IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, इस रिकॉर्ड में बने नंबर वन

Bhuvneshwar Kumar Record in IPL: आईपीएल 2025 में भुवनेश्वर कुमार ने इतिहास रचते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी की जीत के दौरान आईपीएल के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का मुकाम हासिल किया. इसके साथ ही वह तेज गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. यह उपलब्धि उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से अपने 14 साल के आईपीएल कैरियर में हासिल की है.

Bhuvneshwar Kumar Record in IPL: आईपीएल 2025 में नित नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. बल्लेबाजी में विराट कोहली और रोहित शर्मा का जलवा है, तो गेंदबाजी में बुमराह ने शिकारों की झड़ी लगा दी हैं. हालांकि रविवार को दिन के दूसरे मुकाबले भुवनेश्वर कुमार ने इतिहास रच दिया है. 2011 में आईपीएल डेब्यू करने वाले भुवनेश्वर कुमार अब आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. यह उपलब्धि उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी की शानदार जीत के दौरान हासिल की. वहीं तेज गेंदबाजों की सूची में वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.

भुवनेश्वर ने इस मुकाबले में तीन अहम विकेट लिए, जिनमें केएल राहुल (41), ट्रिस्टन स्टब्स (34) और आशुतोष शर्मा (2) शामिल थे, जिससे दिल्ली को 162/8 पर रोक दिया. भुवनेश्वर ने 17वें ओवर में आशुतोष को आउट कर पीयूष चावला के साथ 192 विकेट के आंकड़े तक पहुंचने के बाद स्टब्स को आउट कर 193 विकेट पर पहुंच गए. अब वह आईपीएल के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज युजवेंद्र चहल से पीछे हैं, जिनके नाम 214 विकेट हैं.

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  1. युजवेंद्र चहल – 214 विकेट
  2. भुवनेश्वर कुमार – 193 विकेट
  3. पीयूष चावला – 192 विकेट
  4. सुनील नरेन – 187 विकेट
  5. रविचंद्रन अश्विन – 185 विकेट
  6. ड्वेन ब्रावो – 183 विकेट

भुवनेश्वर आईपीएल के टॉप-5 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अकेले तेज गेंदबाज हैं, जबकि अन्य सभी स्पिनर हैं. आईपीएल 2025 में अब तक उन्होंने 9 मैचों में 12 विकेट लिए हैं. दो बार पर्पल कैप जीत चुके भुवनेश्वर इस सीजन अपनी शानदार लय में हैं और उनके साथ जोश हेजलवुड ने भी इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है, उन्होंने 10 मैचों में 18 विकेट लिए हैं और इस सीजन के पर्पल कैप रेस में पहले स्थान पर हैं. दोनों के प्रदर्शन ने आरसीबी की पौ बारह कर दी है. पिछले तीन मैचों में RCB ने लगातार जीत हासिल की है. 

DC vs RCB मैच का हाल

वहीं इस मैच की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार के अलावा क्रुणाल पांड्या और विराट कोहली का जलवा रहा. दिल्ली के 162 रन के जवाब में एक समय पर 26 रन पर ही आरसीबी के 3 विकेट गिर गए थे, लेकिन इसके बाद कोहली और पांड्या ने चौथे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी करते हुए जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया. क्रुणाल ने नाबाद 73 रन की पारी खेली तो विराट ने 51 रन  बनाए. अंत में टिम डेविड ने आतिशबाजी करते हुए 5 गेंद पर ही 19 रन ठोक दिए. आरसीबी ने 18.3 ओवर में 165 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया. इस जीत के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. 

दिल्ली की हार के जिम्मेदार; अक्षर पटेल ने गिनाए पूरे 6 कारण, अपने ही घर में RCB ने दी पटखनी

फूला हुआ गुब्बारा है बाबर आजम! मो. आमिर ने विकेट लेकर मनाया ऐसा जश्न, शांत कराते रहे विवियन रिचर्ड्स

‘मैं गारंटी ले सकता हूं…’, ऋषभ पंत पर जहीर खान का भरोसा कायम, हार के बाद कह दी बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >