IPL 2025 में बने रिकॉर्ड टूट गया 18 सालों का रिकॉर्ड, लगे सबसे ज्यादा चौके-छक्के और एक मैच में 200+ रन

IPL 2025 Records: आईपीएल 2025 सिर्फ रनों का नहीं, इमोशंस और इतिहास रचने का पर्व बन गया, जहां वैभव सूर्यवंशी से लेकर विराट कोहली तक की आंखों में आंसू थे. चौकों-छक्कों की बरसात और 200+ स्कोर की झड़ी ने इसे अब तक का सबसे विस्फोटक और यादगार सीजन बना दिया.

IPL 2025 Records: आईपीएल 2025 का यह अद्भुत संस्करण आखिरकार आरसीबी की 18 सालों में पहली जीत के साथ समाप्त हुआ. इस सीजन कई तरह के कमाल हुए, जिसमें केवल रन नहीं बरसे, बल्कि इमोशंस की भरमार भी आई. 22 मार्च को जब उद्घाटन मुकाबले की पहली गेंद फेंकी गई, तब किसी ने कल्पना नहीं की थी कि यह टूर्नामेंट इतिहास की सबसे विस्फोटक और भावनात्मक कहानी बन जाएगा. चौकों की वर्षा, छक्कों की गूंज और 200 से अधिक स्कोर की झड़ी ने मैदानों को रणभूमि में तब्दील कर दिया. वैभव सूर्यवंशी के आंसुओं से विराट कोहली के आंसुओे तक इस सीजन कई नए कीर्तिमान बने, जिसने अब तक के आईपीएल रिकॉर्ड्स को पीछे कर दिया. 

यह सीजन अपने रिकॉर्ड के कारण पिछले सभी सीजनों को छोड़ते हुए रिकॉर्ड के नए मानक बना गया. इस सीजन में कुल 26381 रन बने, जो किसी भी एक संस्करण में अब तक का सबसे ज़्यादा स्कोर है. प्रति विकेट औसत 30.39 रन और प्रति ओवर औसत 9.62 रन के साथ टीमें पूरी आक्रामकता के साथ खेलती रहीं. टूर्नामेंट में 2245 चौके और 1294 छक्के लगे और 52 बार टीमों ने 200+ का स्कोर पार किया, जो इस लीग की अब तक की सबसे विस्फोटक सीजन रहा.

आईपीएल 2025 आंकड़ों में 

एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन: 26381

एक संस्करण में सबसे  ज्यादा रन/विकेट: 30.39

एक संस्करण में सबसे  ज्यादा आरपीओ: 9.62

एक संस्करण में सबसे  ज्यादा चौके: 2245

एक संस्करण में सबसे  ज्यादा छक्के: 1294

सबसे ज़्यादा 200 से  ज्यादा का स्कोर: 52

भारत पाक तनाव ने रोका खेल

आईपीएल 2025 की यह महागाथा केवल रनों की नहीं थी, भावनाओं की भी थी. बीच में जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने करवट ली, तो 7 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच अचानक स्थगित कर दिया गया. जैसे जीवन की लय रुक गई हो, वैसे ही क्रिकेट की रफ्तार थम गई. लेकिन 17 मई को जब टूर्नामेंट फिर से प्रारंभ हुआ, तो मानो एक नई ऊर्जा, नई चेतना ने सभी टीमों में जान फूंक दी.

Vaibhav suryavanshi and virat kohli.

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका

वैभव सूर्यवंशी इस पूरे आयोजन की वह लौ बन गए हैं, जो अंधेरे में भी चमकती रहेगी. उनकी बल्लेबाजी में जुनून था, आत्मविश्वास था और भविष्य की आहट थी. हर पारी में उन्होंने साबित किया कि युवा भारतीय क्रिकेट किस दिशा में बढ़ रहा है. अपने डेब्यू मैच में ही 35 रन की पारी खेलने के बाद उनके आंसू निकल आए, लेकिन उन्होंने मात्र 14 साल की उम्र में इस खेल के बड़े धुरंधरों के रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंद पर 11 छक्कों से सजे उनके शतक ने भारतीय क्रिकेट के लिए दस्तक दी है. वैभव को उनकी पारी के लिए सुपर स्ट्राइकर का अवार्ड भी मिला.

प्लेऑफ में चली जंग आखिरकार जीती RCB

वहीं प्लेऑफ के समरांगण में विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को क्वालिफायर-1 में हराकर सीधे फाइनल का रास्ता तय किया, जबकि एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को पराजित कर अपना दावा जिंदा रखा. क्वालिफायर-2 में पंजाब ने मुंबई को हराकर एक बार फिर विराट के किले को ललकारा. और फिर आया वह दिन, जब इतिहास ने विराट कोहली को गले लगाया. फाइनल में RCB ने पंजाब को 6 रन से हराकर 18 वर्षों की प्रतीक्षा को विराम दिया. 

जीत के बाद विराट कोहली के आंसू निकले. लेकिन यह सिर्फ एक खिताब नहीं था, यह विराट के संकल्प, समर्पण और आरसीबी के समूचे संघर्ष की जीत थी. आईपीएल 2025 केवल क्रिकेट नहीं, बल्कि सपनों, संघर्षों और संकल्पों की ऐसी सजीव कविता बन गया, जिसे आने वाले वर्षों तक पढ़ा और गाया जाएगा.

अनुष्का के लिए खास, क्योंकि जिस दौर से…, विराट ने पहली IPL ट्रॉफी जीतने के बाद बताया पीछे का संघर्ष

टूटे दिल की सुने कौन सिसकी! प्रीति जिंटा के रिएक्शन ने तोड़ा दिल, हार के बाद सबको संभालती-गम छुपाती रहीं, वीडियो

जीत के बाद आंसुओं पर काबू नहीं कर पाए विराट, घुटनों पर बैठे और फफक-फकक कर रो पड़े, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >