अक्षर पटेल को दोहरा झटका, पहली हार के साथ लगा लाखों का जुर्माना, क्यों हुआ ऐसा?

IPL 2025 DC vs MI Axar Patel Fined: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स को पहली हार मुंबई इंडियंस के खिलाफ 12 रन से मिली. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की जीत की लय टूटी. इस हार के साथ कप्तान अक्षर पटेल पर स्लो ओवर रेट के चलते बीसीसीआई ने 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. टीम की हार के साथ-साथ अक्षर को आचार संहिता उल्लंघन की कीमत भी चुकानी पड़ी.

IPL 2025 DC vs MI, Axar Patel Fined: आईपीएल 2025 में रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 12 रन से हार का सामना करना पड़ा. यह इस सीजन में दिल्ली की पहली हार थी. अक्षर पटेल की अगुवाई में खेल रही दिल्ली की टीम अब तक अपराजित थी, लेकिन इस मुकाबले में उन्हें न केवल हार झेलनी पड़ी, बल्कि कप्तान अक्षर पटेल को आईपीएल के आचार संहिता के उल्लंघन के लिए बीसीसीआई की सख्ती का भी सामना करना पड़ा. बीसीसीआई ने उन पर लाखों का जुर्माना भी ठोक दिया है. 

दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में दिल्ली की टीम निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं कर पाई, जिससे टीम की धीमी ओवर गति के लिए अक्षर पटेल पर जुर्माना लगाया गया. यह दिल्ली की टीम का इस सीजन का पहला ऐसा मामला था. आईपीएल मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है, “चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.”

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स 206 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और 135/2 के स्कोर पर मजबूत स्थिति में थी, लेकिन करुण नायर (89) के आउट होते ही मैच का रुख बदल गया. इसके बाद कर्ण शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली की पारी को झकझोर दिया और पूरी टीम 193 रन पर सिमट गई. करुण नायर ने तीन साल बाद आईपीएल में वापसी करते हुए महज 22 गेंदों में सात साल बाद अपना पहला अर्धशतक जड़ा, जिसमें उन्होंने जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में दो छक्के भी लगाए.

हालांकि, अंतिम ओवरों में दिल्ली की उम्मीदें तब भी बनी रहीं जब आशुतोष शर्मा ने बुमराह के ओवर में दो चौके लगाए, लेकिन 19वें ओवर की अंतिम तीन गेंदों में तीन रन आउट ने दिल्ली की हार की पटकथा लिख दी. इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने छह में से अपनी दूसरी जीत दर्ज की और वापसी की राह पकड़ी, जबकि दिल्ली की जीत की लय थम गई. मुंबई की जीत ने उन्हें जरूरी बढ़त दी और वे प्वाइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर पहुंच गए. जबकि  लगातार चार जीत के बाद मिली हार की वजह से दिल्ली दूसरे नंबर पर खिसक गई.

CSK vs LSG हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारी है पंत का पलड़ा, हार के इस आंकड़े से कैसे पार लगाएंगे धोनी?

बातचीत में मशगूल थे विराट, तभी कूद पड़ा फैन, फिर कोहली ने जो किया ताकता रह गया शख्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >