CSK vs LSG Pitch Report: लखनऊ की पिच पर पंत के जांबाज या धोनी के बल्लेबाज, किसका रहेगा जोर?

IPL 2025 CSK vs LSG, Pitch Report Ekana Stadium: आईपीएल 2025 के 30वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा.यह मैच 14 अप्रैल को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. ऋषभ पंत की कप्तानी में एलएसजी लगातार तीन मैच जीत चुकी है. वहीं, धोनी की सीएसके पांच हार के बाद वापसी की कोशिश करेगी. इस अहम मुकाबले से पहले आइये जानते हैं, कि लखनऊ की पिच पर किसका बोलबाला रहेगा.

IPL 2025 CSK vs LSG, Pitch Report Ekana Stadium: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 14 अप्रैल, सोमवार को आईपीएल 2025 के 30वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना करेंगे. यह मुकाबला लखनऊ के एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के घरेलू मैदान पर खेला जाएगा. ऋषभ पंत की अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स ने लगातार तीन मैच जीते हैं और वे अपनी जीत की लय को जारी रखने की कोशिश करेंगे. वहीं दूसरी ओर, एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक खेले गए छह मैचों में से पांच में हार का सामना किया है और वे वापसी की उम्मीद करेंगे. दोनों टीमें जीत के लिए जोर लगाएंगी ताकि अंक तालिका में दो और अंक जोड़ सकें.

दोनों टीमों के अंतिम मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने सबसे हालिया मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को छह विकेट से हराया, उन्होंने तीन गेंदें शेष रहते 181 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में एमएस धोनी की कप्तानी में भी टीम वापसी नहीं कर पाई, और CSK को 103/9 पर ऑलआउट होने के बाद आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस परिदृश्य के बाद दोनों टीमों के बीच मुकाबला होना है, ऐसे में आइये जानते हैं लखनऊ की पिच कैसा बर्ताव करेगी. 

CSG vs LSG Pitch Report: इकाना स्टेडियम पिच रिपोर्ट

एकाना स्टेडियम की पिच मिश्रित मिट्टी से बनी है, जो बल्लेबाजों के लिए थोड़ा अधिक अनुकूल है, लेकिन यहां गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. यह पिच सभी प्रकार के गेंदबाजों के लिए अनुकूल साबित हो सकती है. जो टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी, वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.  लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 17 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने आठ मैच जीते हैं, और पीछा करने वाली टीमों ने भी इतने ही मैच जीते हैं.

वहीं इस सीजन अब तक तीन मैच खेले गए हैं, जिसमें बाद में बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली है. दिल्ली में खेले गए पिछले मैच (MI vs DC) में ओस ने असर डाला है, ऐसे में यहां भी ओस की समस्या से दो चार होना पड़ सकता है. इस मैदान पर हाईएस्ट स्कोर 235 रन का रहा है, जबकि न्यूनतम स्कोर 108 रन है. औसत स्कोर की बात करें तो यह पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए 169 रन का रहा है. लखनऊ और चेन्नई में रोमांचक मुकाबला धोनी और पंत की कप्तानी का भी होगा. देखना दिलचस्प होगा कि कौन बाजी मारेगा. 

CSK vs LSG Weather Report: लखनऊ मौसम रिपोर्ट

एक्यूवेदर के अनुसार, मैच की शुरुआत में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मैच के अंत तक यह 27 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा. इस दौरान आर्द्रता 35% से 49% के बीच रहने की संभावना है. आसमान साफ रहेगा और बारिश की संभावना बहुत कम है.

CSG vs LSG दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड

लखनऊ सुपर जायंट्स: ए़डन मार्करम, ऋषभ पंत (w/c), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, हिमत सिंह, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीटज़के, शमार जोसेफ, मिचेल मार्श, मणिमरण सिद्धार्थ, आर्यन जूयल, आरएस हंगारगेकर, युजराज चौधरी, आकाश महाराज सिंह, मयंक यादव, अरशिन कुलकर्णी

चेन्नई सुपर किंग्स: राचिन रविंद्र, देवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (w/c), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, दीपक हुड्डा, मातेहेशा पाठिराना, कमलेश नागरकोटी, शाइक राशीद, जेमी ओवर्टन, श्रेयस गोपाल, सैम करन, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण गोष, आंद्रे सिद्धार्थ सी, वंश बेदी

पाकिस्तानी लीग PSL में शतक का ईनाम, थमा दिया हेयर ड्रायर! जमकर उड़ा मजाक

हेटमायर, साल्ट और हार्दिक के बल्ले की हुई जांच, अंपायर ने ऐसा क्यों किया? सामने आई वजह

अक्षर पटेल को दोहरा झटका, पहली हार के साथ लगा लाखों का जुर्माना, क्यों हुआ ऐसा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >