लखनऊ सुपर जाएंट्स की हार के तीन कारण, ऋषभ पंत ने खुद गिनाए, कहा- इसमें किस्मत…

IPL 2025 DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स को आशुतोष शर्मा के रूप में नया हीरो मिला, जिन्होंने विप्रज निगम के साथ मिलकर लखनऊ के खिलाफ एक विकेट से शानदार जीत दिलाई. 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 113 पर 6 विकेट गिरने के बावजूद, आशुतोष ने टीम को सबसे बड़ा रन-चेज पूरा करवाया. हार के बाद ऋषभ पंत ने कहा कि उनकी टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन भविष्य में बुनियादी चीजों को और बेहतर करने की जरूरत है. उन्होंने अपनी टीम के हार के कारणों पर चर्चा की. Rishabh Pant comment after loss against Delhi Capitals.

IPL 2025 DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल में आशुतोष शर्मा के रूप में एक नया हीरो मिला. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अकेले दम पर मैच पलट दिया और अपनी टीम को एक विकेट से जीत दिलाई. विशाखापट्टनम के दर्शकों के लिए यह मैच किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं था. सभी सांस रोककर देख रहे थे और अंत में 26 साल के आशुतोष शर्मा ने डीसी को आईपीएल में अपना सबसे बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल करवाया. एक समय पर यह मैच लखनऊ की मुट्ठी में था, जब 113 रन पर ही दिल्ली के 6 विकेट गिर गए थे. लेकिन विपराज निगम के साथ आशुतोष की पारी ने लखनऊ को जीत से महरूम कर दिया. एलएसजी की हार के ऋषभ पंत (Rishabh Pant) काफी निराश दिखे. 

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन बनाए. ऋषभ पंत ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारे शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने वास्तव में अच्छा खेला और मुझे लगता है कि इस विकेट पर यह काफी अच्छा स्कोर था. एक टीम के रूप में हम हर मैच से सकारात्मकता लेना चाहते हैं और एक टीम के रूप में हम इससे (हर मैच) सीखना चाहते हैं. हम जितनी अधिक बुनियादी बातें सही करेंगे, भविष्य में यह हमारे लिए उतना ही बेहतर होगा. हमें शुरुआती विकेट मिले, लेकिन हमें पता था कि यह बल्लेबाजी के लिए एक अच्छा विकेट था.” Rishabh Pant comment after loss against Delhi Capitals.

विपराज निगम ने 15 गेंद पर 39 रन की पारी खेली. अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने 1 विकेट भी लिया. उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 3 छ्क्के और 1 चौके की सहायता से 22 गेंद पर 34 रन बनाया. यहां से लखनऊ के हाथ से मैच निकलना शुरू हुआ. ऋषभ पंत ने अपनी तैयारियों और इन साझेदारियों पर कहा, “हमें अक्सर बुनियादी बातों को सही रखना था. मुझे लगता है कि उन्होंने कुछ अच्छी साझेदारियाँ कीं. एक स्टब्स के साथ, आशुतोष (Ashutosh Sharma) के साथ और एक अन्य खिलाड़ी विपराज निगम (Vipraj Nigam) के साथ. मुझे लगता है कि उन्होंने (निगम) काफी अच्छा काम किया और खेल को हमसे दूर ले गए. गेंदबाजों के लिए काफी कुछ था, लेकिन मुझे लगता है कि हम बुनियादी बातों को सही कर सकते थे.” 

दिल्ली की जीत में सबसे बड़ा योगदान आशुतोष शर्मा का रहा. उन्होंने इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर कदम रखा. मुकेश कुमार की जगह उतरे शर्मा ने मैदान ही मार लिया. 192 रन पर 9वां विकेट गिरा और फिर एक बार लगा कि मैच लखनऊ के पाले में जा रहा है, लेकिन शर्मा ने 19वें ओवर में बाजी पलट दी. उन्होंने उसी ओवर की अंतिम तीन गेंद पर 12 रन बटोरकर सारा दबाव हटा दिया. ऋषभ पंत ने अपनी टीम की इसी कमजोरी पर बात की. उन्होंने कहा, “हमने दबाव महसूस किया, हम अभी भी जम रहे हैं, लेकिन इस मैच से बहुत सारी सकारात्मक बातें सीखने को मिलीं. निश्चित रूप से इस खेल में किस्मत की भूमिका होती है.” 

आखिरी ओवर में ऋषभ ने स्टंपिंग का मौका गंवा दिया. ऋषभ पंत ने कहा, “अगर गेंद उनके (मोहित शर्मा) पैड से छूट जाती तो स्टंपिंग का मौका होता. लेकिन क्रिकेट के खेल में ऐसी चीजें होती रहती हैं, आप इन चीजों पर ध्यान नहीं दे सकते, बल्कि आपको बेहतर क्रिकेट खेलने की जरूरत होती है.” आशुतोष शर्मा ने अंत तक धैर्य से बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 20वें ओवर में तीसरी गेंद पर छक्का मारकर जीत दिला दी. 

कौन है आशुतोष शर्मा का गुरू? जिसको समर्पित की अपनी पारी, कहा- उन्होंने मेरे अंदर कांफिडेंस पैदा किया

आशुतोष शर्मा नहीं, अक्षर पटेल ने इस खिलाड़ी को दिया जीत का क्रेडिट, निर्णयों पर कहा- मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा

‘6 महीने दो मैं अर्जुन तेंदुलकर को दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज बना दूंगा’, योगराज सिंह का दावा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >