ऋषभ पंत की चुहलबाजी, कुलदीप यादव को जबरिया आउट करने पर थे उतारू, रोमांचक मैच में मस्ती का तड़का, Video

IPL 2025 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 1 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की. इस मैच में आशुतोष शर्मा की शानदार पारी के अलावा ऋषभ पंत की मजेदार हरकत भी सुर्खियों में रही. उन्होंने कुलदीप यादव को जबरदस्ती रन आउट करने की कोशिश की, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. Rishabh Pant Forcibly Pushes Kuldeep Yadav to Run Out.

IPL 2025 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. यह मैच दिल्ली के दूसरे होम ग्राउंड विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला गया, जहां एक यादगार मुकाबला देखने को मिला. (DC vs LSG) दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया और मैच अंतिम ओवर तक बेहद दिलचस्प बना रहा. हालांक इस मैच में आशुतोष शर्मा की पारी ने रोमांच को चरम पर पहुंचा कर दिल्ली को 1 विकेट से जीत दिला दी. लेकिन इसी मैच के दौरान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की चुहलबाजी ने और भी तड़का लगा दिया. उन्होंने कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को जबरदस्ती रनआउट करने का प्रयास किया, जिसका वीडियो अब वायरल हो गया है. 

इस रोमांचक मुकाबले के दौरान 18वें ओवर में एक मजेदार घटना घटी, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर रवि बिश्नोई ने कुलदीप यादव को गुगली फेंकी, जिसे समझने में बल्लेबाज कुलदीप यादव चूक गए. गेंद सीधी विकेटकीपर ऋषभ पंत के दस्तानों में चली गई. जैसे ही कुलदीप यादव बैलेंस खोकर क्रीज से थोड़ा बाहर निकले, पंत ने मजाकिया अंदाज में उन्हें हल्का धक्का दिया, जिससे ऐसा लगा मानो वह उन्हें रन आउट करने की कोशिश कर रहे हों. यह पल इतना मजेदार था कि खिलाड़ियों के साथ-साथ मैदान में मौजूद दर्शक भी अपनी हंसी नहीं रोक सके. Rishabh Pant Banter with Kuldeep Yadav.

आमतौर पर, ऐसी हरकतें खेल भावना के खिलाफ मानी जाती हैं, लेकिन चूंकि पंत और कुलदीप अच्छे दोस्त हैं. इसलिए यह सिर्फ हाई-वोल्टेज मुकाबले के तनाव को हल्का करने के लिए किया गया एक मजाक था. कमेंट्री के दौरान आकाश चोपड़ा समेत सभी कमेंटेटर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. इसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. Rishabh Pant forcibly pushed Kuldeep Yadav to Run Out.

हालांकि, मैदान में असली ड्रामा आखिरी ओवर में देखने को मिला, जब दिल्ली कैपिटल्स की जीत की उम्मीदें लगभग खत्म होती दिख रही थीं. लेकिन आशुतोष शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को न केवल मुश्किल से बाहर निकाला बल्कि जीत की ओर भी पहुंचा दिया. उन्होंने आखिरी गेंद तक संयम बनाए रखा और अपनी विस्फोटक पारी से मैच का पूरा रुख बदल दिया. यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक ऐसा अनुभव था, जिसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे.

वहीं इस मैच के स्कोर की बात करें तो लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 209 रन बनाए. एलएसजी की पारी में निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने धुआंधार पारी खेली. दोनों ने क्रमशः 75 और 72 रन बनाकर दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की. दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट झटके. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही. लेकिन कहते हैं न कि अंत भला तो सब भला. यही दिल्ली के बल्लेबाजों ने साबित किया. विपराज निगम ( 15 गेंद 39 रन) और आशुतोष शर्मा ( 1 गेंद 66 रन) ने कैपिटल्स को जीत दिला दी. 19.3 ओवर में दिल्ली ने 9 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.  

DC vs LSG: इंपैक्ट बनकर आए आशुतोष ने की विस्फोटक बल्लेबाजी, लखनऊ से छी मैच, बनाया महारिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जाएंट्स की हार के तीन कारण, ऋषभ पंत ने खुद गिनाए, कहा- इसमें किस्मत…

कौन है आशुतोष शर्मा का गुरू? जिसको समर्पित की अपनी पारी, कहा- उन्होंने मेरे अंदर कांफिडेंस पैदा किया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >