अंपायर के ऊपर ही भड़क गए कुलदीप यादव, आंखें तरेरी-गुस्सा निकाला, जब DRS फेल हुआ, देखें Video

IPL 2025 DC vs GT Kuldeep Yadav Angry at Umpire Over Failed DRS Call: आईपीएल 2025 के 60वें मैच में गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली. शुभमन गिल और साई सुदर्शन की तूफानी बल्लेबाजी से दिल्ली के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रह गए. मैच के दौरान एक DRS कॉल के चलते कुलदीप यादव अम्पायर से नाराज हो गए और गुस्सा जाहिर किया.

IPL 2025 DC vs GT Kuldeep Yadav Angry at Umpire Over Failed DRS Call: रविवार, 18 मई के डबल हेडर के दूसरा मुकाबला और सीजन का 60वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया. यह मैच गुजरात टाइटन्स ने 10 विकेट से जीत लिया. साई सुदर्शन और शुभमन गिल की धुआंधार बल्लेबाजी ने उन्हें  यह मैच बड़ी ही आसानी से जिता दिया था. इसके साथ ही गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ में जगह बना ली. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स (DC) को यह हार भारी पड़ सकती है, क्योंकि प्लेऑफ की तीन टीमें फाइनल हो गई हैं, वहीं चौथे स्थान के लिए DC को मुंबई और लखनऊ से भिड़ना पड़ेगा. केएल राहुल के शानदार शतक के बावजूद दिल्ली को यह हार झेलनी पड़ी. दिल्ली के गेंदबाज इस मैच में विकेट के लिए तरस गए. मैच के दौरान कुलदीप यादव ने इसी तरह की एक घटना के बाद अपना आपा खो दिया और वह ऑन फील्ड अम्पायर से भिड़ गए. 

यह वाकया 8वें ओवर की पहली गेंद पर हुआ. जब कुलदीप यादव ने साई सुदर्शन को गुगली डाली तो सभी को लगा की सुदर्शन ने अपना विकेट खो दिया है. पर अम्पायर  ने अपना हाथ नहीं उठाया. इस कारण कुलदीप भड़क गए. जब कुलदीप के लगातार कहने पर भी अम्पायर ने अपना निर्णय नहीं बदला तो आखिर में अक्षर पटेल को डीआरएस के लिए अपील करनी पड़ी. इतने में कुलदीप अम्पायर से बहस करते हुए दिखे. वहाँ मौजूद स्टम्प माइक पर उनके कुछ शब्द रिकॉर्ड हो गए.

कुलदीप ने अंपायर से बात करते हुए कहा, “अगर अम्पायर का कॉल हुआ तो…” इसके आगे के शब्द तेज शोर में दब गए. ऐसा दिख रहा था कि कुलदीप थोड़ा गुस्से में थे और अम्पायर के फैसले से काफी नाखुश थे. हालांकि रीप्ले में यह साबित हो गया कि यह अम्पायर का कॉल है. साई को आखिर में नॉट आउट घोषित कर दिया गया. कुलदीप इस फैसले से इतने ज्यादा भड़क गए कि अक्षर पटेल और फैफ डू प्लेसी को मिलकर उन्हें शांत करना पड़ा. 

कुलदीप नॉट आउट करार दिए जाने के बाद भी अंपायर से कुछ बात करते दिखे, वहीं कमेंट्री बॉक्स में संजय बांगड़ और वीरेंद्र सहवाग भी इस बात पर चर्चा करते दिखे कि शायद अंपायर बैटिंग फ्रेंडली हैं, इसलिए उन्हें नॉट आउट दिया गया. अगर अंपायर की उंगली उठी होती, तो साई आउट करार दिए जाते. हालांकि कुलदीप पर अब तक इस कृत्य के लिए फाइन नहीं लगा है,लेकिन अगर कुलदीप को आईपीएल का ‘कोड ऑफ कन्डक्ट’ तोड़ते हुए पकड़ लिया गया तो यह मतभेद उनको बहुत भारी पड़ सकती है. 

DC की हार का क्या मतलब है

इस घटना के बाद दिल्ली की किस्मत ने भी उनका साथ छोड़ दिया. सुदर्शन और गिल ने मिलकर 200 का टारगेट आराम से चेज कर लिया और 10 विकेट से मैच जीत गए. सुदर्शन ने 57 गेंदों में ही शतक बनाया और कुल 108 रन की पारी खेली, जबकि गिल 93 रन पर नॉट आउट लौटे. वहीं केएल राहुल की 112 रन की अद्भुत पारी के बाद भी DC यह मैच हार गई. इसका कारण DC की कमजोर गेंदबाजी थी. अब अगर DC प्लेऑफ तक पहुचना चाहती है तो उन्हें बाकी बचे दोनों मैच काफी ज्यादा रन रेट से जीतने होंगे वरना वह प्लेऑ की दौड़ से बाहर हो जाएंगे. 

अपनी  इस शानदार पारी से गुजरात ने अपना स्थान प्लेऑफ में सुनिश्चित कर लिया है. उनकी इस जीत ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) का स्थान भी सुनिश्चित कर दिया है. बचे हुए एक प्लेऑफ़ स्थान के लिए अब 3 दावेदार बाकी है- दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायन्ट्स. इनके बीच कांटे की टक्कर होगी. 

इनपुट- ऋषिका पोद्दार.

राजस्थान की लगातार 5वीं हार के बाद राहुल द्रविड़ हताश, अगले सीजन की तैयारी पर बोले- उम्मीद है कि जब वे…

‘बोला था- एक दिन बहुत मारूंगा’, यशस्वी ने अर्शदीप को पीटा, मजाक बना गया रिजवान का, Video

केएल राहुल के बाद शुभमन गिल ने भी विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, पूरे किए सबसे तेज 5000 रन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >