‘हम डरे-डरे…’ एलएसजी के खिलाफ मुश्किल जीत; खुद बोले धोनी, बताया- कहां आई कठिनता

IPL 2025 CSK vs LSG MS Dhoni Statement: धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने पांच हार के बाद लखनऊ को हराकर जीत की राह पकड़ी. सीएसके की बल्लेबाजी पर लगातार सवाल उठ रहे थे, खासकर घरेलू मैदान पर खराब प्रदर्शन को लेकर. धोनी ने मैच के बाद कहा कि बल्लेबाजों को बेहतर पिचों पर खेलने से आत्मविश्वास मिलेगा. उन्होंने यह भी साफ किया कि टीम डरे-डरे क्रिकेट नहीं खेलना चाहती.

IPL 2025 CSK vs LSG MS Dhoni Statement: धोनी की अगुवाई में चेन्नई ने आखिरकार जीत की राह पकड़ी और लगातार पांच हार के बाद इकाना स्टेडियम में लखनऊ को पांच विकेट से हराकर एक कड़ा मुकाबला अपने नाम किया. इससे पहले सीएसके की बल्लेबाजी लगातार आलोचना झेल रही थी. उसने अपने घर में भी तीन मैच गंवा दिए, जो कि ऐतिहासिक रूप से सबसे निचले स्तर का प्रदर्शन था. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मिली जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि अगर टीम बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिचों पर खेलेगी तो इससे बल्लेबाजों को अपने शॉट्स को लेकर ज्यादा आत्मविश्वास मिलेगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे डरे-डरे क्रिकेट नहीं खेलना चाहते.

मैच के बाद धोनी ने कहा, “मैच जीतना अच्छा लगता है. जब आप इस तरह के टूर्नामेंट में खेलते हैं तो आप मैच जीतना चाहते हैं. दुर्भाग्य से शुरुआती मुकाबले हमारे पक्ष में नहीं गए, इसके कई कारण हो सकते हैं. लेकिन एक जीत से टीम को आत्मविश्वास मिलता है और सुधार की दिशा में मदद मिलती है. क्रिकेट में जब चीजें आपके पक्ष में नहीं होतीं, तो भगवान चीजों को कठिन बना देता है और यह वाकई एक कठिन मैच था. अगर आप पावरप्ले देखें, तो चाहे वह कॉम्बिनेशन हो या परिस्थितियां, हम गेंद से संघर्ष कर रहे थे. इसके बाद बल्लेबाजी यूनिट के रूप में हमें वह शुरुआत नहीं मिली जो हम चाहते थे.”

अब तक बेहद खराब प्रदर्शन रहा था

चेन्नई सुपर किंग्स को अपने घर (चेपक स्टेडियम) में मुंबई इंडियंस के खिलाफ घरेलू मैदान पर 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, वहीं आरसीबी के खिलाफ 197 रन का पीछा करते हुए 146/8 का स्कोर ही बना सकी. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 184 के जवाब में 158/5 और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहली पारी में 103/9 का शर्मनाक स्कोर खड़ा किया गया. हालांकि घरेलू मैदान से बाहर टीम का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा, जैसे कि गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के 183 रनों से कुछ ही रन पीछे रह गई और मोहाली में पंजाब किंग्स के 220 रनों के जवाब में 18 रन से चूक गई. 

हम डरे-डरे क्रिकेट नहीं खेलना चाहते- धोनी

लखनऊ के खिलाफ मैच के बाद उन्होंने आगे कहा, “हम गलत समय पर विकेट खोते रहे. इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि चेन्नई की पिच थोड़ी धीमी है. जब हम घर से बाहर खेले हैं तो बल्लेबाजी यूनिट थोड़ा बेहतर प्रदर्शन कर पाई है. शायद हमें बेहतर पिचों पर खेलना चाहिए, जिससे बल्लेबाज अपने शॉट्स को लेकर अधिक आत्मविश्वास महसूस करें. हम डरे-डरे क्रिकेट नहीं खेलना चाहते.”

CSK vs LSG मैच में क्या हुआ?

वहीं अगर मैच की बात करें तो सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. लखनऊ के लिए कप्तान ऋषभ पंत (49 गेंदों में 63 रन) और मिशेल मार्श (25 गेंद 30 रन) के बीच 50 रन की साझेदारी हुई. इसके बाद अंत में पंत और अब्दुल समद (11 गेंदों में 20 रन) ने मिलकर 53 रन जोड़े और टीम को 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन तक पहुंचाया. जवाब में सीएसके की शुरुआत दमदार रही. डेब्यूटेंट शेख रशीद (19 गेंद 27 रन) और रचिन रवींद्र (22 गेंद 37 रन) ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े. हालांकि 15वें ओवर तक टीम का स्कोर 111/5 था और अंतिम 5 ओवर में 56 रन की जरूरत थी. लेकिन शिवम दुबे (37 गेंग 43 रन) और धोनी (11 गेंद नाबाद 26 रन) ने मोर्चा संभालते हुए टीम को तीन गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत दिला दी.

30 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल; प्लेऑफ की रेस में ये चार टीमें आगे, जीत के बावजूद CSK…

गुरु के सामने नहीं चली चेले की चाल, हार के बाद बोले पंत कहां हुई चूक, गिनाए कारण

एलएसजी के खिलाफ छा गए धोनी, जीत के साथ बनाए दो अद्भुत रिकॉर्ड, IPL में अब तक नहीं हुआ ऐसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >