IPL 2020 : चेन्नई के खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित शर्मा को खल रही इस खिलाड़ी की कमी, कह दी बड़ी बात

ipl 2020 live, UAE, IPL, Chennai Super Kings, mumbai indians, ipl 2020 live update गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को स्वीकार किया कि श्रीलंकाई महान तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की कमी काफी खलेगी जिन्होंने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हटने का फैसला किया है.

IPL 2020 : गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को स्वीकार किया कि श्रीलंकाई महान तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की कमी काफी खलेगी जिन्होंने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हटने का फैसला किया है.

आईपीएल के सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले 37 साल के मलिंगा ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया. उन्होंने 170 विकेट हासिल किये हैं और चार बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के लिये यह करारा झटका है.

Also Read: IPL में 8 टीमों का ऐसा रहा सफर, मुंबई ने 4 बार ट्रॉफी पर किया कब्जा, धौनी की टीम रिकॉर्ड 8 बार फाइनल में

मुंबई इंडियंस की टीम 19 सितंबर को यहां सत्र के शुरुआती मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी. रोहित ने सत्र पूर्व ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, मुझे नहीं लगता कि उनके स्थान को भरना आसान होगा. वह मुंबई के लिये मैच विजेता रहे हैं. मैं यह कई बार कह चुका हूं, जब भी हम खुद को मुश्किल में पाते तो मलिंगा हमेशा हमें इससे बाहर निकालते.

Also Read: आईपीएल 2020 शुरू होने से पहले विराट कोहली के लिए बड़ी खुशखबरी, इस प्रारूप में बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज

रोहित ने कहा कि पिछले प्रदर्शन को देखते हुए टीम को उनकी काफी कमी खलेगी और उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा, उनके अनुभव की कमी खलेगी, उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिये जो किया है, वह अविश्वसनीय है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह इस साल टीम का हिस्सा नहीं हैं.

Also Read: IPL 2020: आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ कप्तान धौनी क्या CSK को चौथी बार बना पाएंगे चैंपियन? इस बार आया है ये बड़ा बदलाव

रोहित ने कहा, हमारे पास जेम्स पैटिनसन, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं और हम मलिंगा की जगह इन्हें खिलायेंगे. लेकिन जाहिर सी बात है कि मलिंगा ने मुंबई के लिये जो कुछ किया है, उसकी तुलना नहीं की जा सकती. अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा कि वह पारी का आगाज करना जारी रखेंगे.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >