‘जिद्दी हो गए हैं ऋषभ’, अंबाती रायडू ने लगाई पंत को लताड़, बैटिंग में इस जगह सुधार की दी सलाह

Ambati Rayudu on Rishabh Pant Batting in IPL 2025: आईपीएल 2025 में 27 करोड़ में बिके ऋषभ पंत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है, उन्होंने 10 पारियों में सिर्फ 128 रन बनाए हैं. पंजाब के खिलाफ धर्मशाला में भी वह सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए. अंबाती रायडू का मानना है कि पंत की जिद और मिडिल ऑर्डर में खेलने की जिद उनकी खराब फॉर्म की वजह है, वह ओपनर के तौर पर बेहतर साबित हो सकते हैं.

Ambati Rayudu on Rishabh Pant Batting in IPL 2025: आईपीएल नीलामी में 27 करोड़ रुपये में बिकने वाले पंत इस सीजन में अब तक बेहद निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने 10 पारियों में सिर्फ 128 रन बनाए हैं, जिसमें पांच बार वह सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं, एक बार शून्य पर और केवल एक अर्धशतक लगाया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन रविवार, 4 मई को धर्मशाला में खेले गए मैच में फिर एकबार ऋषभ 17 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए. पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू का मानना है कि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और इसका कारण उनकी जिद है. रायडू ने कहा कि पंत का मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने का मानसिक दृष्टिकोण सही नहीं है और वह ओपनर के तौर पर ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.

रायडू ने मैच के बाद ऋषभ की पारी का एनालिसिस करते हुए ईएसपीएन क्रिकइंफो के टाइम आउट शो में कहा, “मुझे लगता है कि इस समय मुझे उनके लिए बहुत दुख हो रहा है क्योंकि वह अपने बल्लेबाजी क्रम या अपने दृष्टिकोण में कोई बदलाव नहीं कर रहे हैं. मुझे लगता है कि वह चीजों को लेकर बहुत जिद्दी हो रहे हैं. यह फिलहाल उनके पक्ष में काम नहीं कर रहा है. ईमानदारी से कहूं तो इस खेल में ऐसा होता है और वह बहुत बुरे दौर से गुजर रहे हैं. यह किसी के साथ भी हो सकता है. मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि वह इस सीख को अपनाएं और इसमें सुधार करें और और भी जिद्दी न बनें, लेकिन बस इस तथ्य को स्वीकार करें कि वह संघर्ष कर रहे हैं और चीजों को थोड़ा अलग तरीके से करना शुरू करें और हर दिन बेहतर होने की कोशिश करें. आप बस इतना ही कर सकते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि किसी भी चीज से ज्यादा यह स्पष्टता है कि वह क्या करना चाहते हैं, क्योंकि मेरे लिए पंत आदर्श रूप से सफेद गेंद वाले क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज हैं, क्योंकि मध्य क्रम में वह बहुत अच्छे नहीं रहे हैं. मुझे पता है कि उन्हें मध्यक्रम में खेलना पसंद है, लेकिन उनके पास वह बल्लेबाजी कौशल नहीं है जो आवश्यक है या कौशल सेट नहीं है. हो सकता है कि उनके पास कौशल हो, लेकिन उसे क्रियान्वित करने की मानसिकता नहीं है.”

बदलाव के बाद भी फेल रहे ऋषभ

हालांकि अगर देखा जाए तो पंत ने इस सीजन में अपनी बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव किए हैं. उन्होंने नंबर 4 से शुरुआत की, एक मैच में नंबर 6 पर उतरे, एक बार ओपनिंग की और एक बार नंबर 7 पर भी खेले. लेकिन वह बार-बार नंबर 4 पर लौटते हैं, जो लगता है कि उनकी पसंदीदा पोजीशन है. PBKS के खिलाफ मैच में पंत ने शुरुआत में मार्को जानसन के खिलाफ मिड-ऑफ के ऊपर छक्का जड़ा और युजवेंद्र चहल की गेंदों पर दो चौके भी लगाए. लेकिन आठवें ओवर में जब वह अजमतुल्लाह उमरजई के खिलाफ बड़ा शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे, तो बल्ले पर नियंत्रण खो बैठे. बल्ला मिडविकेट की ओर उड़ गया और गेंद टॉप एज लेकर डीप कवर में कैच हो गई.

पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच में पंत तीसरे विकेट के रूप में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए, जब टीम दो जल्दी विकेट गंवा चुकी थी. 237 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंत सिर्फ 18 रन बना सके और प्रभाव नहीं छोड़ सके. वे ऐसा लगा जैसे दबाव में आ गए और अपना विकेट फेंक कर चले गए. अंत में LSG 199 रन ही बना सका और यह मुकाबला 37 रन से हार गया. 

इन्हें भी पढ़ें:-

मिड सीजन आया और अब बाहर, SRH vs DC मैच से पहले सनराइजर्स टीम में शामिल हुआ चैंपियन बॉलर

इंग्लैंड सीरीज में बुमराह नहीं होंगे उपकप्तान, पांच मैच खेलने पर भी संशय, इन दो खिलाड़ियों पर BCCI की नजर

श्रेयस अय्यर ने खोला पंजाब किंग्स की किस्मत का ताला, 11 साल बाद दिलाई ये बड़ी सफलता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >