शानदार कप्तानी, LSG को हराने की रणनीति, अक्षर पटेल ने सब कर दिया बयां, बस इससे हैं परेशान…

IPL 2025 DC vs LSG, Axar Patel Statement Post Match: गुजरात से हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल की नाबाद 57 रन की पारी और गेंदबाजों के दम पर लखनऊ को 8 विकेट से हराया. मुकेश कुमार के 4 विकेट की शानदार गेंदबाजी की बदौलत DC ने LSG को 159 पर रोक दिया. मैच के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने अपने निर्णयों और टीम की कमजोरियों पर बात की.

IPL 2025 DC vs LSG, Axar Patel Statement Post Match: गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार वापसी की. केएल राहुल की नाबाद 57 रन की पारी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स को आठ विकेट से हराकर जीत की राह पकड़ी. दिल्ली के गेंदबाजों ने लखनऊ के आक्रामक शुरुआत के बावजूद शानदार वापसी की. पहले डुश्मंथा चमीरा ने 89 रन की ओपनिंग साझेदारी तोड़ी, फिर दिल्ली ने लगातार विकेट चटकाकर लखनऊ को 159/6 पर रोक दिया. इसमें मुकेश कुमार के 4 विकेटों का अहम योगदान रहा. लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक पोरेल (51 रन) और अक्षर पटेल (34 रन) की बदौलत दिल्ली ने 17.5 ओवर में 161 रन बनाकर मैच जीत लिया. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने मैच के बाद अपने गेंदबाजों के रोटेशन, खुद के सीमित गेंदबाजी स्पेल और टीम के एक कमजोर पक्ष पर खुलकर बात की. 

मैच के बाद अक्षर ने कहा, “हमने गेंद से अच्छी शुरुआत की, विकेट नहीं मिले लेकिन हमने नियंत्रण बनाए रखा. दो जल्दी विकेट मिलने के बाद हमें लय मिल गई और सभी गेंदबाजों ने उन्हें 160 रन से नीचे रोकने में अहम भूमिका निभाई.” अक्षर ने इस सीजन में अब तक केवल 23 ओवर ही डाले हैं, जबकि कुलदीप यादव ने 32, मिशेल स्टार्क ने 29 और मुकेश कुमार ने 26 ओवर डाले हैं. चेन्नई, मुंबई, राजस्थान और गुजरात के खिलाफ मुकाबलों में उन्होंने अपने 16 ओवर में से सिर्फ आठ ही डाले थे. उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा, “मेरी हल्की सी चोट है, इसीलिए ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर पा रहा था. आज मैं लय में था और ऊपर से गेंदबाजी की.”

गेंदबाज और बल्लेबाजी में बदलाव से मिल रहा फायदा

इस मुकाबले में उन्होंने खुद और स्टार्क से पारी की शुरुआत करवाई और पावरप्ले में अलग-अलग गेंदबाजों को आजमाने की अपनी रणनीति भी बताई. उन्होंने कहा, “मैं मैच-अप देखकर गेंदबाजी में बदलाव करता हूं और सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रतिक्रिया दी. जब भी मैंने गेंदबाजी में बदलाव किया और इसी तरह मैंने अपने गेंदबाजों को घुमाया तब सभी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया.” अपनी बल्लेबाजी पर बात करते हुए अक्षर ने कहा, “मैं जब भी बल्लेबाजी करने उतरता हूं, तो हमेशा अपनी ताकत के अनुसार खेलता हूं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं किस पोजीशन पर बल्लेबाजी कर रहा हूं, और जब भी मैंने गेंदबाज को लाइन-अप करने की कोशिश की है, तो मुझे सफलता मिली है, इसलिए अच्छा लग रहा है.”

फील्डिंग है दिल्ली की कमजोरी

हालांकि दिल्ली की फील्डिंग अब भी कमजोर कड़ी बनी हुई है. इस मैच में भी 15वें ओवर में त्रिस्टन स्टब्स ने आयुष बडोनी का कैच छोड़ा, जो तब 3 रन पर थे और बाद में उन्होंने 36 रन की अहम पारी खेली. आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली की कैच पकड़ने की दक्षता सिर्फ 71.4% है, जो लीग में तीसरी सबसे खराब है. अक्षर ने कहा, “हम अपनी फील्डिंग में सुधार कर सकते हैं. आगे के नाजुक मैचों में ड्रॉप कैच नुकसानदायक साबित हो सकते हैं.”

दिल्ली की पारी में करुण नायर और अभिषेक पोरेल ने तेज शुरुआत दी, लेकिन नायर जल्द ही आउट हो गए. इसके बाद केएल राहुल और पोरेल ने 69 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला. पोरेल ने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक लगाया. उनके आउट होने के बाद राहुल ने कप्तान अक्षर पटेल के साथ मिलकर पारी को संभाला और छक्का मारते हुए नाबाद अर्धशतक के साथ दिल्ली को आठ विकेट से जीत दिलाई. इस जीत के साथ दिल्ली पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. 

केएल राहुल ने बनाया IPL का महारिकॉर्ड, विराट और वार्नर को पीछे कर मचाया तहलका

LSG मालिक पर निशाना! धुआंधार पारी के बाद केएल राहुल का पोस्ट, आंधी की तरह वायरल हुआ कमेंट

मुस्कुराते आए संजीव गोएनका, केएल राहुल ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, रिएक्शन हुआ वायरल, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >