अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, ध्वस्त हो गए रिकॉर्ड, अब बोले ‘क्रिकेट के भगवान’, कहा- इतिहास में…

IPL 2025 Sachin Tendulkar Reaction on Abhishek Sharma Century: आईपीएल 2025 में SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने PBKS के खिलाफ 55 गेंदों में 141 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के जड़े. ट्रेविस हेड के साथ मिलकर उन्होंने पंजाब के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं और टीम को दमदार शुरुआत दिलाई. उनकी इस तूफानी पारी की पहले युवराज सिंह ने तारीफ की और अब सचिन तेंदुलकर ने भी उनकी हौसला अफजाई करते हुए इसे ऐतिहासिक करार दिया.

IPL 2025 Sachin Tendulkar Reaction on Abhishek Sharma Century: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 55 गेंदों में 141 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टूर्नामेंट में तहलका मचा दिया. इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 256.36 रहा. ये पारी आईपीएल इतिहास की सबसे बेहतरीन पारियों में शुमार हो गई है. अभिषेक ने ट्रेविस हेड के साथ पारी की शुरुआत की, जिन्होंने खुद 37 गेंदों पर 66 रनों की तूफानी पारी खेली. दोनों ने मिलकर पंजाब के गेंदबाजों की बुरी तरह धुनाई की और SRH को मजबूत शुरुआत दी. उनकी इस पारी के बाद युवराज सिंह ने रात में ही बधाई दी. लेकिन इतनी शानदार पारी के बाद क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की प्रशंसा आई है.  

शतक पूरा करने के बाद अभिषेक ने “This one is for Orange Army” (यह ऑरेंज आर्मी के लिए है) लिखा एक हाथ से बना नोट कैमरे की तरफ दिखाया, जिसे बाद में एसआरचे के ऑफिशियल X (पहले ट्विटर) हैंडल पर भी पोस्ट किया गया. इस भावुक पल ने फैंस का दिल जीत लिया. क्रिकेट के दिग्गजों ने अभिषेक की इस पारी की जमकर तारीफ की. वहीं सचिन तेंदुलकर ने लिखा, “अभिषेक की जबरदस्त हैंड स्पीड और गेंद के नीचे जाकर उसे मीलों दूर भेजने की कला देखना लाजवाब था. ये पारी इतिहास में दर्ज हो गई है. ऐसे ही खेलते रहो!”

अभिषेक शर्मा की पारी में बने रिकॉर्ड

फॉर्म की तलाश कर रहे अभिषेक ने आखिरकार लय पा ली और पंजाब की गेंदबाजी को निशाने पर लेते हुए एक ऐतिहासिक पारी खेली. पंजाब किंग्स ने वापसी की कोशिश की, लेकिन अभिषेक की मार ने उन्हें पूरी तरह बैकफुट पर डाल दिया. यह पारी SRH के अभियान में एक टर्निंग पॉइंट साबित हुई. इस पारी के साथ अभिषेक शर्मा ने आईपीएल इतिहास में किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बना डाला. 

उन्होंने केएल राहुल (132 रन, RCB के खिलाफ IPL 2020) का रिकॉर्ड तोड़ दिया. कुल मिलाकर यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है – सिर्फ क्रिस गेल (175*, RCB बनाम पुणे वारियर्स 2013) और ब्रेंडन मैक्कुलम (158*, KKR बनाम RCB 2008) से पीछे. अभिषेक ने अपनी पारी के 116 रन बाउंड्रीज से बनाए, जो SRH की ओर से एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री रन का रिकॉर्ड है (पहले यह रिकॉर्ड जॉनी बेयरस्टो के नाम 90 रन था). उन्होंने एक पारी में SRH की ओर से सबसे ज्यादा 10 छक्के लगाकर डेविड वॉर्नर (8 छक्के) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

PBKS vs SRH मैच का हाल

वहीं इस मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और 6 विकेट के नुकसान पर 245 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. प्रियांश आर्या (13 गेंदों में 36 रन, दो चौके और चार छक्के) और प्रभसिमरन सिंह (23 गेंदों में 42 रन, सात चौके और एक छक्का) ने तेज शुरुआत दी. फिर कप्तान श्रेयस अय्यर (36 गेंदों में 82 रन, छह चौके और छह छक्के) और अंत में मार्कस स्टॉइनिस (11 गेंदों में नाबाद 34 रन, एक चौका और चार छक्के) ने स्कोर को ऊंचा पहुंचाया.

246 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक और हेड ने पहले विकेट के लिए 171 रन की साझेदारी की. हेड के आउट होने के बाद अभिषेक ने रफ्तार बनाए रखी और हेनरिक क्लासेन (21*) व ईशान किशन (9*) ने मैच को खत्म किया. यह आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज़ है. पहला रिकॉर्ड 262 रन का है, जो पंजाब ने पिछले साल डिफेंडिंग चैंपियंस कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हासिल किया था.

PBKS vs SRH मैच की वो एक गेंद, जिसने बदल दी अभिषेक शर्मा की किस्मत, पलट गया सारा खेल

जयपुर में भिड़ेंगे रॉयल्स; कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज? बरसेंगे रन या आएगा विकेटों का पतझड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >