IPL में फिर गूंजेगी वो आवाज, जिसके दीवाने हैं लोग, कैंसर को मात देकर लौट रहा ये दिग्गज

IPL 2025 Alan Wilkins set to Join Commentary: आईपीएल 2025 में मशहूर कमेंटेटर एलन विल्किंस की भावुक वापसी हो रही है. गले के कैंसर को मात देने के बाद वे फिर से कमेंट्री बॉक्स में नजर आएंगे सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद बताया कि अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं. एलन विल्किंस भारत आकर इस सीजन की कमेंट्री करेंगे.

IPL 2025 Alan Wilkins set to Join Commentary: क्रिकेट सिर्फ बल्ले और गेंद का खेल नहीं है, बल्कि यह उन आवाजों का भी खेल है जो इस खेल को मजेदार बनाती हैं. आईपीएल 2025 में ऐसी ही एक आइकॉनिक आवाज की भावुक वापसी हो रही है. मशहूर कमेंटेटर और ब्रॉडकास्टिंग दिग्गज एलन विल्किंस गले के कैंसर को हराने के बाद एक बार फिर आईपीएल के कमेंट्री पैनल में लौट रहे हैं. अनुभवी कमेंटेटर और पूर्व क्रिकेटर एलन विल्किंस ने सोशल मीडिया पर एक भावुक अपडेट साझा करते हुए बताया है कि वे अब गले के कैंसर से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन की कवरेज के लिए भारत रवाना हो रहे हैं.

71 वर्षीय एलन विल्किंस ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के ज़रिए यह जानकारी दी कि अब वह कैंसर-मुक्त हैं और एक बार फिर माइक के पीछे आने को तैयार हैं. यह खबर सुनकर फैंस भावुक भी हुए और बेहद खुश भी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “भारत लौटकर आईपीएल में काम करना और गले के कैंसर से पूरी तरह ठीक होने की पुष्टि पाना, मुझे बेहद धन्य और फिर से ‘जवां’ महसूस कराता है. कभी हार नहीं मानना चाहिए.” Alan Wilkins will join IPL Commentary after beating Cancer.

मैदान से माइक तक का विल्किंस का सफर

जो लोग आईपीएल के साथ बड़े हुए हैं, उनके लिए वर्ल्ड फीड में अंग्रेजी कमेंट्री के दौरान एलन विल्किंस की आवाज इस टूर्नामेंट का अभिन्न हिस्सा रही है. उनकी कमेंट्री शांत, गरिमापूर्ण और हमेशा तथ्यपूर्ण होती है. उन्होंने टी20 क्रिकेट के शुरुआती दिनों से ही इसे अपने शब्दों से सजाया है. विल्किंस ने अपने करियर की शुरुआत एक क्रिकेटर के रूप में की थी. वह एक लेफ्ट-आर्म मीडियम पेसर थे और ग्लैमरगन और ग्लूस्टरशायर की ओर से खेले, लेकिन चोटों के कारण उनका क्रिकेट करियर जल्दी समाप्त हो गया. इसके बाद उन्होंने ब्रॉडकास्टिंग की राह पकड़ी और खेलों की दुनिया में एक नई पहचान बनाई.

पिछले तीन दशकों में एलन विल्किंस ने क्रिकेट के साथ-साथ रग्बी, गोल्फ और टेनिस जैसे खेलों की भी कमेंट्री की है. लेकिन क्रिकेट खासकर आईपीएल में उन्होंने खास मुकाम बनाया है. उन्होंने कई क्रिकेट दिग्गजों के साथ कमेंट्री की है और आईपीएल की कहानी कहने में एक अहम भूमिका निभाई है. उनकी कमेंट्री बॉक्स में वापसी को प्रशंसकों और साथी कमेंटेटरों द्वारा खूब सराहा जा रहा है. एलन विल्किंस की जिजीविषा और वापसी की कहानी सर जेफ्री बॉयकॉट की याद दिलाती है, जिन्होंने भी गले के कैंसर को मात दी थी.

रोहित शर्मा को वानखेड़े स्टेडियम का खास तोहफा, अजित वाडेकर और शरद पवार के साथ मिला ये सम्मान

टी20 के खूंखार, पहले ही ओवर में झटक देते हैं विकेट, पाकिस्तानियों से भरी लिस्ट में केवल एक इंडियन

बालों में चंपी, केरल से आता है तेल! अक्षर की हेयर-केयर पर सैमसन ने खोला बड़ा राज, देखें मजेदार Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >