‘मैंने तय कर लिया था कि…’, तूफानी शतक पर बोले ऋषभ पंत, IPL 2025 के बाद के प्लान पर भी किया खुलासा

IPL 2025 RCB vs LSG Rishabh Pant Statement after Century: आरसीबी से 6 विकेट की हार के साथ लखनऊ का आईपीएल 2025 सीजन निराशाजनक अंत के साथ खत्म हुआ. इस मुकाबले में ऋषभ पंत ने 118* रन की शतकीय पारी खेली, लेकिन जितेश शर्मा की 85* रन की तूफानी पारी ने बाजी पलट दी. मैच के बाद पंत ने अपने शतक पर बात की साथ ही कहा कि अब कुछ दिनों के लिए क्रिकेट से ब्रेक लेकर इंग्लैंड सीरीज की तैयारी करेंगे.

IPL 2025 RCB vs LSG Rishabh Pant Statement after Century: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 6 विकेट की हार के साथ लखनऊ सुपर जाएंट्स का उतार-चढ़ाव भरा आईपीएल 2025 सीजन उनके घरेलू मैदान पर कड़वे अंत के साथ समाप्त हुआ. अपने पहले आठ मैचों में से पांच में जीत हासिल करने के बाद टीम ने आखिरी छह में केवल एक जीत दर्ज की, जिससे वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई. आरसीबी के खिलाफ इस मैच में आखिरकार कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला बोला और उन्होंने शतक जड़ा और टीम का स्कोर 227 तक ले गए, लेकिन आरसीबी के कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा ने 33 गेंद पर 85 रन की पारी खेलकर सारी महफिल लूट ली. लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा कि कुछ दिनों के लिए क्रिकेट से दूरी बनाना चाहते हैं, दिमाग को शांत करना चाहते हैं और फिर अच्छे मानसिक स्थिति में इंग्लैंड सीरीज की तैयारी करना चाहते हैं.

टूर्नामेंट में 61 गेंदों में 118* रन की धमाकेदार पारी से पहले पंत रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. वह अब तक 13.72 की औसत और मुश्किल से 100 के स्ट्राइक रेट के साथ केवल 151 रन ही बना सके थे. पंत को लग रहा था कि रन कभी भी आ सकते हैं, लेकिन चीजें उनके अनुसार नहीं हो रही थीं. उन्होंने बताया कि उन्होंने वही किया जो अनुभवी खिलाड़ी करते हैं, जब अच्छी शुरुआत मिले, तो उसे बड़े स्कोर में तब्दील किया जाए. उन्होंने कहा, “आखिरकार आपको 40 ओवर का अच्छा क्रिकेट खेलना ही पड़ता है. T20 गेम में 20 ओवर निश्चित रूप से आपको नहीं बचा सकते और यही हमारी कहानी रही है. टूर्नामेंट से पहले चोटों की बहुत चिंता थी, यही कुछ ऐसा था जिसने हमें पूरे सीजन में नुकसान पहुंचाया.”

आज तय कर लिया था…

अपने शतक के बारे मे पंत ने कहा, “हर मैच में मैं अच्छा महसूस कर रहा था, लेकिन कई बार चीजें आपके पक्ष में नहीं जातीं. आज मैंने तय कर लिया था कि अगर शुरुआत अच्छी होगी, तो उसे बड़े स्कोर में बदलूंगा, जैसा कि अनुभवी खिलाड़ी करते हैं. सीखते रहो और जब शुरुआत मिले तो उसे बड़ा बनाओ.” पंत ने आगे कहा, “मैं फील्ड को देखकर खेल रहा था और सोच रहा था कि वे किस तरह की गेंदबाज़ी करेंगे. लाइन के साथ खेलना, गैप्स और एरिया तलाशना और चीजों को बहुत सरल रखना मेरा प्लान था. हर गेंद को एक जैसी तीव्रता के साथ खेला और पूरी पारी में उसी लेवल की एनर्जी बनाए रखी.”

इंग्लैंड सीरीज के लिए तैयारी कर रहे पंत

व्यक्तिगत रूप से पंत ने उस लय को वापस पा लिया जो कुछ सप्ताह पहले तक गायब लग रही थी और अब वह इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार नजर आ रहे हैं, जहां भारत को पांच टेस्ट खेलने हैं. यह सीरीज भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की फाइनल की उम्मीदों के लिए निर्णायक साबित हो सकती है. शुबमन गिल की अगुवाई में पंत इस दौरे पर उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे.

यह सीरीज 20 जून से हेडिंग्ले में शुरू हो रही है और मैच के बाद पंत ने अपनी तैयारियों को लेकर कहा, “बहुत सी चीजों पर बात करनी होगी और सुधार करने होंगे, लेकिन अभी सीजन खत्म ही हुआ है, तो पता नहीं बातचीत कहां जाएगी. फिलहाल मैं कुछ दिनों के लिए स्विच ऑफ करना चाहता हूं, क्रिकेट के बारे में नहीं सोचना चाहता और फिर इंग्लैंड सीरीज आने वाली है और मैं सिर्फ उसके लिए अच्छे मूड में तैयारी कर रहा हूँ.”

RCB vs LSG मैच का हाल और आगे की राह

जहां तक मैच की बात है, आरसीबी ने टूर्नामेंट के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा चेज पूरा किया. एलएसजी के 227 रन के जवाब में इसमें स्टैंड-इन कप्तान जितेश शर्मा की नाबाद 85 रन की धमाकेदार पारी के साथ-साथ विराट कोहली (54), मयंक अग्रवाल (41*) और फिल सॉल्ट (30) की अहम पारियों का योगदान रहा. आरसीबी ने 18.4 ओवर में 230 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया. इस जीत के साथ आरसीबी प्लेऑफ के टॉप-2 में है. अब उसे 29 मई को पंजाब के खिलाफ क्वालिफायर खेलना है, इस मैच में अगर आरसीबी जीतती है, तो उसे फाइनल का टिकट मिल जाएगा, वहीं हार के बाद भी उसे क्वालिफायर-2 खेलने का भी मौका मिलेगा. 

दिग्वेश राठी के ‘मांकड़िंग’ ने विराट को दिलाया गुस्सा, तो ऋषभ पंत ने जीता दिल, देखें ऐसा क्या हो गया

RCB ने जीत से लगाई रिकॉर्ड्स की भरमार, हासिल किए तमाम अनछुए मुकाम, देखें पूरी लिस्ट

धमाकेदार पारी के लिए RCB कप्तान ने विराट नहीं इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट, हेजलवुड के बारे में भी दी अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >