पेट्रोल रु. 32 तो सोना 12000, जब चेन्नई में CSK से जीता था RCB: जानिए अनुष्का और ओबामा और सेंसेक्स कहां थे?

IPL 2025 CSK vs RCB: आईपीएल 2025 में आज 28 मार्च को चेन्नई के चेपक स्टेडियम में CSK और RCB के बीच बड़ा मुकाबला होगा. रुतुराज गायकवाड़ (सीएसके) और रजत पाटीदार (आरसीबी) बतौर नए कप्तान आमने-सामने होंगे. RCB ने इस मैदान पर अब तक 9 में से सिर्फ 1 मैच (2008) जीता है. उस समय पेट्रोल 32 रुपये तो सोना 12,000 था. जानिए देश दुनिया में उस समय और क्या चल रहा था.

IPL 2025 CSK vs RCB: आईपीएल 2025 में आज 28 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपक) में होगा, जहां सीएसके का दबदबा हमेशा से रहा है. इस बार दोनों टीमों के कप्तान नए हैं, सीएसके की कमान रुतुराज गायकवाड़ संभाल रहे हैं, जबकि आरसीबी की अगुवाई रजत पाटीदार कर रहे हैं. आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी और इतने सालों में आरसीबी ने चेन्नई के खिलाफ 9 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 8 बार हार मिली है. वह केवल एक बार ही यहां मैच जीत पाया है और वह भी पहले सीजन में ही, यानी 2008 में. 

CSK vs RCB में जब बंगलुरु जीता था, उसकी कप्तानी राहुल द्रविड़ कर रहे थे तो चेन्नई की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में थी. पिछले 17 सीजन से जीत के लिए तरस रही आरसीबी एकबार फिर से पीली जर्सी के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों ने गजब की क्रिएटिविटी दिखाई. सारंग भालेराव नाम के यूजर ने पूरी लिस्ट निकाल ली. यानी जब आरसीबी ने सीएसके को हराया था, उस समय दुनिया का क्या माहौल था. उन्होंने पूरे 18 ऐतिहासिक तथ्य निकाले, जिससे देश दुनिया परिचित है. पहली हम बता देते हैं. तब पेट्रोल की कीमत 32 रुपये थी, आज यह तकरीबन 100 के आसपास है. अब सारंग जी की सुनिए;

भालेराव ने लिखा, “आखिरी बार जब RCB ने CSK को चेपॉक में हराया था, तब:

  1. विराट कोहली ने भारत के लिए डेब्यू नहीं किया था.
  2. अनिल कुंबले भारत के टेस्ट कप्तान थे.
  3. सचिन तेंदुलकर के नाम 81 अंतरराष्ट्रीय शतक थे.
  4. एमएस धोनी ने भारत के लिए केवल 32 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की थी.
  5. व्हाट्सएप मौजूद नहीं था.
  6. बिटकॉइन का कोई अस्तित्व नहीं था.
  7. राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का जन्म भी नहीं हुआ था.
  8. सेंसेक्स 17,243 पर था (आज यह 77,606.43 पर है).
  9. भारत में मोबाइल नेटवर्क 2G पर था.
  10. सोने की कीमत लगभग ₹12,500 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) थी (आज यह ₹90,860 है).
  11. अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया था.
  12. परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे.
  13. रोजर फेडरर विंबलडन चैंपियन थे (उन्होंने 2003-07 तक लगातार 5 खिताब जीते थे). तब तक नडाल और जोकोविच ने विंबलडन नहीं जीता था.
  14. बराक ओबामा अभी तक अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं बने थे.
  15. क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैनचेस्टर यूनाइटेड में खेल रहे थे.
  16. मौजूदा विश्व शतरंज चैंपियन द्रोणवल्ली गुकेश की उम्र 2 साल से भी कम थी.
  17. भारत ने अब तक व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक नहीं जीता था.
  18. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का प्रसारण टीवी पर शुरू नहीं हुआ था.

यह 21 मई 2008 की बात है.”  

CSK vs RCB क्लैश में आरसीबी के लिए यह मुकाबला बड़ी चुनौती साबित हो सकता है, क्योंकि इस मैदान पर उसने आखिरी बार 2008 में जीत दर्ज की थी. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से सीएसके ने 21 और आरसीबी ने 11 जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा. हालांकि, इस सीजन में दोनों ही टीमों ने जीत के साथ शुरुआत की है. जहां आरसीबी ने कोलकाता को शिकस्त दी, तो चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को हराया. इस दक्षिणी डर्बी वाले हाई वोल्टेज वाले मैच में दर्शकों के रोमांच का स्तर ऊंचा रहने वाला है. अब आरसीबी के फैंस विराट कोहली वाली टीम से इस बार इतिहास बदलने और चेपक में जीत दर्ज करने की उम्मीद करेंगे. यह मुकाबला 7.30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7.00 बजे होगा. 

CSK vs RCB दोनों टीमों का पूरा स्क्वॉड

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, शिवम दुबे, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, कमलेश नागरकोटी, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, मथीशा पथिराना, गुरजपनीत सिंह, शेख रशीद, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, अभिनंदन सिंह, मनोज भंडागे, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा.

ऋषभ पंत से नाराज एंकर, तोड़ दी टीवी, पाकिस्तान वाला सीन अब भारत में भी, देखें Video

बदले-बदले से हैं मिस्टर गोएनका! जीत के बाद ऋषभ पंत को कस कर लगाया गले, वायरल हो रही तस्वीर

Kavya Maran Education: हारने पर आंसू, चौके-छक्के पर डांस करने वाली SRH की मालकिन, जानें कितनी पढ़ी लिखी हैं काव्या मारन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >