शिकवा मिट गई, गर्मा-गर्म बहस के बाद बुमराह और करुण नायर ने मिलाया हाथ-लगे गले, देखें Video

IPL 2025 DC vs MI: 13 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में हुए आईपीएल 2025 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया. यह जीत मुंबई की लगातार दो हार के बाद आई और टीम के लिए राहत भरी साबित हुई. मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह और करुण नायर के बीच ड्रिंक्स ब्रेक में तीखी नोकझोंक देखी गई. हालांकि मुकाबले के बाद दोनों खिलाड़ियों ने गले मिलकर खेल भावना की मिसाल पेश की. Bumrah Karun Nair Handshake and Hug after Heated Moments.

IPL 2025 Bumrah Karun Nair Handshake and Hug after Heated Moments: रविवार 13 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 29वां मैच खेला गया. इस मैच में मुंबई ने 12 रन से जीत दर्ज की. लगातार दो मैच गंवाने के बाद मुंबई के हिस्से में जीत आई थी. इसी मैच के दौरान दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच एक दुर्लभ गर्मागर्म पल देखने को मिला, जब बुमराह ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान अपनी टीम के सर्कल से बाहर आकर नायर से कुछ कहने लगे, जिसके बाद करुण नायर ने मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या से बातचीत की. हालांकि वह माहौल मैच के बाद ही थम गया जब करुण नायर और बुमराह को एक रोमांचक मुकाबले के बाद एक-दूसरे को गले लगाते देखा गया.

यह पल DC vs MI मैच में दिल्ली की पारी के छठे ओवर में आया था. नायर ने बुमराह को एक ही ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़ा था और फिर आखिरी गेंद पर दो रन लेने के चक्कर में वह बुमराह से टकरा गए, जो वापस अपने रन-अप की ओर जा रहे थे. बल्लेबाज़ ने तुरंत हाथ उठाकर माफी मांगी, लेकिन ऐसा लगा कि बुमराह को कुछ बात खटक गई. ब्रेक के दौरान उन्होंने नायर से बातचीत की और फिर नायर को हार्दिक पंड्या से बात करते हुए देखा गया. हालांकि मैच के बाद यह माहौल गर्मा गर्म नहीं रहा. MI के हाथों 12 रनों की करीबी हार के बाद, दिल्ली कैपिटल्स ने ड्रेसिंग रूम के कुछ दृश्य साझा किए, जिसमें कप्तान बुमराह और नायर को गले लगाते हुए देखा जा सकता है. 

तीन साल बाद दिल्ली कैपिटल्स में वापसी करते हुए करुण नायर ने 89 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत दिल्ली जीत के करीब पहुंच गई. हालांकि यह पारी कुछ आगे बढ़ती नायर मिचेल सैंटनर की गेंद पर आउट हो गए, जिसके बाद दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई और टीम 20वें ओवर से पहले ही ऑलआउट हो गई. यह इस सीज़न में दिल्ली की पहली हार थी. इससे पहले ही मुंबई ने 205 रन का स्कोर बनाया. तिलक वर्मा के अर्धशतक और सूर्यकुमार यादव ने 40 रन की पारी खेली, जिसके जवाब में दिल्ली 193 रन ही बना सकी. 

धोनी और दुबे की साझेदारी पर सूर्यकुमार को याद आई फिल्म, इंस्टाग्राम स्टोरी में दुबे पर साधा निशाना!

‘हम डरे-डरे…’ एलएसजी के खिलाफ मुश्किल जीत; खुद बोले धोनी, बताया- कहां आई कठिनता

30 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल; प्लेऑफ की रेस में ये चार टीमें आगे, जीत के बावजूद CSK…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >