अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लिखा इतिहास, शानदार शतक से बना दिए तीन गजब के रिकॉर्ड, लिस्ट देखें

IPL 2025 Abhishek Sharma Record: आईपीएल 2025 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख ही पलट दिया. पंजाब किंग्स द्वारा दिए गए 245 रन के विशाल लक्ष्य के जवाब में अभिषेक ने सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक और 40 गेंदों में शतक ठोककर तहलका मचा दिया. ट्रेविस हेड के साथ मिलकर उन्होंने ओपनिंग में रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की और मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया. उनकी इस पारी ने ना सिर्फ फैंस को रोमांचित किया बल्कि रिकॉर्ड बुक को भी नया रूप दे दिया.

IPL 2025 Abhishek Sharma Record: आईपीएल 2025 के 27वें मुकाबले में इस सीजन का सबसे तगड़ा रोमांच देखने को मिला. सनराइजर्स हैदरबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में केवल रन ही नहीं बरसे रिकॉर्ड्स की भी भरमार लग गई. सबसे ज्यादा अगर किसी की तारीफ हुई तो वह अभिषेक शर्मा रहे. उनकी शानदार बल्लेबाजी से रिकॉर्ड बुक को भी अपडेट करना पड़ा. केवल 19 गेंद पर फिफ्टी और फिर 40 गेंद पर शतक ने क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया. पंजाब के 245 रन के जवाब में शर्मा के तूफान ने इतने बड़े स्कोर को भी बौना बना दिया. उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ ओपनिंग करते हुए अपनी इस पारी से रिकॉर्ड् की झड़ी लगा दी.    

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिंग करते हुए अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों में 141 रन की ऐतिहासिक पारी खेली. इस शानदार इनिंग के साथ ही उन्होंने आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने केएल राहुल (132 रन) को पीछे छोड़ा और इस लीग में सबसे बड़ी पारी खेलने वालों में ओवरऑल चौथे स्थान पर पहुंच गए.

तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय

अभिषेक ने सिर्फ 40 गेंदों में अपना पहला आईपीएल शतक पूरा किया, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया तीसरा सबसे तेज शतक है. उनसे तेज शतक यूसुफ पठान (37 गेंद) और प्रियांश आर्य (39 गेंद) ने बनाए हैं. प्रियांश ने इसी सीजन में पिछले मैच में ही यह कारनामा किया था.  

एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वालों में शामिल

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली गई इस विस्फोटक पारी में अभिषेक ने 10 छक्के लगाए. इस आंकड़े के साथ वो एक पारी में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए. उनसे एक सिक्स आगे मुरली विजय हैं, जिन्होंने 11 छक्के लगाए थे. जबकि अभिषेक अब संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के साथ दूसरा स्थान साझा कर रहे हैं. 

SRH के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी के हीरो

ट्रेविस हेड के साथ मिलकर अभिषेक शर्मा ने 171 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की, जो सनराइजर्स की दूसरी सबसे बड़ी शुरुआती जोड़ी है. इससे पहले वॉर्नर और बेयरस्टो की जोड़ी 2019 में 185 रन की साझेदारी कर चुकी है. 

SRH vs PBKS मैच का हाल

वहीं मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स के कप्तान अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ओपनर प्रभसिमरन (42), प्रियांश (36) ने तेज शुरुआत दी और पावरप्ले में ही स्कोर को 90 के नजदीक पहुंचा दिया. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (82) और स्टोइनिस (नाबाद 34) की मदद से 245 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने 4 विकेट झटके जबकि डेब्यूटेंट ईशान मलिंगा को 2 विकेट मिले. मोहम्मद शमी सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज साबित हुए, जिन्होंने 4 ओवर में 75 रन लुटाए.

246 रन के विशाल लक्ष्य को सनराइजर्स हैदराबाद ने पूर तरह बौना साबित करते हुए केवल 18.3 ओवर में ही 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. ओपनर अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों में 141 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 10 छक्के शामिल थे. उन्होंने 19 गेंदों में अर्धशतक और 40 गेंदों में शतक पूरा किया. ट्रेविस हेड ने भी 66 रन की तेजतर्रार पारी खेली. दोनों ने मिलकर 171 रन की ओपनिंग साझेदारी की. मैच के अंतिम ओवर्स में क्लासेन (नाबाद 21) ने तेजी से रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.

शिष्य अभिषेक शर्मा की पारी से गदगद गुरु युवराज सिंह, आधी रात ही दिया रिएक्शन, बोले- ये हजम नहीं हो रहा

Watch Video: ‘बगल में छोरा, शहर में ढिंढोरा’, सामने पड़ी थी गेंद, ईशान किशन खोजते रह गए, पैट कमिंस हैरान

40 गेंद पर 100 जड़ने के बाद अभिषेक शर्मा ने जेब से निकाली चिट, PBKS के कप्तान श्रेयस ने उसे पढ़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >