‘वैभव की तरह शतक मत बनाना’, आयुष म्हात्रे को कैरियर की शुरुआत में ही किसने दी ये सलाह

IPL 2025 Ayush Mhatre and Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाकर दुनिया भर का ध्यान खींचा. इसके बाद अंडर-19 जोड़ीदार आयुष म्हात्रे ने भी आरसीबी के खिलाफ शानदार पारी खेली. इसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों की तुलना होने लगी. हालांकि आयुष को कैरियर की शुरुआत में ही यह सलाह मिली है कि वे वैभव की तरह बल्लेबाजी न करें.

IPL 2025 Ayush Mhatre and Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की पारी ने दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गजों का ध्यान खींचा. 14 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंद पर शतक लगाया. इस शतक के बाद उन्हें दुनिया भर से प्रशंसा मिली. वैभव की पारी के बाद उनके अंडर 19 बैटिंग पार्टनर आयुष म्हात्रे ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अकेले लोहा लिया. इसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों की तुलना होने लगी. हालांकि आयुष के पिता तुलना नहीं चाहते. उन्होंने आयुष को सलाह दी है कि वैभव की तरह बल्लेबाजी मत करना.  

म्हात्रे आरसीबी के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए छह रन से शतक से चूक गए. भले ही उनकी पारी वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड शतक जितनी बड़ी न रही हो, लेकिन उन्होंने सबका ध्यान जरूर खींचा है. हालांकि, आयुष के पिता योगेश म्हात्रे का मानना है कि अभी लंबा सफर तय करना बाकी है और समय से पहले जश्न मनाना खतरनाक हो सकता है. उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब युवा खिलाड़ियों की तुलना होती है, तब यह जरूरी है कि आयुष वैभव सूर्यवंशी की नकल न करें.

आयुष के पिता योगेश म्हात्रे ने ‘मिड-डे’ को बात करते हुए कहा, “मैंने आयुष से कहा है कि वह और वैभव दो अलग-अलग बल्लेबाज हैं और अगर कोई उनकी तुलना वैभव से करे, तो वह उसे मन में न रखें. मैंने उसे यह भी कहा है कि वह वैभव की तरह शतक बनाने की कोशिश न करे. मैं मानता हूं कि आयुष को खुद पर किसी भी तरह का दबाव लेने की जरूरत नहीं है. यह तो बस शुरुआत है.”

रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद चेन्नई के आयुष म्हात्रे को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया. उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 32 और पंजाब किंग्स के खिलाफ 30 रन की पारियां खेलीं. लेकिन उनका असली जलवा तब दिखा जब चेन्नई सुपर किंग्स ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना किया. उस मैच में आयुष ने 48 गेंदों में 94 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 9 चौके शामिल थे. हालांकि सीएसके ने 214 रन बनाए, लेकिन आरसीबी ने यह मुकाबला 2 रन से जीत लिया.

आयुष म्हात्रे और एमएस धोनी की बातचीत

आरसीबी के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलने के बाद भले ही सीएसके हार गई, लेकिन आयुष का मूड बेहद खुश था. क्यों? क्योंकि खुद एमएस धोनी ने उनसे मुलाकात कर उनकी तारीफ की. सीएसके के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट एक वीडियो में आयुष ने बताया कि धोनी ने उन्हें कहा, “वेल डन, चैंपियन.” लेकिन उनके पिता योगेश ने वह बात भी बताई जो आयुष ने नहीं बताई थी. योगेश ने कहा, “आयुष अपनी पारी से खुश था लेकिन चाहता था कि सीएसके मैच जीत जाए. मैच के बाद जब उसकी मुलाकात महान धोनी से हुई, तो वह बेहद उत्साहित था.”

‘बेबी बॉस’ वैभव से मिले दादा गांगुली, बल्लेबाजी को लेकर दी खास सलाह, बोले- अपना तरीका बदलने…

‘जिद्दी हो गए हैं ऋषभ’, अंबाती रायडू ने लगाई पंत को लताड़, बैटिंग में इस जगह सुधार की दी सलाह

मिड सीजन आया और अब बाहर, SRH vs DC मैच से पहले सनराइजर्स टीम में शामिल हुआ चैंपियन बॉलर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >