Hardik Pandya : आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस की फैमिली में एक नया नाम जुड़ा है, माहिका शर्मा का. माहिका शर्मा और हार्दिक पांड्या की केमेस्टी की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया में खूब हो रही है. 4 अप्रैल को जब तबीयत खराब होने की वजह से हार्दिक पांड्या दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए, तो माहिका तुरंत उनसे मिलने और उनका ख्याल रखने के लिए होटल पहुंची. माहिका का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि आज के मैच में हार्दिक राजस्थान के खिलाफ खेलने वाले हैं.
माहिका और पांड्या के रिश्ते की गहराई नजर आई
हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वो मुंबई इंडियंस के होटल पहुंची हैं. दरअसल दिल्ली के खिलाफ पांड्या नहीं खेल पाए थे, क्योंकि उनकी तबीयत खराब थी. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल है, जिसमें वो चेहरे पर चिंता की लकीरों के साथ लिफ्ट की ओर बढ़ रही हैं. उन्होंने हाथ में एक बाॅटल पकड़ा है और एक बैग भी कैरी किया हुआ है. होटल के स्टाॅफ उन्हें लिफ्ट तक लेकर जाते हैं, वो उनसे कुछ सवाल भी पूछती हैं और उसके बाद लिफ्ट से ऊपर चली जाती हैं.
मैच से पहले हार्दिक के साथ दिखी थीं माहिका
2 अप्रैल को मैच से पहले जब टीम दिल्ली पहुंची थी, तो हार्दिक और माहिका एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे. वे साथ में ही होटल के लिए कार से निकले थे. दोनों की केमेस्ट्री उस वक्त देखने लायक थी. माहिका और हार्दिक का रिश्ता चर्चा में तब आया था, जब पिछले साल हार्दिक ने उसकी तस्वीर इंस्टा पर पोस्ट की थी. हाल में इनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसे पांड्या ने अपनी स्टोरी में पोस्ट किया था. उस पोस्ट में हार्दिक अपनी नई ब्लैक फेरारी में बैठे थे और माहिका सिर पर दुपट्टा डालकर कार की पूजा पारंपरिक रीति-रिवाज से कर रही थीं. माहिका से पहले हार्दिक ने एक सर्बियाई डांसर नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी और 4 चार साल साथ में रहने के बाद 2024 में इनका तलाक हो गया. इनका एक बेटा भी है अगस्त्य. माहिका शर्मा पेशे से एक माॅडल हैं और काफी चर्चा में भी रही हैं.
ये भी पढ़ें : RR vs MI: जायसवाल, जडेजा और हेटमायर के पार रिकॉर्ड बनाने का मौका, गुवाहाटी में होगा मैच
क्या माही भाई के बिना टीम CSK है जीरो, फैंस क्यों जानना चाहते हैं इस सवाल का जवाब?
