प्लेऑफ से पहले RCB ने चला बड़ा दांव, 6.8 फुट लंबे और रोहित-पांड्या के शिकारी को किया शामिल

IPL 2025 RCB Player Replacement ahead of Playoffs: आईपीएल स्थगन के कारण कई विदेशी खिलाड़ियों को अपनी राष्ट्रीय टीम से जुड़ने के लिए लीग छोड़नी पड़ी है. इसी वजह से आरसीबी ने लुंगी एंगिडी के स्थान पर जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अस्थायी रूप से साइन किया है. एंगिडी 26 मई तक आईपीएल से बाहर होकर WTC फाइनल की तैयारी में जुटेंगे.

IPL 2025 RCB Player Replacement ahead of Playoffs: आईपीएल में स्थगन के बाद से कई टीमों पर प्रभाव पड़ा है. 10 दिन के सस्पेंशन के बाद नए शेड्यूल के आगे खिसकने से विदेशी खिलाड़ियों को अपनी फ्रेंचाइजी को छोड़कर राष्ट्रीय टीम में शामिल होना पड़ा रहा, क्योंकि आईसीसी का शेड्यूल पहले से तय है. इसी सिलसिले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को लुंगी एंगिडी के अस्थायी विकल्प के रूप में साइन किया है. एंगिडी 26 मई तक आईपीएल से बाहर हो जाएंगे ताकि वह साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025) फाइनल की तैयारी कर सकें.

मुजरबानी, जो अब तक आईपीएल में अनकैप्ड हैं, को 75 लाख रुपये में साइन किया गया है. वह 2022 सीज़न में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए नेट बॉलर के तौर पर पहले आईपीएल सेटअप का हिस्सा रह चुके हैं. वहीं एंगिडी 23 मई को हैदराबाद के खिलाफ होने वाले आरसीबी के घरेलू लीग मैच में उपलब्ध रहेंगे. जबकि, उसके हेजलवुड फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में कंधे की चोट से उबर रहे हैं. उनके प्लेऑफ से पहले टीम से जुड़ने की उम्मीद है. हेजलवुड भी 11 जून से शुरू होने वाले WTC फाइनल में खेलेंगे. ऐसे में देखना होगा कि क्या वे आगे भी टीम के साथ बने रहेंगे. (Blessing Muzarabani Joins RCB Squad ahead of IPL 2025 Playoffs)

मुजरबानी भी हेजलवुड और एंगिडी जैसे “हिट-द-डेक” स्टाइल के लंबे तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 12 टेस्ट, 55 वनडे और 70 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. हाल ही में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट टेस्ट में 9 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था. उन्होंने कई फ्रेंचाइजी लीग्स में भी हिस्सा लिया है, जिनमें पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में मुल्तान सुल्तान्स और कराची किंग्स, ILT20 में गल्फ जायंट्स और कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स शामिल हैं. मुजरबानी ने भारत के धाकड़ बल्लेबाजों के भी विकेट चटकाए हैं, इनमें रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़ और हार्दिक पांड्या जैसे बैट्समैन शामिल हैं.

आरसीबी खिताब की प्रबल दावेदार

आरसीबी ने आईपीएल 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया है. इस सीजन बेंगलुरु ने 12 मैच खेले हैं, जिसमें 9 में उसे जीत मिली है. कोलकाता के खिलाफ पिछल मैच रद्द हुआ था, जबकि उसे तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है. आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. गुजरात की जीत के बाद उसका रास्ता आसान हो गया है, हालांकि बंगलुरु का लक्ष्य टॉप 2 में रहने का होगा, ताकि उसे विशिष्ट परिस्थिति में एलिमिनेटर खेलने का मौका मिल सके. आरसीबी के बाकी बचे दो मैच हैदराबाद ( 23 मई) और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ (27 मई) हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी आगे कैसा खेल दिखाएगी. 

केकेआर ने भी किया बदलाव

वहीं केकेआर में भी एक बदलाव हुआ है. रोवमैन पॉवेल की जगह शिवम शुक्ला को साइन किया गया है. शुक्ला मध्य प्रदेश के लिए खेल रहे हैं. केकेआर ने उन्हें 30 लाख की बेस प्राइस में टीम से जोड़ा है.

‘धोनी से भी…’ गुजरात टाइटंस के कोच को ही गिल पर नहीं भरोसा! कहा- टेस्ट कप्तानी में जम्मेदारी अभी…

श्रेयस को मिलना चाहिए था, लेकिन… सुनील गावस्कर ने कहा कुछ ऐसा  निशाना लगा गंभीर पर!

BCCI का फैसला पाकिस्तान को पड़ेगा बहुत भारी, एशिया कप से बाहर हो रहा भारत, रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >