खिलाड़ी नहीं नीता अंबानी ने ‘हीरा’ खरीदा है, गेंद से बल्लेबाज छलनी, तो संस्कार से पब्लिक का दिल, देखें Video

IPL 2025 के एल क्लासिको में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर एमए चिदंबरम स्टेडियम में शानदार जीत दर्ज की. रोमांचक मुकाबले में मुंबई के युवा गेंदबाज विग्नेश पुथुर ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया. पोस्ट मैच टीम मीटिंग के दौरान विग्नेश को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मिला, लेकिन उनकी बातें और ऐक्शन ने सभी का दिल जीत लिया. Vignesh Puthur during MI Team Meeting after El Classico vs CSK.

IPL 2025 के एल क्लासिको में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुआ, जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. हालांकि इस मैच में मुंबई इंडियंस के युवा गेंदबाज विग्नेश पुथुर ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया. पोस्ट मैच टीम मीटिंग के दौरान विग्नेश को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया. लेकिन इस दौरान विग्नेश ने अपने ऐक्शन और बातों से दिल जीत लिया. CSK vs MI. 

मैच के बाद मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी ने विग्नेश पुथुर को बॉलर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया. उनकी उत्कृष्ट फील्डिंग को देखते हुए उनके टी-शर्ट पर बेस्ट गेंदबाज का तमगा भी लगाया गया. यह पल विग्नेश के लिए बेहद खास था. लेकिन विग्नेश के संस्कार ने दिल जीत लिया. सम्मान मिलने के बाद विग्नेश पुथुर ने नीता अंबानी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. भारतीय क्रिकेट में गुरु और वरिष्ठों के प्रति सम्मान दिखाने की यह परंपरा अक्सर देखने को मिलती है और विग्नेश का यह कदम विराट कोहली की याद दिला रहा है. विराट ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद मोहम्मद शमी की मां के पैर छुए थे. Vignesh Puthur touches Nita Ambani Feet.

चेन्नई ने दर्ज की 4 विकेट से जीत

चेन्नई सुपरकिंग्स ने 4 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया और अपने शानदार रिकॉर्ड को कायम रखा. भले ही मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन विग्नेश पुथुर का प्रदर्शन शानदार रहा. उन्होंने विग्नेश पुथुर ने चेन्नई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए. उनकी सटीक लाइन और लेंथ ने चेन्नई के बल्लेबाजों को खासा परेशान किया. उनकी गेंदबाजी की बदौलत मुंबई ने चेन्नई को मुश्किल स्थिति में ला दिया था, जब उन्होंने रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा के विकेट थोड़े से अंतराल में ही झटक दिए. लेकिन अंततः रचिन रविंद्र की पारी की बदौलत चेन्नई ने लक्ष्य हासिल कर लिया.

इसी वीडियो के दौरान विग्नेश ने अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए अपनी फ्रैंचाइजी और अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव को धन्यवाद दिया. विग्नेश ने कहा, सबसे पहले मैं एमआई फ्रेंचाइजी को थैंक्यू कहना चाहता हूं, मुझे यह मौका देने के लिए. मैंने अपने जीवन में यह कभी नहीं सोचा था कि मैं इन खिलाड़ियों के साथ खेलूंगा. मैं बहुत खुश हूं. हमारी टीम जीत सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.” 

पुथुर ने सूर्यकुमार के सपोर्टिव होने पर भी धन्यवाद जताया. उन्होंने कहा, आपका बहुत धन्यवाद, विशेष रूप से कप्तान सूर्यकुमार यादव का, उन्होंने मेरा बहुत सपोर्ट किया और मुझे लगता है कि मुझे कोई दबाव महसूस नहीं हुआ. मेरे सभी टीममेट्स का भी धन्यवाद, जिन्होंने मेरा साथ दिया.” उनके ऐसा कहने के बाद सूर्यकुमार ने ऐसे इशारा किया मानों कह रहे हों- भाई! जो किया तुमने किया, मुझे थैंक्यू कहने की जरूरत नहीं. अब विग्नेश पुथुर के इन ऐक्शंस ने ऐसा ही प्रस्तुत किया है कि एक ही दिल है विग्नेश कितनी बार जीतोगे. Vignesh Puthur Thanks Surya Kumar Yadav.

विग्नेश पुथुर का भविष्य उज्ज्वल

इस प्रदर्शन के बाद क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि विग्नेश पुथुर भारतीय क्रिकेट के लिए भविष्य के सितारे साबित हो सकते हैं. उनकी गेंदबाजी में विविधता और मानसिक मजबूती ने उन्हें एक प्रभावी गेंदबाज बना दिया है. यदि वे इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो जल्द ही उन्हें भारतीय टीम में भी मौका मिल सकता है. केरल के मलप्पुरम के 24 वर्षीय विग्नेश पुथुर ने अपने IPL डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी कर सबका ध्यान खींचा. 11 साल की उम्र में क्रिकेट की शुरुआत करने वाले विग्नेश का गेंदबाजी एक्शन थोड़ा अलग और अनूठा है, जिसने उन्हें तेज़ी से आगे बढ़ने में मदद की. उनके पिता सुनील कुमार एक ऑटो ड्राइवर हैं, जबकि उनकी मां के.पी. बिंदु गृहिणी हैं. 

मुंबई इंडियंस भले ही यह मुकाबला हार गई हो, लेकिन विग्नेश पुथुर का प्रदर्शन शानदार रहा. हालांकि उन्होंने अब तक केरल की घरेलू टीम या सीनियर टीम के लिए कोई मैच नहीं खेला, लेकिन केरल क्रिकेट लीग में एलेप्पी रिपल्स के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन कर मुंबई इंडियंस के स्काउट्स को प्रभावित किया. इसके बाद MI ने उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया और अनुभव बढ़ाने के लिए SA20 लीग में साउथ अफ्रीका भेजा, जहां उन्होंने नेट बॉलर के रूप में बेहतरीन गेंदबाजी की.

जिसकी गेंद पर धोनी ने दिखाई बिजली सी तेजी, उसने कहा- दुनिया से बाहर, उनके जैसा…

विकेट के पीछे थे धोनी, डेब्यू करने आए ‘झारखंड के गेल’, CSK vs MI मैच में रॉबिन मिंज का स्पेशल मोमेंट

जोफ्रा आर्चर और ‘ब्लैक टैक्सी’; हरभजन सिंह ने ये क्या कर डाला, बोला कुछ ऐसा मच गया भारी बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >