किन कारणों से हारी CSK, कप्तान गायकवाड़ ने बताया, पुराने साथियों को भी किया याद, कहा- वो होते तो…

IPL 2025 CSK vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी में खेले गए रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रन से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 182 रन बनाए, जिसके जवाब में चेन्नई 176/6 तक ही पहुंच सकी. मैच के बाद सीएसके कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने स्वीकार किया कि उनकी टीम नीतीश राणा की बल्लेबाजी को लेकर सही रणनीति नहीं बना पाई.

IPL 2025 CSK vs RR: गुवाहाटी में खेले गए रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रन से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 182 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे. लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम 176/6 तक ही पहुंच पाई और मुकाबला हार गई. मैच के बाद सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने स्वीकार किया कि उनकी टीम रणनीतिक रूप से चूक गई, खासतौर पर नीतीश राणा की बल्लेबाजी को लेकर सही प्लान नहीं बना पाई. Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals.

गायकवाड़ ने माना कि पावर प्ले के दौरान उनकी टीम उतनी सक्रिय नहीं थी जितनी होनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि नीतीश राणा लगातार स्क्वायर के पीछे शॉट खेल रहे थे, लेकिन सीएसके के गेंदबाज उन्हें विकेट के सामने खेलने पर मजबूर नहीं कर पाए. इसके अलावा, कुछ मिसफील्डिंग की वजह से भी 8-10 अतिरिक्त रन बने, जो अंत में भारी पड़े. उन्होंने माना कि 180 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था और पारी के ब्रेक तक उन्हें भी यही महसूस हो रहा था कि राजस्थान की टीम 210 रन तक जा सकती थी, लेकिन आखिर में उसे 182/9 पर रोकना फायदेमंद हो सकता था.

नंबर तीन पर अपनी बल्लेबाजी को लेकर गायकवाड़ ने कहा कि यह नीलामी के समय तय हो गया था कि अजिंक्य रहाणे इस पोजिशन पर खेलेंगे, जबकि रायुडू मध्य ओवरों को संभालते थे. नंबर तीन पर अपनी बल्लेबाजी को लेकर गायकवाड़ ने कहा कि यह नीलामी के समय तय हो गया था कि अजिंक्य रहाणे इस पोजिशन पर खेलेंगे, जबकि रायुडू मध्य ओवरों को संभालते थे. इसीलिए, उन्होंने राहुल त्रिपाठी को आक्रामक शुरुआत देने का मौका दिया. उन्होंने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में अजिंक्य ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी की है और रायुडू मध्य ओवरों की देखभाल कर रहे थे. हमने सोचा कि अगर मैं मध्य ओवरों की देखभाल करने के लिए थोड़ा देर से आऊं तो बेहतर होगा और त्रिपाठी शीर्ष पर आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं.”

हालांकि, गायकवाड़ ने यह भी कहा कि इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता क्योंकि इस सीजन उन्हें वैसे भी तीन मैचों में जल्दी बल्लेबाजी का मौका मिल चुका है. उन्होंने यह भी कहा कि जब टीम अच्छी शुरुआत हासिल कर लेगी, तो चीजें बदल जाएंगी. उन्होंने कहा, “वैसे भी इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मुझे तीन मैचों में जल्दी बल्लेबाजी करने का मौका मिल रहा है (मुस्कुराते हुए). यह नीलामी के समय तय किया गया था और मुझे इससे कोई समस्या नहीं है. मैं जरूरत पड़ने पर जोखिम उठा सकता हूं और स्ट्राइक रोटेट कर सकता हूं. दुर्भाग्य से हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिल रही है, लेकिन एक बार जब हम इसे हासिल कर लेंगे तो चीजें अलग होंगी.”

टीम के सकारात्मक पक्षों पर बात करते हुए गायकवाड़ ने कहा कि नूर अहमद ने हमेशा की तरह शानदार गेंदबाजी की, खलील अहमद ने अच्छा प्रदर्शन किया और रविंद्र जडेजा ने भी अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने माना कि टीम को अपने गेंदबाजी विभाग में गति की जरूरत है और एक बार जब टीम को लय मिल जाएगी, तो वे एक मजबूत इकाई के रूप में उभरेंगे.

IPL 2025 CSK vs RR: मैच का हाल

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 182/9 रन बनाए. नितीश राणा ने 33 गेंदों में 81 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि कप्तान रियान पराग ने 37 रन बनाए. चेन्नई के लिए मथेशा पथिराना, नूर अहमद और खलील अहमद ने दो-दो विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने 63 रन बनाए, जबकि रवींद्र जडेजा ने 32* रन का योगदान दिया. अंत में उतरे स्टार फिनिशर धोनी भी चेन्नई को जीत नहीं दिला सके. चेन्नई की टीम 176/6 तक ही पहुंच पाई और 6 रन से हार गई.  राजस्थान की ओर से वानिंदु हसरंगा ने 4 विकेट झटके और टीम को टूर्नामेंट की पहली जीत दिलाई.

कौन है अनकैप्ड खिलाड़ी अनिकेत वर्मा? दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्ले से मचाई तबाही

कौन हैं काव्या मारन? जो IPL में खूब बटोरती हैं सुर्खियां, जानिए इनके बारे में ए-टू-जेड जानकारी

IPL 2025: काव्या मारन को ये दो खिलाड़ी जिता सकते है आईपीएल ट्रॉफी, फैंस ने दी सलाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >