बुमराह और करुण नायर में चली गहमा-गहमी, इधर रोहित ले रहे थे मजे, हिटमैन के फनी अंदाज देखें Video

IPL 2025 DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स के करुण नायर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 40 गेंदों में 89 रन की तूफानी पारी खेली और जसप्रीत बुमराह को जमकर निशाना बनाया. हालांकि दिल्ली यह मुकाबला 12 रन से हार गई. करुण और बुमराह के बीच एक हल्की झड़प भी देखने को मिली, जिसे करुण ने तुरंत संभाल लिया. इस दौरान रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया कुछ अलग ही मजेदार नजर आई. Bumrah Karun Nair Heat up Moment Rohit Sharma Reaction.

IPL 2025 Bumrah Karun Nair Heat up Moment Rohit Sharma Reaction: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज करुण नायर ने जमकर निशाने पर लिया. चोटिल फाफ डु प्लेसिस की जगह टीम में शामिल हुए करुण ने केवल 40 गेंदों में तूफानी 89 रन ठोके, हालांकि उनकी यह शानदार पारी दिल्ली को जीत नहीं दिला सकी और मुंबई ने 12 रन से मुकाबला जीत लिया. जब तक करुण क्रीज पर थे, दिल्ली की जीत तय लग रही थी, लेकिन उनके आउट होते ही मैच का रुख बदल गया. हालांकि इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर लंबे समय बाद लौटे करुण की बुमराह के साथ छोटी सी झड़प हो गई, जिस पर जसप्रीत ने तुरंत नायर से बात की, हालांकि इस दौरान रोहित शर्मा का रिएक्शन कुछ अलग ही था. 

मैच के दौरान करुण और बुमराह के बीच एक हल्की झड़प भी देखने को मिली. एक रन दौड़ते समय करुण का बुमराह से शरीर टकरा गया, जिस पर बुमराह ने नाराजगी जताई. हालांकि करुण ने तुरंत माफी मांगी, लेकिन बुमराह (Jasprit Bumrah) ने उनका स्पष्टीकरण स्वीकार नहीं किया. करुण बाद में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या के पास जाकर भी स्थिति समझाते दिखे. इस पूरे घटनाक्रम पर मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मजेदार प्रतिक्रिया दी, जिसका वीडियो स्टार स्पोर्ट्स ने साझा किया. रोहित इस दौरान अपना सिर हिला-हिलाकर मजे ले रहे थे.

सोशल मीडिया पर कई फैंस ने बुमराह की प्रतिक्रिया को कुछ ज्यादा ही आक्रामक बताया. कमेंटेटर्स का भी मानना था कि बुमराह की नाराजगी करुण की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से उपजी थी. दरअसल दिल्ली कैपिटल्स की पारी के छठवें ओवर में करुण नायर ने जसप्रीत बुमराह की गेदों पर जबरदस्त धुलाई की.  बुमराह के एक ही ओवर में नायर ने 2 छक्का और 1 चौका लगाकर 18 रन बटोर लिया. इससे बुमराह काफी झुंझला-से गए. अपनी ताबड़तोड़ पारी की बदौलत नायर ने 22 गेंदों पर ही अर्धशतक जड़ दिया.  

लेकिन करुण नायर ने अपने प्रदर्शन से सेलेक्टर्स और दूसरे खिलाड़ियों को जबरदस्त संदेश दिया है. घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे करुण ने रणजी और विजय हजारे ट्रॉफी के बाद अब आईपीएल में भी अपने बदले हुए टी20 अंदाज़ का जलवा दिखा दिया. हालांकि उनकी पारी से दिल्ली को फायदा तो मिला, लेकिन हार को नहीं टाला जा सका. मुंबई के 205 रन के जवाब में दिल्ली 19 ओवर में 193 रन ही बना सका. 

CSK vs LSG Pitch Report: लखनऊ की पिच पर पंत के जांबाज या धोनी के बल्लेबाज, किसका रहेगा जोर?

पाकिस्तानी लीग PSL में शतक का ईनाम, थमा दिया हेयर ड्रायर! जमकर उड़ा मजाक

हेटमायर, साल्ट और हार्दिक के बल्ले की हुई जांच, अंपायर ने ऐसा क्यों किया? सामने आई वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >