IPL 2025 एलिमिनेटर जीतने के बाद गदगद हार्दिक पांड्या, बुमराह को लक्जरी बताते हुए इससे की तुलना

IPL 2025 Eliminator GT vs MI: मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को 20 रन से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई, जहां उनका सामना पंजाब किंग्स से होगा. साई सुदर्शन की 80 रन की पारी के बावजूद GT लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी, जबकि बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर दबाव बनाए रखा. कप्तान हार्दिक पांड्या ने पूरी टीम की तारीफ की, लेकिन जसप्रीत बुमराह की उन्होंने खास प्रशंसा करते हुए उनकी तुलना महंगी चीज से की. (Hardik Pandya Statement after MI won IPL 2025 Eliminator vs GT)

IPL 2025 Eliminator GT vs MI: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. अब मुंबई इंडियंस का सामना क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा, जहां जीतने वाली टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ेगी. मुल्लांपुर में खेले गए कड़े मुकाबले में मुंबई ने साई सुदर्शन की बेहतरीन पारी के बावजूद गुजरात को 20 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने तेज-तर्रार शुरुआत की, उसके बाद गेंदबाजी में बॉलर्स ने मैच को कस कर रखा. क्वालिफायर-2 में जगह बनाने के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पूरे टीम की तारीफ की, लेकिन सबसे ज्यादा जसप्रीत बुमराह पर उनकी प्रशंसा आई. उन्होंने जसप्रीत बुमराह की इकोनॉमी रेट की तुलना “मुंबई के मकान की कीमतों” से की. हार्दिक ने कहा कि बुमराह जैसा गेंदबाज होना किसी लक्जरी से कम नहीं है. बुमराह ने इस जीत में 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया और GT पर दबाव बनाया.

मैच के बाद हार्दिक ने कहा, “एक समय पर खेल बराबरी पर था. मुझे लगा कि दूसरी पारी में विकेट बेहतर हो गया. यह अच्छी तरह से आने लगा, वे लय में आ गए और हमें एहसास हुआ कि हमें अपने खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए. जिस तरह से जॉनी ने बल्लेबाजी की और शुरुआत की… उसने हमारे लिए पदार्पण किया, यह एक विशेष फ्रेंचाइजी है, जिस तरह से उसने खेला और खेला. जिस तरह से रोहित ने बल्लेबाजी की. उसने अपना समय लिया और एक बार जब वह लय में आ गया, तो यह सुंदर था. जिस तरह से ग्लीसन ने गेंदबाजी की. जस्सी जस्सी है. अश्विनी… सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया और हमने अपना धैर्य बनाए रखा. मुझे कुछ और (बड़े हिट) चाहिए थे. थोड़ा मार्जिन मदद करता है. हम बल्लेबाजी को आगे बढ़ाना चाहते थे और मुझे लगता है कि हम ऐसा करने में सक्षम थे.” (Hardik Pandya Statement after MI won IPL 2025 Eliminator vs GT.)

जसप्रीत बुमराह एक लक्जरी हैं- हार्दिक पांड्या

हार्दिक ने आगे कहा, “जब भी लगता है कि मैच हाथ से फिसल रहा है, तो बुमराह को गेंद दो. उनके जैसा गेंदबाज होना लक्जरी है, जैसे मुंबई में घर खरीदना उतना महंगा. मैं स्कोरबोर्ड देख रहा था और सोच रहा था कि अगर हम कुछ रन बचा पाएं तो हमारे पास उन्हें रोकने वाले गेंदबाज हैं. 18वां ओवर बहुत अहम था और बुमराह ने वही कर दिखाया.” पांड्या ने आगे कहा, “मैं बस स्कोरबोर्ड देख रहा था और मैंने सोचा कि अगर हम अंत में अतिरिक्त रन बना सकते हैं, तो मुझे गेंदबाजों से गेंदबाजी करवानी चाहिए. यह महत्वपूर्ण था कि जस्सी आए और वह ओवर डाले ताकि अंतर लंबा हो जाए (18वां ओवर). अच्छी तरह से रिकवर करना बहुत महत्वपूर्ण है. अगले गेम का इंतजार है.”

IPL 2025 GT vs MI Eliminator मैच का हाल

मैच की बात करें तो मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और जोरदार शुरुआत की. जॉनी बेयरस्टो ने 22 गेंदों में 47 रन बनाए (4 चौके, 3 छक्के) और रोहित शर्मा ने IPL प्लेऑफ में अपना तीसरा अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 50 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें 9 चौके, 4 छक्के शामिल थे. इसी के साथ रोहित ने आईपीएल में अपने 7000 रन भी पूरे किए और ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने. सूर्यकुमार यादव (33), तिलक वर्मा (25) और हार्दिक पंड्या (22*) की तेज पारियों की बदौलत मुंबई ने 5 विकेट पर 228 रन बनाए. GT की ओर से साई किशोर (2/42) और प्रसिद्ध कृष्णा (2/53) ने दो-दो विकेट लिए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत खराब रही और कप्तान शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए. लेकिन साई सुदर्शन ने 49 गेंदों में 80 रन (10 चौके, 1 छक्का) बनाकर कुसल मेंडिस (10 गेंद में 20) और वॉशिंगटन सुंदर (24 गेंद में 48) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की और टीम को लक्ष्य के करीब ले गए. हालांकि डेथ ओवर्स में मुंबई की सटीक गेंदबाज़ी ने गुजरात को 208/6 पर रोक दिया. मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 2/56 के आंकड़े के साथ सर्वाधिक विकेट लिए, जबकि बुमराह, ग्लीसन, अश्वनी कुमार और मिशेल सैंटनर को एक-एक विकेट मिला.

क्वालिफायर-2 में पंजाब से भिड़ेगी मुंबई

अब मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स से क्वालिफायर-2 में भिड़ेगी और 1 जून को अहमदाबाद में होने वाले इस मैच में जो जीतेगा, वह फाइनल में RCB से मुकाबला करेगा. वहीं, गुजरात टाइटंस का सफर इस सीजन में यहीं समाप्त हो गया.

हम पूरी तरह मैच में थे, लेकिन…, शुभमन गिल ने गिनाए GT के हार के कारण, इनको दिया दोष

IPL से बाहर होने के बाद अब यहां जाएंगे खेलने, KL Rahul ने BCCI को भेजा संदेश

Asian Athletics Championships: पराली की बोरी पर की ट्रेनिंग, अब 18 साल की उम्र में जीता गोल्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >