मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को पाकिस्तान ने किया बैन, जानें क्यों लिया ये फैसला

IPL 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर कोर्बिन बॉश को PSL से एक साल के लिए निलंबित कर दिया है. बॉश को PSL 10 ड्राफ्ट में पेशावर जाल्मी ने डायमंड पिक के रूप में चुना था. हालांकि, उन्होंने IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के लिए PSL से नाम वापस ले लिया. . (IPL vs PSL) पीएसएल और आईपीएल की तारीखें टकराने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया, जिससे PCB ने उन्हें बैन कर दिया है. Corbin Bosch banned by PCB.

IPL 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर कोर्बिन बॉश को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से एक साल के लिए निलंबित कर दिया है. यह फैसला उन्होंने इस साल के टूर्नामेंट से नाम वापस लेने के चलते लिया है, जबकि बॉश को PSL 10 ड्राफ्ट में चुना गया था. बॉश को पेशावर जाल्मी ने ड्राफ्ट में डायमंड पिक के रूप में चुना था, लेकिन बाद में वह मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) द्वारा साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी लिजाद विलियम्स के स्थान पर साइन किए गए. चूंकि इस सीजन में पीएसएल और आईपीएल की तारीखें टकरा रही थीं, तो बॉश ने PSL से नाम वापस लेने का फैसला किया. Mumbai Indians Corbin Bosch banned by PCB.

जिसके बाद PCB ने उन पर अनुबंध उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस जारी किया था. इसके बाद अब उन्हें साल भर के लिए बैन कर दिया है. बॉश ने PSL से नाम वापस लेने पर गहरा अफसोस जताया और पाकिस्तान, पेशावर जाल्मी के प्रशंसकों और क्रिकेट समुदाय से माफी मांगी. उन्होंने अपने फैसले की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए जुर्माने और एक साल के प्रतिबंध को स्वीकार कर लिया. IPL vs PSL.

बॉश ने कहा, “मैं PSL से हटने के अपने फैसले पर गहरा खेद व्यक्त करता हूं और पाकिस्तान की जनता, पेशावर जाल्मी के प्रशंसकों और व्यापक क्रिकेट समुदाय से दिल से माफी मांगता हूं. पेशावर ज़ल्मी के वफादार प्रशंसकों से मैं सचमुच माफी चाहता हूं कि मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका. मैं अपने फैसले की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और इसके परिणामस्वरूप मिले जुर्माने और एक साल के बैन को स्वीकार करता हूं. यह मेरे लिए एक कड़ा सबक रहा है, लेकिन मैं इस अनुभव से सीखने और भविष्य में नए जोश के साथ PSL में वापसी कर प्रशंसकों का विश्वास दोबारा हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हूं.”

गौरतलब है कि PSL आमतौर पर फरवरी से मार्च के बीच आयोजित होती थी, लेकिन पाकिस्तान के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के चलते इस बार इसे अप्रैल-मई की विंडो में शिफ्ट किया गया. इस बदलाव के चलते पाकिस्तान की प्रमुख T20 लीग का शेड्यूल IPL के 18वें संस्करण से टकरा गया. PSL का दसवां संस्करण 11 अप्रैल, शुक्रवार से शुरू हो रहा है, जहां डिफेंडिंग चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड का मुकाबला रावलपिंडी में लाहौर कलंदर्स से होगा.

RCB की हार के बाद भी जीते विराट कोहली, रोहित शर्मा और क्रिस गेल भी मीलों दूर, बनाया ऐसा रिकॉर्ड

‘वह दिन दूर…’, क्या रोहित शर्मा की फॉर्म वापसी हो पाएगी? माइकल क्लार्क ने कही यह बात

धोनी के दोबारा कैप्टन बनने पर सौरव गांगुली का रिएक्शन, कहा- एमएस को खेलना है तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >