार टीमें रहीं. गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस. हालांकि टॉप की तीनों टीमों को निचले पायदान पर खड़ी टीमों ने शिकस्त देकर प्लेऑफ की टॉप 2 की रेस को मजेदार बना दिया है. अब मुंबई इंडियंस के पास टॉप पर पहुंचने का मौका है. पूरा समीकरण ऐसा है- 

पंजाब की हार से रोमांचक हुई IPL 2025 प्लेऑफ टॉप-2 की रेस, GT, RCB, PBKS और MI का अब ये है समीकरण

‘नौ महीने पहले अगर…’, नासिर हुसैन ने बताया; इंग्लैंड दौरे के लिए कैसी इंडियन टीम

अयोध्या पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, टेस्ट रिटायरमेंट के बाद आशीर्वाद लेने पहुंचे हनुमानगढ़ी, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >