संन्यास की अटकलों के बीच धोनी खेलेंगे अंतिम IPL 2025 मैच, GT vs CKS मैच की ऐसी होगी तैयारी

IPL 2025 GT vs CSK: आईपीएल 2025 के 67वें मैच में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स आपस भिड़ेंगे. यह मैच सीएसके का इस सीजन आखिरी मैच होगा, इससे लोगों में उत्सुकता है कि क्या यह धोनी का आखिरी मैच होगा.

IPL 2025 GT vs CSK Match Preview: गुजरात टाइटन्स की टीम जब रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी निगाहें तालिका में शीर्ष दो में जगह बनाने की होगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सनराइजर्स हैदराबाद से हारने के बाद गुजरात टाइटन्स प्लेऑफ के लिए तालिका में नियंत्रण बनाए हैं. सीएसके के खिलाफ जीत से उसके 20 अंक हो जाएंगे, इससे वह शीर्ष दो में जगह बनाने में सफल रहेगी और उसे फाइनल में जगह बनाने के दो मौके मिलेंगे.

पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी सीएसके का ध्यान भविष्य की तैयारियों पर रहेगा क्योंकि इस सत्र में उसके लिए नतीजे मिले जुले रहे हैं और अब वह युवा खिलाड़ियों और अन्य संयोजनों को आजमाना चाहेगा. गुजरात टाइटन्स के लिए बल्लेबाजी में सफलता शीर्ष तीन खिलाड़ी शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर पर टिकी है. बटलर रविवार को टीम के आखिरी लीग मैच के बाद राष्ट्रीय टीम के साथ होने लिए रवाना हो जाएंगे.

बटलर-रबाडा के जाने से गुजरात पर पड़ेगा असर

बटलर के प्लेऑफ के लिए उपलब्ध नहीं होने के कारण टीम के लिए अहम होगा कि मध्यक्रम को ज्यादा समय मिले. शाहरुख खान और शेरफाने रदरफोर्ड ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ काफी रन बनाए और वे मध्यक्रम में फिर से प्रभाव डालने के लिए बेताब होंगे. पर गुजरात की टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजी विभाग की है क्योंकि उसका स्टार स्पिनर राशिद खान अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दिखा सका है लेकिन टीम उन पर भरोसा बनाए रखेगी. टीम को कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के तेज गेंदबाजी विभाग में भी सुधार करने की जरूरत है विशेषकर चौथे तेज गेंदबाजी विकल्प के लिए. लीग चरण के बाद रबाडा के राष्ट्रीय टीम से जुड़ने के बाद यह मुद्दा पेचीदा हो सकता है.

CSK आजमाएगी बेंच स्ट्रेंथ

वहीं रविवार को नतीजा जो भी रहे सीएसके के तालिका में सबसे नीचे रहने की संभावना है. इसलिए यह मैच आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे युवाओं के लिए प्रभावित करने का मौका है. दिल्ली में राजस्थान रॉयल्स से हारने के बाद सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग को यह स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं हुई कि उनकी टीम तालिका में नीचे रहेगी. इस लिहाज से जीत का कोई खास मतलब नहीं होगा लेकिन सीएसके के वफादार प्रशंसक चाहेंगे कि टीम दो अंक हासिल कर टूर्नामेंट का समापन करे.

क्या यह धोनी का आखिरी IPL मैच होगा?

एमएस धोनी (MS Dhoni) ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से अपने आईपीएल भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है. तो सवाल यही है कि क्या रविवार को होने वाला यह मैच इस स्टार के लिए फ्रेंचाइजी में उनका आखिरी मुकाबला होगा? इसका जवाब हालांकि इस करिश्माई कप्तान के पास ही है.

GT vs CSK दोनों टीमों का पूरा स्क्वॉड 

गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, राशिद खान, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, निशांत सिंधु, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्जी, जयंत यादव, अरशद खान, करीम जनत, शेरफाने रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, इशांत शर्मा, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज, दासुन शनाका, कुसल मेंडिस, जोस बटलर

चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, आंद्रे सिद्दार्थ सी, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, एमएस धोनी, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, विजय शंकर, दीपक हुडा, अंशुल कंबोज, रचिन रविंद्र, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, रविचंद्रन अश्विन, सैम करन, माथिशा पाथिराना, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, नूर अहमद, खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल.

मैच भारतीय समयानुसार साढ़े तीन बजे शुरू होगा.

इंग्लैंड दौरे पर बुमराह नहीं खेलेंगे सभी पांचों मैच! अजीत अगरकर ने बताया कारण

भारतीय टेस्ट टीम में 4 नए चेहरे, इन 6 खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका, इंग्लैंड दौरे में हुए फेरबदल का पूरा हिसाब

गिल, विराट या धोनी नहीं, जोस बटलर ने इसे बताया अपना फेवरेट इंडियन कैप्टन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >