ऐसे ही नहीं जीते, रिकी पोंटिंग ने बताए PBKS की सफलता के राज, आगे इस खिलाड़ी के न होने पर जताई चिंता

Ricky Ponting Statement after PBKS Tops IPL 2025 Playoffs: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर 11 साल में पहली बार IPL ग्रुप स्टेज में टॉप-2 में जगह बनाई. कोच रिकी पोंटिंग ने कप्तान श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की और उनकी कप्तानी को बेहतरीन बताया. पोंटिंग ने माना कि प्लेऑफ में मार्को यानसेन की गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ी चुनौती होगी.

Ricky Ponting Statement after PBKS Tops IPL 2025 Playoffs: पोंटिंग और श्रेयस की जोड़ी ने 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ मिलकर कमाल दिखाया था, अब पंजाब के साथ भी आईपीएल के 18वें सीजन में सफलता का परचम लहरा रही है. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के 184 रन के जवाब में पंजाब ने 3 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए. एमआई पर 7 विकेट से धमाकेदार जीत के बाद पंजाब ने टॉप-2 में जगह सुनिश्चित की, जिससे उन्हें प्लेऑफ में दो मौके मिलेंगे. 11 साल में पहली बार ग्रुप स्टेज में टॉप-2 में जगह बनाने के बाद पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की और कहा कि आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में मार्को यानसेन की कमी को पूरा करना आसान नहीं होगा.

पोंटिग ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “मैं इस ग्रुप के लिए बहुत खुश हूं. टीम के रूप में कुछ हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. नीलामी से कई महीने पहले से ही तैयारी शुरू हो जाती है, आप यह तय करते हैं कि किस तरह से खेलना है, किन खिलाड़ियों की जरूरत होगी  और अब जब टॉप-2 में जगह बनाने का हमारा विजन पूरा हुआ है, तो अब हम प्लेऑफ की ओर देख रहे हैं.” 

प्रियांश-प्रभसिमरन टीम की सफलता में अहम

पंजाब की अनकैप्ड सलामी जोड़ी प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने टीम की सफलता में अहम योगदान दिया है. प्रभसिमरन भले ही MI के खिलाफ असफल रहे, लेकिन प्रियांश ने 35 गेंदों में 62 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को धीमी पिच पर 185 रन का लक्ष्य हासिल करने में मदद की. पोंटिंग ने इस जोड़ी के बारे में बात करते हुए कहा, “टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, प्रभसिमरन की उम्र शायद 23 या 24 साल है और उन्होंने इस सीजन में लगभग 500 रन बना लिए हैं. प्रियांश आर्य को जब मैंने 4-5 मैच खेलते देखा, तभी लगा था कि यह टूर्नामेंट की खोज बन सकते हैं. उन्हें अनुभवी खिलाड़ियों का साथ मिला और नतीजे आपके सामने हैं.  ये युवा खिलाड़ी निडर होकर खेलते हैं, जो गेंद दिखती है, उसे हिट करते हैं.”

लाजवाब रहे हैं श्रेयस अय्यर

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पोंटिंग ने कहा, “नीलामी में श्रेयस पर जो रकम (₹26.75 करोड़) हमने खर्च की, वो दिखाता है कि हम उन्हें कितना चाहते थे. मैं दिल्ली में उनके साथ काम कर चुका हूं, हालांकि ट्रॉफी नहीं मिली, लेकिन उनमें कप्तानी की चमक है. उन्होंने इस टीम को शानदार तरीके से लीड किया है और खिलाड़ियों का विश्वास जीता है, जो बहुत बड़ी बात है.”

यानसेन की कमी खलेगी, लेकिन हमारे पास प्रबंध

हालांकि प्लेऑफ में पंजाब को साउथ अफ्रीका की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टीम में शामिल मार्को यानसेन के बिना उतरना होगा. यानसेन ने ग्रुप स्टेज में 16 विकेट लिए हैं. पोंटिंग ने कहा, “मार्को (यानसेन) टीम के लिए शानदार खिलाड़ी रहे हैं, उनकी कमी जरूर खलेगी – लेकिन बाकी टीमों को भी अपने कुछ अहम खिलाड़ी गंवाने पड़ सकते हैं. हमारे पास काइल जेमिसन जैसा बैकअप है और हम चाहते थे कि प्लेऑफ से पहले उन्हें एक मैच मिल जाए. यानसेन इस टीम का एक अहम हिस्सा रहे हैं और टूर्नामेंट में आगे उनकी कमी खलेगी.”

आगे की तैयारी पर पूरा फोकस रहेगा

रिकी पोंटिंग ने आगे कहा, “अब हम एक-दो ड्रिंक लेकर एक साथ जश्न मनाएंगे. यह सिर्फ 25 खिलाड़ियों की टीम नहीं है, हमारे साथ 100 से ज्यादा लोग हैं, जिसमें सपोर्ट स्टाफ, सोशल मीडिया टीम जैसे लोग शामिल हैं, जो हमारे साथ लगातार यात्रा कर रहे हैं. अभी तय नहीं है कि प्लेऑफ से पहले कितनी प्रैक्टिस मिलेगी या पिच कैसी होगी, क्योंकि सभी चार टीमें एक ही शहर में होंगी.”

MI की हार के बाद निराश हार्दिक पांड्या, खुद बताया PBKS ने कहां छीन लिया मैच

‘जब आप मुश्किल में होते हैं…’, जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने इनकी तारीफ में बांधे पुल, फाइनल के लिए भरी हुंकार

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए हुआ करार, भारत-इंग्लैंड सीरीज में यहां देख सकेंगे मुकाबले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >