6 मैचों में 5 हारकर प्लेऑफ की रेस से बाहर CSK! अब ये समीकरण करा सकता है एंट्री

IPL 2025 CSK Playoff Equation: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है. टीम को अब तक छह में से पांच मुकाबलों में हार मिली है और वह अंक तालिका में नौवें स्थान पर है. CSK का नेट रन रेट -1.554 है, जो टूर्नामेंट में सबसे खराब में से एक है. इन लगातार हार के बाद चेन्नई के लिए प्लेऑफ का समीकरण थोड़ा मुश्किल हो गया है, आइये जानते हैं कि सीएसके अब भी सेमीफाइनल के लिए कैसे क्वालिफाई कर सकती है.

IPL 2025 CSK Playoff Equation: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की राह इस बार बेहद कठिन नजर आ रही है. लगातार पांचवीं हार के बाद टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें धुंधली जरूर हुई हैं, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं. चेन्नई (Chennai Super Kings) ने इस सीजन अब तक कुल छह मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे सिर्फ एक जीत मिली है. टीम फिलहाल अंक तालिका में दो अंकों के साथ नौवें स्थान पर है और उसका नेट रन रेट -1.554 है, जो इस वक्त टूर्नामेंट में सबसे खराब में से एक है. चेन्नई के लिए सबसे चिंता की बात यह है कि उसे अपने होम ग्राउंड चेपक पर लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जो इतिहास में पहली बार हुआ है. 

टीम के प्रदर्शन में गिरावट साफ देखी जा सकती है. बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ा रहा है, ओपनर शुरुआत नहीं दे पा रहे और मिडिल ऑर्डर का प्रदर्शन लगातार निराशाजनक रहा है. बीते शुक्रवार को आईपीएल के 25वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई की पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 103 रन ही बना सकी, जिसमें अकेले विजय शंकर (29 रन) और शिवम दुबे ने नाबाद 31 रनों का योगदान दिया. कप्तान के तौर पर लौटे एमएस धोनी भी टीम को जीत की राह पर नहीं ला सके.उसके 7 बल्लेबाज तो दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच सके. इस छोटे से लक्ष्य को केकेआर ने मात्र 2 विकेट खोकर 10.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. How can CSK still qualify for playoffs.

सीएसके को सभी मैच जीतने जरूरी

हालांकि, इन हालातों के बावजूद चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदें अभी भी कायम हैं. टीम को लीग स्टेज में कुल 14 मुकाबले खेलने हैं, जिनमें से अभी 8 मैच बाकी हैं. अगर चेन्नई इन आठ में से सात मुकाबले जीतने में सफल हो जाती है, तो उसके पास 16 अंक होंगे, जो आमतौर पर प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी माने जाते हैं. यहां तक कि अगर टीम छह मुकाबले जीतती है और 14 अंकों तक पहुंचती है, तब भी वह नेट रन रेट के आधार पर अंतिम चार में जगह बना सकती है, बशर्ते बाकी टीमों का प्रदर्शन अनुकूल हो.यानी अब यहां से नेट रन रेट का रोल काफी अहम हो जाता है. 

धोनी की वापसी- नेट रन रेट की जरूरत

इसलिए, चेन्नई के लिए आगे का हर मैच करो या मरो जैसा होगा. सिर्फ जीतना ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज कर रन रेट को भी सुधारना जरूरी होगा. नेट रन रेट का महत्व आईपीएल में कई बार निर्णायक साबित हुआ है और इस बार भी इसका असर पड़ सकता है. चेन्नई सुपर किंग्स जैसे चैंपियन टीम के लिए यह एक बड़ा टेस्ट है. क्या अनुभव, रणनीति और धैर्य के दम पर धोनी की टीम इस मुश्किल दौर से उबर पाएगी? यह आने वाले मैचों में देखने लायक होगा. फिलहाल, चेन्नई को हर मुकाबले को फाइनल की तरह खेलना होगा न सिर्फ जीतने के लिए, बल्कि सम्मान बचाने और उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भी. अगर उसे प्लेऑफ तक पहुंचना है तो उसे जीत और बड़े अंतर से जीत के साथ नेट रन रेट भी बढ़ाना होगा.  

25 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल का हाल, सीएसके बेहाल, केकेआर की छलांग, जानें RCB और MI कहां?

CSK के पुराने सिपाही KKR की जीत के हीरो, कैसे मिली जीत? अजिंक्य रहाणे ने खोला राज, इन खिलाड़ियों को दिया क्रेडिट

‘आज हमारे पास…’, CSK की हार के बाद बोले कैप्टन धोनी, बताया कहां हो गई चूक, किसने की गलती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >