मां से मिले आवेश खान, रोती हुई ममता ने झट से लगाया गले, निकोलस पूरन कराते रहे चुप

IPL 2025, Avesh Khan met his Emotional Mother after LSG vs RR match: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में आवेश खान ने यशस्वी जायसवाल और रियान पराग के अहम विकेट लेते हुए शानदार और किफायती गेंदबाजी की. आखिरी ओवर में 12 रन डिफेंड कर लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 रन से जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. मैच के बाद उनकी मां भावुक होकर रो पड़ीं, जिस पर निकोलस पूरन ने फोन पर बात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया.

IPL 2025, Avesh Khan met his Emotional Mother after LSG vs RR match: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आवेश खान ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अहम मौके पर संयम दिखाते हुए किफायती गेंदबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल और रियान पराग के विकेट लिए. उसके बाद फाइनल ओवर में जरूरी 12 रन का बचाव करते हुए केवल 9 रन दिए, जिसकी बदौलत एसएजी ने 2 रन से मुकाबले को अपने नाम किया. उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया. इस मैच के बाद का एक भावुक पल तब देखने को मिला जब आवेश की मां अपने बेटे की परफॉर्मेंस से भावुक होकर रो पड़ीं. इस मौके से पहले टीम के उपकप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Puran) ने आवेश की मां से फोन पर बात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया.

इस भावनात्मक पल को लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आधिकारिक सोशल म���डिया हैंडल (X) पर एक वीडियो के जरिए साझा किया, जो अब वायरल हो रहा है. वीडियो में मां की आंखों में खुशी के आंसू और बेटे पर गर्व साफ झलक रहा है. मैच के बाद आवेश अपनी मां से फोन पर बात करते दिख रहे हैं और फोन पर ही वे रोने लगती हैं, जिस पर निकोलस उन्हें दिलासा दिलाते हैं और हंसने की अपील करते हैं. इसी दौरान राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी युधवीर सिंह उन्हें हिंदी में बताते हैं कि रोना नहीं. पूरन भी उनकी बात को दोहराते हुए दिखते हैं, लेकिन वे सही से बोल नहीं पाते. हालांकि इसके बाद आवेश का पूरा परिवार उनसे मिलने आता है. एलएसजी ने भावुक वीडियो के कैप्शन में लिखा, “प्याज किसने काट दिए”. देखें वीडियो- 

आवेश खान ने इस मैच में किफायती गेंदबाज़ी करते हुए अहम विकेट झटके और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. आखिरी ओवर नें जब राजस्थान को 9 रन की जरूरत थी, तब आवेश ने शानदार यॉर्कर से ध्रुव जुरेल और शिमरॉन हेटमायर को रन बनाने के लिए तरसा दिया. उन्होंने इस मैच में कुल 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट लिए. 

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए. एलएसजी का शीर्ष क्रम केवल एडम मार्करम को छोड़कर इस बार नाकाम रहा. मार्श, पूरन, ऋषभ सभी सस्ते में निपट गए. हालांकि मार्करम (66 रन) और आयुष बडोनी के 50 रन और अंत में अब्दुल समद के 10 गेंद पर तेज 30 रनों की बदौलत टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची. इसके जवाब में राजस्थान ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन अंत में 178 रन बनाकर मैच 2 रन से हार गई.  

‘हैदराबाद में क्रिकेटरों के साथ…’, स्टैंड्स से नाम हटाए जाने पर बोले अजहरुद्दीन, गंभीर कदम उठाने को तैयार

PBKS की लकी चार्म प्रीति जिंटा हुईं परेशान, मैदान से बनाई दूरी, मां को भी भेजा बुलावा

CSK के नए मेंबर डेवाल्ड ब्रेविस का हालिया फॉर्म, अगर मिला मौका तो आंकड़े देख दहल जाएंगी टीमें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >