हार तो मिली ही, हार्दिक के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ा, सिराज-शार्दुल के क्लब में हुए शामिल

IPL 2025 GT vs MI- Hardik Pandya Equals Shameful IPL Record: आईपीएल 2025 में वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को अंतिम गेंद पर हराया. बारिश से बाधित मैच में डीएलएस के तहत गुजरात को 19 ओवर में 147 रन का लक्ष्य मिला, जिसे तेवतिया और कोएट्जी ने पूरा किया. हार्दिक पांड्या की बड़ी चूक टीम पर भारी पड़ी और उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ.

IPL 2025 GT vs MI- Hardik Pandya Equals Shameful IPL Record: आईपीएल 2025 में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच प्लेऑफ के लिए अहम मुकाबला खेला गया. इस मैच में गुजरात ने अंतिम ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की. यह मैच बारिश की वजह से सुपर ओवर में गया. बाधित मैच में एमआई के 155 रन के जवाब में डीएलएस मेथड के तहत तय किए गए 19 ओवर में 147 रन का लक्ष्य तय किया गया, जिसे राहुल तेवतिया, जेराल्ड कोएट्जी और अरशद खान ने अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर हासिल किया. मुंबई इंडियंस एक समय जीती के काफी नजदीक था, लेकिन हार्दिक पांड्या की ओर से ब्लंडर भारी पड़ गया और उन्होंने इसके साथ ही एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मंगलवार को आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा ओवर फेंका. गेंदों की संख्या के लिहाज से उन्होंने इस ओवर में कुल 11 गेंदें डाली गईं, जो आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है. हार्दिक ने 8वें ओवर में उन्होंने कुल पांच अतिरिक्त रन गेंदें फेंकी, जिसमें  तीन वाइड और दो नो बॉल शामिल थीं. हार्दिक ने इस ओवर में कुल 18 रन दिए, इसने मैच का मोमेंटम भी काफी कुछ गुजरात के पक्ष में कर दिया. 

हार्दिक ने इसके साथ ही आईपीएल में तुषार देशपांडे (2023), मोहम्मद सिराज (2023), संदीप शर्मा (2025) और शार्दुल ठाकुर (2025) के रिकॉर्ड की बराबरी की. इन गेंदबाजों ने भी 11 गेंदों का एक ओवर आईपीएल में फेंका है. 

आईपीएल में सबसे ज्यादा गेंदों वाला ओवर

मोहम्मद सिराज बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु 2023 (19वां ओवर)

तुषार देशपांडे बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई 2023 (4वां ओवर)

शार्दुल ठाकुर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता 2025 (13वां ओवर)

संदीप शर्मा बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली 2025 (20वां ओवर)

हार्दिक पंड्या बनाम गुजरात टाइटंस, वानखेड़े 2025 (8वां ओवर)

GT vs MI मैच में क्या हुआ?

वहीं मैच की बात करें, तो टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही. 26 रन पर ही उसके दोनों ओपरन रोहित शर्मा और रेयान रिकल्टन पवेलियन लौट गए. गुजरात ने पावरप्ले के दौरान तीन कैच भी छोड़े, हालांकि बाद उसने शानदार वापसी की. गुजरात के स्पिनरों राशिद खान और आर साई किशोर (2/34) ने मुंबई की पारी को संभलने नहीं दिया और दबाव में मुंबई की पूरी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. विल जैक्स को 0 और 29 के स्कोर पर जीवनदान मिला. उन्होंने 35 गेंदों में 53 रन बनाए (5 चौके, 3 छक्के), जबकि सूर्यकुमार यादव ने 34 रनों की तेज पारी खेली. लेकिन बाकी बल्लेबाज, खासकर कप्तान हार्दिक पंड्या (1 रन) और तिलक वर्मा (7 रन), नाकाम रहे और 20 ओवर में 155 रन पर उनकी पारी समाप्त हुई. 

156 रन के जवाब में गुजरात टाइटंस की शुरुआत भी निराशाजनक रही. शानदार बल्लेबाजी कर रहे साईं सुदर्शन केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद जोस बटलर और शुभमन गिल ने 72 रन की साझेदारी करके टीम को संकट से उबारा, लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए गुजरात पर शिकंजा कस दिया. 18 ओवर में गुजरात का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन हो गया. लेकिन तभी बारिश ने दस्तक दी, यहां पर टाइटंस डीएलएस मेथड से 5 रन पीछे था. बारिश जब रुकी तो गुजरात के लिए अंतिम ओवर (19वें) में 15 रन का लक्ष्य तय किया गया,  जिसे तेवतिया, जेराल्ड कोएत्जी और अरशद खान ने हासिल कर लिया.   

पॉइंट्स टेबल में हुआ बदलाव

इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस छह मैचों की अपराजित लय पर थी, लेकिन यह सिलसिला मंगलवार को गुजरात के खिलाफ खत्म होने की कगार पर है. यह मैच दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिहाज से बेहद अहम था, जिसमें गुजरात ने बाजी मारी और वह अब पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, जबकि मुंबई चौथे नंबर पर खिसक गया है. 

गौतम गंभीर ने बताया; विराट कोहली के साथ कैसा है रिश्ता? किसी और शरीर में जाने का मौका मिला तो किसे चुनेंगे?

गजब का रोमांच-अंतिम गेंद पर जीत, MI vs GT मैच में बारिश-रन और विकेट, एक-एक गेंद का हिसाब

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की रेस, ऐसा बन रहा कठिन समीकरण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >