लगातार दूसरा मैच हारी DC, केकेआर के खिलाफ कहां हुई गलती; अक्षर पटेल ने बताया

IPL 2025 DC vs KKR, Axar Patel Statement Post Match: आईपीएल 2025 के 48वें मुकाबले में केकेआर ने दिल्ली को 14 रन से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखीं. दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने पावरप्ले में अतिरिक्त रन देने और बल्लेबाजों के आसान विकेट गंवाने को हार की वजह बताया. हालांकि उन्होंने विप्रज और अपने योगदान को सराहा और कहा कि टीम आखिर तक संघर्ष करती रही.

IPL 2025 DC vs KKR, Axar Patel Statement Post Match: आईपीएल 2025 के 48वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला हुआ. प्लेऑफ के नजदीक पहुंची दिल्ली पर केकेआर ने बाजी मारते हुए अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 204 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली अंत तक संघर्ष करते हुए 190 रन ही बना सकी और 14 रन से मैच हार गई. दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ने मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हार के बाद टीम के प्रदर्शन का विश्लेषण किया. उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों पर बात की और माना कि पावरप्ले के बाद टीम ने विपक्षी टीम को अच्छी तरह से रोका, लेकिन कई बल्लेबाजों के ‘सॉफ्ट डिसमिसल्स’ ने मुकाबला कठिन बना दिया. Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders.

मैच के बाद की प्रेजेंटेशन में अक्षर पटेल ने कहा, “मुझे लगता है कि जिस तरह की पिच थी और हमने पावरप्ले में जैसी गेंदबाजी की, हमने 15-20 रन ज्यादा दे दिए. साथ ही हमने कुछ विकेट भी काफी आसान तरीके से गंवाए. पॉजिटिव बात यह रही कि हमने पावरप्ले के बाद उन्हें काफी हद तक रोक लिया. बल्लेबाजी की बात करें तो, भले ही कुछ बल्लेबाज असफल रहे, लेकिन 2-3 खिलाड़ियों ने अच्छा योगदान दिया और मैच को काफी करीब तक ले गए.”

उन्होंने आगे कहा, “जब विप्रज बल्लेबाजी कर रहा था, तब उम्मीद बनी हुई थी. अगर अशुतोष भी वहां होते तो शायद हम पहला मैच दोहरा सकते थे. मैंने प्रैक्टिस विकेट्स पर डाइव लगाकर गेंद रोकने की कोशिश में अपनी स्किन छील ली, लेकिन अच्छी बात यह है कि अब 3-4 दिन का ब्रेक है, उम्मीद है मैं तब तक ठीक हो जाऊंगा.”

DC vs KKR मैच का हाल

इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्पिनर्स सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती ने आखिरी ओवरों में शानदार गेंदबाजी कर वापसी कराई और गत चैंपियन को 14 रनों से जीत दिलाई. DC की टीम 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर में 136/3 के स्कोर पर मजबूत स्थिति में थी. लेकिन नारायण (3/29) और वरुण (2/39) ने कसी हुई गेंदबाजी की और DC को 190/9 पर रोक दिया, जबकि फाफ डु प्लेसिस ने 45 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाए. कप्तान अक्षर पटेल ने 23 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 43 रन बनाए और विप्रज निगम ने 19 गेंदों में 38 रन बनाए जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे.

अब KKR अंक तालिका में चार जीत और पांच हार के साथ सातवें स्थान पर है और उनके 8 अंक हैं. वहीं DC की टीम छह जीत और चार हार के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है, उनके 12 अंक हैं. दिल्ली ने इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पर चार में से सिर्फ एक मैच जीता है.

38 साल के हुए हिटमैन, जन्मदिन पर जानिए; भारतीय क्रिकेट को सर्वोच्च स्तर पर पहुंचाने वाले रोहित शर्मा की शानदार उपलब्धियां

अपने कोच चंद्रकांत पंडित से झगड़ पड़ा KKR का यह स्टार, इस बात को लेकर हुई थी नाराजगी

KKR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, मैच के बीच में ही चोट के कारण बाहर हुए कप्तान अक्षर पटेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >